/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/19/silver-2025-11-19-10-35-46.jpg)
Silver doubles in 2025 : इस साल सिल्वर की कीमत दोगुनी हुई, मैक्रो और स्ट्रक्चरल फैक्टर्स की वजह से. Photograph: (AI Gemini)
Silver price forecast 2025 : साल 2025 सिल्वर के लिए ऐतिहासिक रहा है. इस साल में सिल्वर में 100 फीसदी की तेजी आ चुकी है. यानी इसी साल इसकी कीमत डबल हो गई. इसकी तेजी के पीछे कई फैक्टर रहे, जैसे अमेरिका ने इसे क्रिटिकल मिनरल घोषित किया, टैरिफ बढ़ने की आशंका बनी, ग्लोबल मार्केट में बार-बार शॉर्ट स्क्वीज हुए, शंघाई में इन्वेंट्री 10 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई, लंदन में भी स्टॉक काफी कम होकर सिर्फ 26,254 टन रह गया, और Silver ETF में 324 टन की बड़ी खरीदारी हुई.
केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि MCX सिल्वर सिर्फ 10 दिनों में लगभग 20% उछलकर 1,84,000 प्रति किलोग्राम तक (Silver Rate) पहुंच गई, जबकि ग्लोबल स्पॉट सिल्वर भी इसी दौरान 21% चढ़ी. कमजोर US आर्थिक डेटा और फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों ने सिल्वर को सपोर्ट किया.
NFO : डिविडेंड देने वाले लीडर शेयरों में निवेश का मौका, मिरे एसेट के एनएफओ में क्या है खास
उनका कहना है कि टेक्निकल चार्ट्स में कप-एंड-हैंडल ब्रेकआउट ने इस रैली को और मजबूत किया, जिससे साफ संकेत मिलता है कि तेजी आगे भी जारी रह सकती है. 1,73,965 रुपये प्रति किलो के ऊपर कप-एंड-हैंडल पैटर्न का मजबूत ब्रेकआउट दिखाता है कि अगर रैली ऐसे ही जारी रही, तो 2025 में ही सिल्वर 2 लाख रुपये का स्तर छू सकता है.
प्रमुख प्वॉइंट्स
• 2025 में सिल्वर की कीमत दोगुनी हुई, मैक्रो और स्ट्रक्चरल फैक्टर्स की वजह से.
• अमेरिका द्वारा क्रिटिकल मिनरल टैग देने के बाद वैश्विक स्तर पर हेजिंग और टैरिफ की चिंता बढ़ी.
• लंदन और शंघाई के गोदामों में स्टॉक 10 साल के न्यूनतम स्तर पर, जिससे सप्लाई की कमी और बढ़ी.
• SLV ETF में 324 टन की भारी इनफ्लो, संस्थागत निवेशकों की बड़ी दिलचस्पी का संकेत.
• चार्ट पर कप-एंड-हैंडल ब्रेकआउट, सिल्वर जल्द ही 2 लाख रुपये के करीब जा सकता है.
ये फैक्टर भी महत्वपूर्ण
iShares Silver Trust (SLV) ने इस हफ्ते अकेले 324 टन सिल्वर खरीदी, जो जुलाई के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक खरीद है. इससे SLV की होल्डिंग लंदन के कुल सिल्वर स्टॉक्स का 47.5% हो गई है.
COMEX, शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज और MCX पर ट्रेडर्स ने भी तेजी की उम्मीद में अपनी पोजिशन बढ़ा दी है, क्योंकि ग्लोबल इन्वेंट्री लगातार कम हो रही है और टैरिफ बढ़ने का खतरा बना हुआ है.
टेक्निकल आउटलुक : सिल्वर में आगे भी जोरदार तेजी के संकेत
अजय केडिया का कहना है कि सिल्वर का टेक्निकल सेटअप अब पूरी तरह मजबूत और बुलिश हो गया है. कीमत ने 1,73,965 की महत्वपूर्ण नेकलाइन के ऊपर एक बड़ा कप-एंड-हैंडल ब्रेकआउट दिया है. इस ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम भी तेजी से बढ़ा है, जो बताता है कि बड़े संस्थागत निवेशक और मोमेंटम ट्रेडर्स दोनों तेजी में सक्रिय हैं. यह पैटर्न खासकर प्रेशियस मेटल्स में बहुत भरोसेमंद माना जाता है, और रेजिस्टेंस के साफ टूटने से एक नई अपट्रेंड की शुरुआत के संकेत मिलते हैं.
SSY : 22.50 लाख निवेश के बदले मिलेंगे 72 लाख रुपये, सुकन्या स्कीम की 5 सबसे बड़ी खासियत
ब्रेकआउट के आधार पर जो तकनीकी लक्ष्य निकलता है, वह करीब 1,93,800 रुपये का पहला टारगेट दिखाता है. अगर ग्लोबल परिस्थितियां इसी तरह सपोर्ट करती रहीं, तो सिल्वर आगे बढ़कर 2,06,000 रुपये तक (Silver Outlook) भी जा सकता है.
मोमेंटम इंडिकेटर्स भी तेजी की पुष्टि करते हैं. MACD ने जीरो लाइन के ऊपर मजबूत पॉजिटिव क्रॉसओवर दिया है, जो मेटल्स में ट्रेंड के तेज होने का सबसे भरोसेमंद संकेत माना जाता है. RSI 79.14 के स्तर पर है, जो ओवरबॉट जोन दिखाता है, यानी बीच-बीच में मुनाफावसूली हो सकती है. हालांकि, जब सिल्वर जैसे कमोडिटी में बड़ा ब्रेकआउट होता है, तो RSI लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर रह सकता है और ट्रेंड उलटता नहीं है.
(डिस्क्लेमर : हमने यहां एक्सपर्ट से बातचीत और रिपोर्ट के आधार पर जानकारी दी है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं हैं. इस आर्टिकल का मकसद सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह-मशविरा करने के बाद ही करें)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us