scorecardresearch

Aadhaar : जल्द ही आपका फोन होगा आपकी पहचान! नए आधार ऐप में मिलेगा ऑफलाइन वेरीफिकेशन, मोबाइल नंबर और पता अपडेट का विकल्प

नया आधार ऐप पहचान वेरीफिकेशन को पूरी तरह पेपरलेस बनाएगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ऑफलाइन वेरिफिकेशन होगा, यानी बिना इंटरनेट आप अपने फोन से आपकी पहचान साबित कर पाएंगे. समझिए पूरी डिटेल

नया आधार ऐप पहचान वेरीफिकेशन को पूरी तरह पेपरलेस बनाएगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ऑफलाइन वेरिफिकेशन होगा, यानी बिना इंटरनेट आप अपने फोन से आपकी पहचान साबित कर पाएंगे. समझिए पूरी डिटेल

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
New Aadhaar App to officially Launch soon, New Aadhaar app, Aadhaar app update, UIDAI new Aadhaar app, Aadhaar mobile number update, Aadhaar address update online, Aadhaar offline verification, Aadhaar app features, Aadhaar face authentication, Aadhaar QR verification, How to update mobile number in new Aadhaar app, How to update address in Aadhaar app, New Aadhaar app launch date, Aadhaar app family members feature, Aadhaar biometric lock unlock, Aadhaar privacy features, New Aadhaar app benefits

वेबिनार में UIDAI टीम ने बताया कि आने वाले हफ्तों में नए आधार ऐप के आधिकारिक लॉन्च और इसकी सभी सुविधाओं के साथ आधार का डिजिटल उपयोग और भी बेहतर और सुगम हो जाएगा. (Image: X/@UIDAI)

मेरा आधार मेरी पहचान टैगलाइन आपने अनगिनत बार सुनी और लिखी देखी होगी क्योंकि यह आपकी पहचान बताने वाले डाक्यूमेंट आधार पर छपा होता है. लेकिन क्या हो, आपका फोन आपकी पहचान बन जाए. थोड़ा पढ़के अटपटा जरूर लग रहा होगा. बहुत जल्द यह हकीकत भी बन सकता है और यह संभव हो सकेगा नए आधार ऐप से. बताया जा रहा है कि बहुत जल्द आपका मोबाइल फोन ही आपका पहचान पत्र बनने वाला है.

क्या फोन ही होगा आपकी पहचान? 

ऐसा कयास अपकमिंग आधार ऐप में मिल रहे या मिलने वाले फीचर को लेकर लगाए जा रहे हैं. सरकार नए आधार ऐप को आधिकारिक रुप से लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसकी मदद से आप बिना किसी कागज और इंटरनेट के भी अपनी पहचान साबित कर सकेंगे. यह ऐप फिलहाल गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है, लेकिन लॉन्च के बाद इसमें कई एडवांस फीचर्स नजर आएंगे.

Advertisment

Also read : New Aadhaar App: नए आधार ऐप से मोबाइल नंबर और पता अपडेट करना होगा आसान, 143 करोड़ लोगों को जल्द मिलेगी सुविधा

साल 2017 में आए mAadhaar ऐप से अलग आधार ऐप पर 12 अंकों वाले यूनिक नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पर करीब से नजर डालें तो पाएंगे कि इस दौरान आधार होल्डर की सहमति के बाद आधार लिंक मोबाइल नंबर सेलेक्ट करने के लिए कहा जाता है. दरअसल यहां 60 सेकेंड में आधार लिंक मोबाइल नंबर वेरीफिकेशन पूरा करना होता है.

जैसे ही वेरिफिकेशन के लिए यूजर मोबाइल नंबर सेलेक्ट कर आगे बढ़ता है स्क्रीन पर एक पॉप नजर आता है. जिसमें लिखा होता है - आधार लिंक मोबाइल नंबर वेरीफाई करने के लिए आधार ऐप आपके फोन से 1947 नंबर पर एक SMS भेजना चाहता है. साथ ही यह भी बताया जाता है कि आपके मोबाइल प्लान के हिसाब से इस SMS का थोड़ा सा चार्ज लग सकता है.यानी बिना किसी एक्ट्रा एफर्ट के यूजर से सहमति मिलते ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है.

अगले स्टेप में आधार होल्डर को अपनी पहचान वेरीफाई करने के लिए फेस ऑथंटिकेशन से गुजरना होता है. यह एक तरह से खुद के पहचान को सुनिश्चित करने के लिए eKYC जैसी प्रक्रिया हो गई. इसके बाद स्क्रीन पर आधार डिटेल एक्सेस होता है. टॉप में आधार यूजर की तस्वीर और QR कोड नजर आता है.

