scorecardresearch

SIP Miracle : 30 साल में 23% CAGR का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड, 7 लाख का कुल निवेश बन गया 5 करोड़ से ज्यादा

Nippon India Growth Mid Cap Fund Record Breaking SIP Growth : अगर किसी ने इस फंड के शुरू होने पर सिर्फ 2,000 रुपये की SIP से शुरुआत की होती, तो आज उसका कुल निवेश अब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका होता.

Nippon India Growth Mid Cap Fund Record Breaking SIP Growth : अगर किसी ने इस फंड के शुरू होने पर सिर्फ 2,000 रुपये की SIP से शुरुआत की होती, तो आज उसका कुल निवेश अब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका होता.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
SIP Return, Nippon India Growth Mid Cap Fund, Best Midcap SIP Performer, Best performing midcap mutual fund, SIP compounding examples India, best equity fund in india, mutual fund king, mutual fund number 1 scheme, निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड, बेस्ट मिड कैप फंड

SIP King : इस मिड कैप फंड ने 7 लाख के कुल एसआईपी निवेश को 5 करोड़ रुपये में बदल दिया. Photograph: (Pixabay)

Nippon India Growth Fund Shows Power of SIP : सिर्फ 2,000 रुपये की SIP से कोई 5 करोड़ रुपये बना सकता है? यह बात सुनने के बाद एक बार तो जवाब यही आता है कि बहुत मुश्किल या असंभव है. लेकिन ऐसा संभव हुआ है और निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड ने इसे हकीकत में करके दिखाया है. पिछले 30 साल में 22.50% से ज्यादा CAGR रिटर्न देकर इस फंड ने छोटे छोटे मंथली निवेश को करोड़ों में बदल दिया.

अगर किसी ने इस फंड के शुरू होने पर सिर्फ 2,000 रुपये की SIP से शुरुआत की होती, तो आज उसका कुल निवेश अब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा (SIP Return) हो चुका होता. जबकि उसके द्वारा किया गया कुल निवेश 7,20,000 रुपये ही होगा. यह प्रदर्शन बताता है कि लंबी अवधि में सही फंड, धैर्य और अनुशासन के साथ बनाया गया पोर्टफोलियो किस तरह मैजिक कर सकता है. निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड की यह जर्नी नए निवेशकों के लिए भी एक बड़ा उदाहरण है कि कम राशि से शुरू होकर भी लंबी अवधि में बड़ी संपत्ति तैयार की जा सकती है.

Advertisment

Aadhaar New Rule : इन कामों के लिए नहीं चलेगी आधार की फोटो कॉपी, वेरिफिकेशन के लिए नया सिस्टम जल्द

फंड के बारे में डिटेल 

लॉन्च डेट : 8 अक्टूबर,1995
कुल AUM : 41,268 करोड़ रुपये (31 अक्टूबर, 2025)
एक्सपेंस रेश्यो रेगुलर प्लान : 1.54% (30 नवंबर, 2025)
एक्सपेंस रेश्यो डायरेक्ट प्लान : 0.74% (31 नवंबर, 2025)
स्टैंडर्ड डेविएशन : 15.48%
बीटा : 0.93%
शार्प रेश्यो : Sharpe Ratio 1.17%
पोर्टफोलियो टर्नओवर : 0.06
एग्जिट लोड : अलॉटमेंट डेट से 1 महीने पहले भुनाने पर 1%
NAV : 4,216.3546 रुपये (3 दिसंबर, 2025)

SIP Winners : 10,000 की एसआईपी को 15 साल में कम से कम 1 करोड़ बनाने वाले 5 फंड, सभी में 20%+ CAGR रिटर्न

फंड का SIP प्रदर्शन 

30 साल में SIP रिटर्न : 22.63% CAGR
मंथली SIP अमाउंट : 2,000 रुपये
30 साल में कुल निवेश : 7,20,000 रुपये 
30 साल बाद निवेश की वैल्‍यू : 5,37,25,176 रुपये (5.37 करोड़ रुपये)

(सोर्स : फैक्‍ट शीट)

फंड का लम्‍प सम प्रदर्शन 

लॉन्‍च डेट : 8 अक्‍टूबर, 2025 
लॉन्‍च के बाद से रिटर्न : 22.28% CAGR
वन टाइम इन्‍वेस्‍टमेंट : 10,000 रुपये 
आज निवेश की वैल्‍यू : 42,50,030 रुपये 

(सोर्स : फैक्‍ट शीट)

Top Up SIP Power : 1.50 करोड़ का फंड सिर्फ 16 साल में, 10% टॉप अप से अपनी एसआईपी को दें पावर

स्‍टॉक पोर्टफोलियो : टॉप होल्डिंग्‍स 

Fortis Healthcare : 3.36%
BSE : 3.06%
Cholamandalam Financial Holdings : 2.47%
AU SFB : 2.45%
Persistent Systems : 2.36%
Federal Bank : 2.35%
Voltas : 2.32%
Max Financials : 1.91% 
PFC : 1.88%
Ashok Leyland : 1.78%

(सोर्स : फैक्‍ट शीट)

प्रमुख सेक्‍टर एलोकेशन 

Auto Components : 8.21%
Banks : 8.11%
Finance : 8.05%
Consumer Durables : 6.23%
Pharmaceuticals & Biotechnology : 6.04%
Retailing : 5.97%
Industrial Products : 5.36%
Capital Markets : 5.31%
Healthcare Services : 5.11%
Power : 4.46%

(सोर्स : फैक्‍ट शीट)

SSY : 22.50 लाख निवेश के बदले मिलेंगे 72 लाख रुपये, सुकन्या स्कीम की 5 सबसे बड़ी खासियत

फंड की निवेश रणनीति

निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड (Nippon India Growth Fund) उन मिड कैप कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश करता है, जिनका लगातार मजबूत प्रदर्शन का ट्रैक रिकॉर्ड हो और जिनमें ग्रोथ की बेहतर संभावना नजर आ रही हो. फंड मैनेजर का फोकस ऐसी कंपनियों की पहचान करने पर रहता है, जो आगे चलकर मार्केट लीडर बनने की संभावना रखती हैं, ताकि उनमें निवेश के जरिये लंबी अवधि में बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न हासिल किया जा सके. 

किनके लिए सही है ये फंड

मुख्य तौर पर मिड कैप स्टॉक्स में निवेश करने वाला इक्विटी फंड होने की वजह से इसमें मार्केट रिस्क हमेशा जुड़ा रहता है. साथ ही मिड कैप स्टॉक्स में निवेश पर बेहतर रिटर्न के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ सकता है. इसलिए इस स्कीम में उन्हीं निवेशकों को पैसे लगाने चाहिए, जो हाई रिटर्न के लिए मार्केट से जुड़ा हाई रिस्क लेने की क्षमता रखते हैं और अपने निवेश को कम से कम 5 साल या उससे ज्यादा समय तक होल्ड कर सकते हैं.

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)

Nippon India Growth Fund