scorecardresearch

Best FD Rates 2025 : एफडी पर 8.05% तक ब्याज, SFBs में बड़े प्राइवेट और सरकारी बैंकों से ज्यादा फायदा

FD Interest Rate Comparison 2025 : अगर आप अपनी बचत पर ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFBs) में फिक्स्ड डिपॉजिट आपके लिए बेहतर विकल्प (8.05% तक का हाईइस्ट FD रेट) साबित हो सकते हैं.

FD Interest Rate Comparison 2025 : अगर आप अपनी बचत पर ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFBs) में फिक्स्ड डिपॉजिट आपके लिए बेहतर विकल्प (8.05% तक का हाईइस्ट FD रेट) साबित हो सकते हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Best FD Rates 2025, Fixed Deposits Latest Rates, बैंक एफडी, फिक्स्ड डिपॉजिट, Small Finance Banks Offering Highest FD Rates, Top Fixed Deposit Rates in India, FD Interest Rate Comparison 2025, Best fixed deposit rates 2025

Fixed Deposit Rates in India : कौन सा बैंक कितना ब्याज दे रहा है और किस बैंक एफडी में सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा. (Pixabay)

Fixed Deposit Rates in India : अगर आप अपनी बचत पर ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFBs) में फिक्स्ड डिपॉजिट आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं. जहां प्रमुख प्राइवेट और सरकारी बैंक अधिकतम 6.60% से 7.20% तक ही ब्याज (FD Rates) दे रहे हैं, वहीं स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.05% तक का हाईइस्ट FD रेट ऑफर कर रहे हैं.

आज के समय में, जब सुरक्षित निवेश की तलाश बढ़ रही है, SFBs की एफडी (Bank FD) पर मिलने वाली ये हाई रिटर्न दरें लोगों को तेजी से आकर्षित कर रही हैं. जना, सूर्योदय, ESAF और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी करने पर ग्राहकों को 7.60% से 8.05% तक ब्याज दे रहे हैं, जो कि देश के टॉप प्राइवेट और सरकारी बैंकों से ज्यादा है. समझते हैं कौन सा बैंक कितना ब्याज दे रहा है और किस एफडी में आपको सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा. कहां रिस्क है, निवेश के समय क्या देखना जरूरी है.

Advertisment

Mutual Fund : रिस्‍क कम, रिटर्न बेहतर, म्‍यूचुअल फंड की मल्‍टी फैक्‍टर रणनीति क्यों बन रही है टॉप च्‍वॉइस?

AU Small Finance Bank    

हाइएस्‍ट स्‍लैब : 7.10% सालाना, 2 साल 1 दिन से 3 साल तक की जमा पर
1 साल की एफडी पर ब्‍याज : 6.35%    
3 साल की एफडी पर ब्‍याज : 7.10% सालाना
5 साल की एफडी पर ब्‍याज : 6.75% सालाना
10 साल की एफडी पर ब्‍याज : 6.75% सालाना

Equitas Small Finance Bank    

हाइएस्‍ट स्‍लैब : 7.60% सालाना, 444 दिनों की की जमा पर
1 साल की एफडी पर ब्‍याज : 4.75%    
3 साल की एफडी पर ब्‍याज : 6.00% सालाना
5 साल की एफडी पर ब्‍याज : 5.75% सालाना
10 साल की एफडी पर ब्‍याज : 5.75% सालाना

PPF Returns : कैसे 22.50 लाख रुपये का निवेश इस स्कीम में बन जाएगा 41 लाख

ESAF Small Finance Bank    

हाइएस्‍ट स्‍लैब : 7.60% सालाना, 444 दिनों की जमा पर
1 साल की एफडी पर ब्‍याज : 7.25%    
3 साल की एफडी पर ब्‍याज : 7.50% सालाना
5 साल की एफडी पर ब्‍याज : 8.00% सालाना
10 साल की एफडी पर ब्‍याज : 6.50% सालाना

Jana Small Finance Bank    

हाइएस्‍ट स्‍लैब : 8.00% सालाना, 5 साल की जमा पर
1 साल की एफडी पर ब्‍याज : 7.25%    
3 साल की एफडी पर ब्‍याज : 7.50% सालाना
5 साल की एफडी पर ब्‍याज : 8.00% सालाना
10 साल की एफडी पर ब्‍याज : 6.50% सालाना

Shivalik Small Finance Bank    

हाइएस्‍ट स्‍लैब : 7.30% सालाना, 18 महीने से 24 महीने की जमा पर
1 साल की एफडी पर ब्‍याज : 6.00%    
3 साल की एफडी पर ब्‍याज : 7.00% सालाना
5 साल की एफडी पर ब्‍याज : 6.50% सालाना
10 साल की एफडी पर ब्‍याज : 6.25% सालाना