जिस तरीके से हम अपनी जरूरत के खर्चों को पूरा करने के लिए सर्विस देने वाले या सामान बेचने वाले दुकान पर लगे QR कोड को स्कैन कर दुकानदार के बारे में जान पाते हैं और पुष्टि के बाद उसके खाते में पैसे भेज सर्विस का लेते हैं. कुछ इसी तरह आने वाले दिनों में रजिस्ट्रेशन के आधार ऐप पर दिखने वाले QR कोड का इस्तेमाल भी करते नजर आएंगे.

Aadhaa App Features

संभवतः आधार ऐप में QR Code दिखाकर बताने की कोशिश की गई है कि आने वाले दिनों पहचान साबित करने के लिए प्लास्टिक या पेपर वाला आधार कार्ड साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. लोन अपने फोन से आधार ऐप का QR कोड दिखाकर ही कहीं भी अपनी पहचान बता सकते हैं. यानी जल्द ही फोन में पड़ी इस डिजिटल आईडी को लोग कभी भी, कहीं भी दिखाकर अपनी पहचान साबित कर सकेंगे. उम्मीद है कि इससे जुड़ी और स्पष्ट जानकारी जल्द ही सामने आएगी.

हाल ही में UIDAI की ओर से बताया गया कि नया आधार ऐप सिर्फ ऑनलाइन सुविधाएं ही नहीं देगा, बल्कि ऑफलाइन वेरिफिकेशन (Offline Verification) को भी बढ़ावा देगा ताकि होटल चेक-इन, आवासीय सोसाइटी में एंट्री, इवेंट एंट्री जैसे रोजमर्रा के काम बिना फोटोकॉपी दिए, सिर्फ QR-बेस्ड अथवा ऑफलाइन फेस वेरीफिकेशन से पूरे हो सकें.

UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने कहा कि ऑफलाइन वेरीफिकेशन लोगों और संस्थाओं को एक “सुरक्षित, सुविधाजनक और प्राइवेसी-फ्रेंडली” विकल्प देता है. इससे आधार की फोटोकॉपी साझा करने की जरूरत कम होगी, जो कई बार धोखाधड़ी का कारण बनती है.

नए आधार ऐप की मुख्य खूबियां, UIDAI ने बताए फायदे

वेबिनार में UIDAI अधिकारियों ने ऐप के आने वाले फीचर्स और बदलावों की जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं:

परेशानी मुक्त मोबाइल नंबर और पता अपडेट

बिना लम्बी प्रक्रिया या दिक्कतों के आधार में बेसिक जानकारी जैसे मोबाइल नंबर और पता अपडेट करना और भी आसान होगा

एक ऐप में 5 परिवार के सदस्यों का आधार डेटा

परिवार के कई आधार कार्ड एक ही ऐप में मैनेज किए जा सकेंगे.

किस जानकारी को शेयर करना है, यूजर को पूरा नियंत्रण

संगठन को पूरी आधार जानकारी नहीं, केवल चुनिंदा डेटा शेयर किया जा सकेगा.

एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक-अनलॉक

सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक-टैप सिक्योरिटी सिस्टम.

QR और फेस ऑथेंटिकेशन आधारित ऑफलाइन सत्यापन

होटल, सोसाइटी और इवेंट्स में तेज़ और सुरक्षित पहचान प्रक्रिया.

New Aadhaar App : आधिकारिक रुप से कब लॉन्च होगा आधार ऐप

UIDAI का नया आधार ऐप जल्द लॉन्च होने वाला है. इसके आने के बाद मोबाइल नंबर और पता अपडेट करना, ऑफलाइन वेरीफिकेशन करना और प्राइवेसी कंट्रोल जैसे आधार से जुड़े काम पहले से भी ज्यादा आसान, तेज और सुरक्षित हो जाएंगे. यह ऐप आधार उपयोगकर्ताओं के अनुभव में बड़ा सुधार लाएगा.

वेबिनार के अंत में UIDAI टीम ने बताया कि आने वाले हफ्तों में नए आधार ऐप के आधिकारिक लॉन्च और इसकी सभी सुविधाओं के साथ आधार का डिजिटल उपयोग और भी बेहतर और सुगम हो जाएगा. नए ऐप से लाखों यूजर्स को फॉस्ट अपडेट प्रासेस, बेहतर प्राइवेसी और फॉस्ट ऑफलाइन वेरीफिकेशन का फायदा मिलेगा, जो आधार इकोसिस्टम में एक अहम बदलाव साबित हो सकता है.

Aadhaar Aadhaar Card Aadhaar Card Address Update