scorecardresearch

SIP Chart : 10 करोड़ फंड के लिए 12% CAGR पर कितनी मंथली एसआईपी जरूरी, उम्र के हिसाब से चार्ट

Age Wise SIP Breakdown for rs 10 Crore Goal : रिपोर्ट बताती है कि अगर आप नियमित रूप से SIP करते हैं और 12% सालाना रिटर्न मानें, तो 60 साल की उम्र तक 10 करोड़ का फंड बनाना बिल्कुल संभव है.

Age Wise SIP Breakdown for rs 10 Crore Goal : रिपोर्ट बताती है कि अगर आप नियमित रूप से SIP करते हैं और 12% सालाना रिटर्न मानें, तो 60 साल की उम्र तक 10 करोड़ का फंड बनाना बिल्कुल संभव है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Age Wise SIP Breakdown, Time Multiplies Your Money, Your Age Decides Your SIP Amount, Start Early, 10 करोड़ फंड के लिए एसआईपी, रिटायरमेंट प्लानिंग, Retire Wealthy, SIP Investment 12% CAGR, Retirement Planning, Power of Compounding

Compounding Magic : पैसे को बढ़ने के लिए समय चाहिए. जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, उतना बड़ा फायदा मिलेगा. Photograph: (Pixabay)

SIP Strategy to Build ₹10 Crore : अपनी इन्वेस्टमेंट जर्नी जल्दी शुरू करना आपकी सबसे बड़ी ताकत है. कंपाउंडिंग की ताकत (Power of Compounding) धीरे-धीरे आपके पैसे को बढ़ाती रहती है. इसी वजह से एक छोटी-सी मंथली SIP भी लंबे समय में बड़ा रिटायरमेंट फंड बना सकती है. FundsIndia Wealth Conversations की 2025 रिपोर्ट बताती है कि अगर आप नियमित रूप से SIP करते हैं और 12% सालाना रिटर्न मानें, तो 60 साल की उम्र तक 10 करोड़ का फंड बनाना बिल्कुल संभव है. 

इसका सीक्रेट बहुत आसान है, जितनी जल्दी शुरुआत, उतना कम निवेश. 25 साल की उम्र में शुरू करने पर सिर्फ 15,396 रुपये मंथली SIP काफी है, लेकिन वही लक्ष्य अगर 40 साल में शुरू करें तो हर महीने 1 लाख रुपये से भी ज्यादा SIP करनी पड़ेगी. रिपोर्ट एक मजबूत सच बताती है, वेल्थ क्रिएशन में आपका सबसे बड़ा हथियार समय है. सिर्फ 5 साल की देरी भी आपके SIP अमाउंट को कई गुना बढ़ा देती है. 

Advertisment

Mutual Fund Tracker : बैंकिंग एंड फाइनेंशियल फंड 1 साल से कर रहे डॉमिनेट, टॉप परफॉर्मर्स ने 18 से 24% दिए रिटर्न

यही बात लम्प सम निवेश पर भी लागू होती है. अगर आप 20 साल की उम्र में 1 लाख रुपये लगाते हैं तो वह 60 की उम्र तक करीब 93 लाख रुपये बन सकता है. लेकिन वही पैसा अगर 40 साल में लगाया जाए तो सिर्फ 9 लाख तक ही बढ़ता है. साफ संदेश है कि पैसे को बढ़ने के लिए समय चाहिए. जितनी जल्दी शुरुआत (Retirement Planning) करेंगे, उतना बड़ा फायदा मिलेगा. नियमित रहें और कंपाउंडिंग को समय दें, छोटी-छोटी बचत ही आगे चलकर बड़ा रिटायरमेंट फंड बना देती है.

Post Office NSC : 25 लाख के सर्टिफिकेट मैच्योरिटी पर देंगे 36.50 लाख, स्कीम का कैसे उठाएं फायदा

Sip Calculator : 25 की उम्र में निवेश 

मंथली SIP : 15,396 रुपये
एनुअल रिटर्न: 12 फीसदी
ड्यूरेशन : 35 साल
35 साल बाद SIP की वैल्यू : करीब 10 करोड़ रुपये

Sip Calculator : 30 की उम्र में निवेश 

मंथली SIP : 28,329 रुपये
एनुअल रिटर्न: 12 फीसदी
ड्यूरेशन : 30 साल
35 साल बाद SIP की वैल्यू : करीब 10 करोड़ रुपये

Sip Calculator : 35 की उम्र में निवेश 

मंथली SIP : 52,697 रुपये
एनुअल रिटर्न: 12 फीसदी
ड्यूरेशन : 25 साल
35 साल बाद SIP की वैल्यू : करीब 10 करोड़ रुपये

Sip Calculator : 40 की उम्र में निवेश 

मंथली SIP : 1,00,085 रुपये
एनुअल रिटर्न: 12 फीसदी
ड्यूरेशन : 20 साल
35 साल बाद SIP की वैल्यू : करीब 10 करोड़ रुपये

(Source: FundsIndia Research)

SBI Large Cap Fund : 19 साल में 12%+ CAGR, 1 लाख को बनाया 9.45 लाख, किस स्ट्रैटेजी से बना स्टार?

Result : क्या निकला रिजल्ट?

यहां कैलकुलेशन में साफ है कि अगर आप 25 साल की उम्र से निवेश शुरू (Start SIP) करते हैं तो आपको 60 की उम्र में 10 करोड़ (Retirement Corpus) हासिल करने के लिए मंथली 15,000 रुपये एसाईपी की जरूरत होगी. वहीं 30 की उम्र से शुरू करने पर मंथली 28,000 रुपये एसआईपी, 35 की उम्र से शुरू करने पर मंथली 52000 रुपये एसआईपी और 40 की उम्र में शुरू करने पर मंथली 1 लाख रुपये एसआईपी करने की जरूरत होगी.

Mutual Fund : रिस्‍क कम, रिटर्न बेहतर, म्‍यूचुअल फंड की मल्‍टी फैक्‍टर रणनीति क्यों बन रही है टॉप च्‍वॉइस?

100X Returns

FundsIndia Research के अनुसार अगर आप 20 की उम्र में लम्प सम निवेश करते हैं और उस पर 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिले तो 60 की उम्र तक आपकी दौलत बढ़कर 93 लाख रुपये हो जाएगी.  

लेकिन अगर आपने यह निवेश 25 साल की उम्र में किया होता? तो वही 1 लाख रुपये 53 लाख बनेंगे. 

अगर आपने 30 साल की उम्र में यही निवेश किया होता तो 60 की उम्र में वैल्यू 29 लाख रुपये होगी. 

और अगर आपने 40 साल की उम्र में यही निवेश किया होता तो 60 की उम्र में वैल्यू सिर्फ 9 लाख रुपये होगी. 

यानी, जितनी देर से शुरुआत करेंगे, फायदा उतना ही कम होगा. इसलिए बेहतर है कि निवेश की शुरूआत जितना जल्दी हो, उतना जल्दी करें. एसआईपी कैलकुलेशन में भी आपने देखा होगी कि देर से निवेश करने पर लक्ष्य हासिल करने के लिए अर्ली इन्वेस्टर्स की तुलना में कई गुना अमाउंट निवेश करना पड़ता है.

(Disclaimer : यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है. यह निवेश की सलाह नहीं है. म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें.)

Retirement Planning Sip Sip Calculator Power of Compounding