Suryoday Small Finance Bank

हाइएस्‍ट स्‍लैब : 8.05% सालाना, 5 साल की जमा पर
1 साल की एफडी पर ब्‍याज : 7.40%    
3 साल की एफडी पर ब्‍याज : 7.25% सालाना
5 साल की एफडी पर ब्‍याज : 8.05% सालाना
10 साल की एफडी पर ब्‍याज : 7.25% सालाना

Ujjivan Small Finance Bank    

हाइएस्‍ट स्‍लैब : 7.45% सालाना, 2 साल की जमा पर
1 साल की एफडी पर ब्‍याज : 7.25%    
3 साल की एफडी पर ब्‍याज : 7.20% सालाना
5 साल की एफडी पर ब्‍याज : 7.20% सालाना
10 साल की एफडी पर ब्‍याज : 6.50% सालाना

देश का बिगेस्ट लार्ज कैप फंड, 17 साल की जर्नी में 11 गुना दिया रिटर्न, पावरफुल परफॉर्मेंस के पीछे की स्ट्रैटेजी

Utkarsh Small Finance Bank    

हाइएस्‍ट स्‍लैब : 7.65    % सालाना, 2 से 3 साल की जमा पर
1 साल की एफडी पर ब्‍याज : 6.00%    
3 साल की एफडी पर ब्‍याज : 7.65% सालाना
5 साल की एफडी पर ब्‍याज : 7.25% सालाना
10 साल की एफडी पर ब्‍याज : 7.00% सालाना

(Source: Paisabazaar.com) (सामान्य नागरिकों के लिए, वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी तक अधिक ब्याज.)

आरबीआई द्वारा होते हैं रेगुलेट

स्मॉल फाइनेंस बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लाइसेंस मिलता है और रेगुलेट किया जाता है. आरबीआई ही SFB के कामकाज के लिए समय समय पर दिशा-निर्देश देता है और नियमित रूप से उनके संचालन की मॉनिटरिंग करता है. सेंट्रल बैंक के नियम यह सुनिश्चित करते हैं कि ये बैंक उचित रिस्क मैनेजमेंट प्रैक्टिस का पालन करते हुए पर्याप्त पूंजी पर्याप्तता अनुपात बनाए रखें. इसके बाद भी आप एफडी करने के पहले कुछ बातों की स्टडी कर सुरक्षा की जांच कर सकते हैं. रिस्क की पहचान के लिए बैंकों के स्ट्रक्चर, उनकी ग्राहकों तक पहुंच और फाइनेंस को समझना जरूरी है.

SBI Large Cap Fund : 19 साल में 12%+ CAGR, 1 लाख को बनाया 9.45 लाख, किस स्ट्रैटेजी से बना स्टार?

प्राइवेट बैंक : हाइएस्‍ट एफडी रेट

Axis Bank : 6.60%
HDFC Bank : 6.60%
ICICI Bank : 6.60%
IndusInd Bank : 7.00%
Bandhan Bank : 7.20%
Federal Bank    : 6.70%
Kotak Mahindra Bank : 6.60%
YES Bank : 7.00%
RBL Bank : 7.20%
DCB Bank : 7.20%
IDFC FIRST Bank    : 7.00%
Jammu & Kashmir Bank : 7.05%

सरकारी बैंक : हाइएस्‍ट एफडी रेट

Punjab National Bank : 6.60%
State Bank of India     : 6.60%
Union Bank of India : 6.60%
Bank of Baroda : 6.60%
Bank of India    : 6.60%
Bank of Maharashtra : 6.65%
Canara Bank : 6.50%
Central Bank of India : 6.75%
Indian Bank : 6.60%

(Source: Paisabazaar.com)

बैंक की रेटिंग देख लें

अक्सर स्माल फाइनेंस बैंक की एफडी स्कीम की रेटिंग क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों द्वारा की जाती है. CRISIL, ICRA और CARE जैसी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां SFB को उनकी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी, एसेट क्वालिटी, मैनेजमेंट की क्षमता और अन्य मापदंडों के आधार पर रेट करती हैं. हाई क्रेडिट रेटिंग का संकेत है कि वित्तीय स्थिति मजबूत है और जमाकर्ताओं की जमा राशि लौटाने में रिस्क बहुत कम है. जबकि खराब रेटिंग वाले बैंकों से दूर रहने में भलाई है.

Fd Bank FD Fixed Deposit FD Rates