scorecardresearch

SBI Large Cap Fund : 19 साल में 12%+ CAGR, 1 लाख को बनाया 9.45 लाख, किस स्ट्रैटेजी से बना स्टार?

SBI Large Cap Fund a Strongest Performer : एसबीआई लार्ज कैप फंड 14 फरवरी 2006 को शुरू हुआ था. लॉन्‍च के बाद से इस फंड ने 12% एनुअलाइज्‍ड रिटर्न दिया है. शुरूआत में 1 लाख रुपये निवेश की वैल्‍यू अब 9,45,990 रुपये हो गई.

SBI Large Cap Fund a Strongest Performer : एसबीआई लार्ज कैप फंड 14 फरवरी 2006 को शुरू हुआ था. लॉन्‍च के बाद से इस फंड ने 12% एनुअलाइज्‍ड रिटर्न दिया है. शुरूआत में 1 लाख रुपये निवेश की वैल्‍यू अब 9,45,990 रुपये हो गई.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
SBI Large Cap Fund, SBI Mutual Fund top schemes, SBI Large Cap Fund returns, SBI Large Cap Fund sip calculator, Best large cap mutual funds India, 12% CAGR mutual funds, SBI Large Cap Fund performance

SBI Large Cap Fund AUM : फैक्ट शीट के अनुसार 31 अक्‍टूबर 2025 तक इस फंड का कुल एसेट्स 54,705.44 करोड़ रुपये है. (Freepik)

Why SBI Large Cap Fund Is a Long-Term Winner : अक्‍टूबर 2025 के अंत तक एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) के मामले में टॉप इक्विटी फंड की लिस्‍ट आ चुक है. एसेट्स के टर्म में एसबीआई म्‍यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) की सबसे बड़ी स्‍कीम एसबीआई लार्जकैप फंड है. यह बिगेस्‍ट 10 स्‍कीम में भी शामिल है. फंड की फैक्ट शीट के अनुसार 31 अक्‍टूबर 2025 तक इस फंड का कुल एसेट्स 54,705.44 करोड़ रुपये है. एसबीआई लार्जकैप फंड रिटर्न देने में भी बिग साबित हुआ है, चाहे लम्‍प सम हो या एसआईपी के जरिए निवेश. 

वैल्‍यू रिसर्च पर इस फंड (SBI Large Cap Fund) को 4 स्‍टार रेटिंग मिली है. फंड का NAV 17 नवंबर, 2025 तक 95.293 रुपये है.  इस फंड के रेगुलर प्‍लान का एक्‍सपेंस रेश्‍यो 31 अक्‍टूबर 2025 तक 1.48 फीसदी है. जबकि डायरेक्‍ट प्‍लान का एक्‍सपेंस रेश्‍यो 0.81 फीसदी है. रेगुलर प्‍लान का अलॉटमेंट डेट 14 फरवरी 2006 है. यानी इस फंड को शुरू हुए 19 साल 7 महीने हो चुके हैं. इसका शार्प रेश्‍यो 0.64, स्‍टेंडर्ड डेविएशन 11.36% और बीटा 0.9 है. इस फंड का उद्देश्‍य निवेशकों को लंबी अवधि में दौलत बढ़ाने का मौका देना है. 

Advertisment

NPS LC50 : 10,000 रुपये मंथली निवेश से 25 साल में 1 करोड़ फंड, साथ ही 50,000 रुपये आजीवन पेंशन

फंड का लम्‍प सम प्रदर्शन 

एसबीआई लार्ज कैप फंड (R) 14 फरवरी 2006 को शुरू हुआ था. लॉन्‍च के बाद से इस फंड ने 12.06 फीसदी एनुअलाइज्‍ड रिटर्न दिया है. इसमें शुरूआत में अगर किसी ने 1 लाख रुपये निवेश किया होगा तो उसकी वैल्‍यू अब बढ़कर 9,45,990 रुपये हो गई होगी. लॉन्‍च के बाद से इस फंड ने करीब 846% एबसॉल्‍यूट रिटर्न दिया है. 

