scorecardresearch

SIP Power : 120 महीने की एसआईपी से 50 लाख जुटाने का है प्लान, 18 × 10 × 15 हो सकता है परफेक्ट फॉर्मूला

Mutual Fund SIP Returns : आंकड़े बताते हैं कि कई इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल की अवधि में 15% या उससे ज्यादा SIP CAGR रिटर्न दिया है. स्मॉल कैप, मिड कैप और फ्लेक्सी कैप फंड्स की कई स्कीम लिस्ट में शामिल हैं.

Mutual Fund SIP Returns : आंकड़े बताते हैं कि कई इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल की अवधि में 15% या उससे ज्यादा SIP CAGR रिटर्न दिया है. स्मॉल कैप, मिड कैप और फ्लेक्सी कैप फंड्स की कई स्कीम लिस्ट में शामिल हैं.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
SIP investment benefits, Power of SIP, Systematic Investment Plan, How to build rs 50 lakh in 10 years through SIP, What is the SIP 18x10x15 rule

SIP wealth creation : छोटी छोटी राशि से की गई एसआईपी आपको लंबी अवधि में करोड़पति बना सकती है. (Pixabay)

SIP wealth creation formula : अगर आपका लक्ष्य सिर्फ 10 साल यानी 120 महीने में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना है, तो म्यूचुअल फंड SIP एक असरदार और अनुशासित तरीका हो सकता है. इसके लिए 18 × 10 × 15 फॉर्मूला अपनाया जा सकता है, जो निवेशकों को नियमित बचत और इक्विटी की ताकत का सही फायदा दिलाता है. यह फॉर्मूला बताता है कि कैसे सीमित समय में, सही रणनीति के साथ बड़ा फाइनेंशियल लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

Best and Worst IPOs of 2025 : इस साल 5 आईपीओ ने 77 से 135% दिया रिटर्न, लेकिन इन 5 में सबसे ज्यादा घाटा

Advertisment

18-10-15 फार्मूला क्या है?

इस फॉर्मूले के मुताबिक, अगर कोई निवेशक म्यूचुअल फंड में एसआईपी (Mutual Fund SIP) के जरिए हर महीने 18,000 रुपये निवेश करता है और इस निवेश को 10 साल तक जारी रखता है, तो 15% सालाना रिटर्न (CAGR) की दर से उसका फंड 10 साल बाद 1 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. यह आंकड़ा कंपाउंडिंग की ताकत को दर्शाता है, जहां आपके निवेश पर लगातार मिलने वाला मुनाफा आगे के निवेशों में जुड़ता जाता है.

Post Office : 5 साल की स्कीम पर 8.2% तक फटाफट लॉक करें ब्याज, 1 जनवरी से बदल सकते हैं रेट

SIP Calculator

मंथली निवेश : 18,000 रुपये
अवधि : 10 साल
अनुमानित रिटर्न : 15 फीसदी सालाना
10 साल में कुल निवेश : 21,60,000 रुपये (21.6 लाख)
10 साल बाद वैल्यू : 50,15,830 रुपये (50.16 लाख)
कुल फायदा : 28,55,830 रुपये (28.56 लाख)

Gold 2026 : नए साल में गोल्ड में निवेश का क्या होगा बेस्ट विकल्प, पोर्टफोलियो में कितना रखें सोना?

15% रिटर्न क्यों संभव है?

सवाल उठता है कि क्या म्यूचुअल फंड वाकई 15% सालाना रिटर्न दे सकते हैं? अगर इक्विटी फंड का रिटर्न चार्ट देखेंगे तो इसका जवाब है - हां, लंबी अवधि में यह पूरी तरह संभव है.

बाजार के आंकड़े बताते हैं कि कई इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल की अवधि में 15% या उससे ज्यादा SIP CAGR रिटर्न दिया है. अगर कैटेगरी की बात करें, तो स्मॉल कैप, मिड कैप और फ्लेक्सी कैप फंड्स ने 15 साल की अवधि में कई बार 15% या उससे ज्यादा रिटर्न देने की क्षमता दिखाई है.

इसका मतलब यह नहीं है कि हर फंड हमेशा ऐसा रिटर्न देगा, लेकिन ऐतिहासिक प्रदर्शन यह विश्वास दिलाता है कि लंबे समय तक इक्विटी में बने रहने से उच्च रिटर्न मिल सकता है.

SCSS : रिटायरमेंट के बाद हर साल कैसे कमा सकते हैं 2,40,000 रुपये, इस सरकारी स्कीम का उठाएं फायदा

SIP निवेश बेहतर क्यों है?

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) निवेशकों के लिए एक अनुशासित और आसान तरीका है. 

छोटी छोटी राशि से निवेश : आपको एक बार में बड़ी राशि निवेश करने की आवश्यकता नहीं है. 

बाजार के टाइमिंग का डर नहीं : एसआईपी हर महीने एक निश्चित तारीख को किया जाता है, जो बाजार में उतार-चढ़ाव का औसत (रुपी कास्ट एवरेजिंग) देता है.

कंपाउंडिंग की ताकत : छोटी छोटी राशि से की गई एसआईपी भी लंबे समय में करोड़ों में बदल सकती है.

वित्तीय अनुशासन : नियमित एसआईपी आपके खर्च और बचत को संतुलित रखता है.

(Note : यह याद रखना जरूरी है कि म्यूचुअल फंड बाजार के जोखिम के अधीन होते हैं. अगर किसी फंड ने बीते समय में अच्छा रिटर्न दिया है, इसका मतलब यह नहीं है कि भविष्य में भी हमेशा ऐसा ही होगा. बाजार की स्थितियां बदल सकती हैं और रिटर्न भी अलग-अलग हो सकते हैं.)

Sip Sip Calculator Mutual Fund SIP