लॉन्‍च डेट : 14 फरवरी, 2006 
लॉन्‍च के बाद से रिटर्न : 12.06% सालाना
लॉन्‍च पर वन टाइम इन्‍वेस्‍टमेंट : 1,00,000 रुपये 
निवेश की अब वैल्‍यू : 9,45,990 रुपये

3 साल में रिटर्न : 14.08% सालाना
1 लाख निवेश की वैल्‍यू : 1,48,540 रुपये

5 साल में रिटर्न : 19.03% सालाना 
1 लाख निवेश की वैल्‍यू : 2,39,210 रुपये

10 साल में रिटर्न : 12.83% सालाना 
1 लाख निवेश की वैल्‍यू : 3,34,750 रुपये

15 साल में रिटर्न : 12.68% सालाना 
1 लाख निवेश की वैल्‍यू : 5,99,380 रुपये

(source : fact sheet))

SBI म्यूचुअल फंड की ये स्कीम 10 और 15 साल के चार्ट पर नंबर वन, 18% CAGR से अधिक दिखाई ग्रोथ

फंड का SIP प्रदर्शन

एसबीआई लार्ज कैप फंड के SIP आंकड़े 19 साल के मौजूद हैं. 19 साल में इसने एसआईपी पर 13.42% सालाना रिटर्न दिया है. इसमें अगर किसी ने 1 लाख रुपये अपफ्रंट निवेश के साथ मंथली 10,000 रुपये की एसआईपी की होगी तो उसकी वैल्‍यू अब 1,06,14,519 रुपये हो गई. 

19 साल में SIP का एनुअलाज्‍ड रिटर्न : 13.42%
अपफ्रंट निवेश : 1,00,000 रुपये 
मंथली SIP अमाउंट : 10,000 रुपये 
19 सालमें कुल SIP निवेश : 23,80,000 रुपये 
19 साल बाद SIP की वैल्‍यू : 1,06,14,519 रुपये 

(source : value research)

EPFO ने बढ़ाई पैसिव फंड की रफ्तार, ETFs और इंडेक्स फंड बने निवेशकों की पहली पसंद

निवेश की किस स्‍ट्रैटेजी से मिला हाई रिटर्न 

एसबीआई लार्ज कैप फंड (Large Cap Funds) अलग-अलग लार्जकैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है और इन्हें एक्टिव तरीके से मैनेज करता है. यह फंड कम से कम 80% पैसा लार्ज कैप कंपनियों (Large Cap) के शेयरों में लगाता है. आमतौर पर, बड़ी लार्ज कैप कंपनियां वे होती हैं जो पहले से अच्छी तरह से बाजार में स्थापित हैं, जिनका ब्रांड नाम मजबूत होता है और जो अपने-अपने सेक्टर में लीडर होती हैं. इस फंड को 20% तक का पैसा दूसरी कंपनियों के शेयरों, बॉन्ड्स या मनी मार्केट जैसे सुरक्षित साधनों में भी लगाने की छूट है. 

यह फंड ग्रोथ (तेजी से बढ़ने वाली कंपनियां) और वैल्यू (कम दाम पर अच्छी कंपनियां) दोनों तरीकों का संतुलन बनाकर निवेश करता है. यह स्टॉक्स को चुनने के लिए टॉप डाउन और बॉटम अप दोनों तरह की रणनीति अपनाता है, जिसका मतलब है कि यह पहले सेक्टर को देखता है और फिर कंपनियों को चुनता है.

Flexi Cap Fund : जियो ब्लैकरॉक vs पराग पारिख vs एचडीएफसी एमएफ, एसेट्स, NAV, पोर्टफोलियो, एक्सपेंस रेश्यो, हर डिटेल

पोर्टफोलियों में टॉप 10 स्‍टॉक्‍स 

RIL : 7.89%
HDFC Bank : 7.35%
ICICI Bank : 7.13%
L&T : 5.45%
Infosys : 3.96%
Eicher Motors : 3.95%
Asian Paints : 3.81%
Kotak Mahindra Bank : 3.54%
Divis Lab : 3.37%
Britannia Industries : 3.28%

पोर्टफोलियों में टॉप 10 सेक्‍टर 

Financial Sector : 30.57%
Oil & Gas : 8.85%
Automobiles : 8.54%
FMCG : 6.74%
Healthcare : 5.95%
IT : 5.65%
Construction : 5.49%
Consumer Services : 4.98%
 Metal and Mining : 4.71%
Consumer Durables : 3.82%

(source : fact sheet)

(नोट : किसी भी इक्विटी फंड में पुराना रिटर्न आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है. यह भविष्य में कायम भी रह सकता है और नहीं भी. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)

Large Cap Funds SBI Mutual Fund