/financial-express-hindi/media/media_files/2025/08/26/post-office-ssy-2025-08-26-16-23-40.jpg)
High Return Scheme : SSY कैलकुलेशन के मुताबिक सिर्फ 22.50 लाख रुपये के कुल निवेश पर मैच्योरिटी पर करीब 72 लाख का कॉर्पस आसानी से बनाया जा सकता है. (AI Image)
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate : अगर आप अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुरक्षित और गारंटीड तरीके से बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) आपके लिए सबसे शानदार विकल्पों में से एक है. सरकार द्वारा समर्थित यह स्मॉल सेविंग स्कीम न केवल ज़्यादा ब्याज देती है, बल्कि मैच्योरिटी पर टैक्स-फ्री रकम भी देती है. खास बात यह है कि 15 साल तक निवेश करने पर पूरा 21 साल तक ब्याज मिलता रहता है, जिससे आपका पैसा तेजी से बढ़ता है और कुल निवेश का 3 गुना से भी अधिक रिटर्न मिल सकता है.
SSY कैलकुलेशन के मुताबिक सिर्फ 22.50 लाख रुपये के कुल निवेश पर मैच्योरिटी पर करीब 72 लाख का कॉर्पस आसानी से बनाया जा सकता है. यह योजना बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई और शादी तक के बड़े खर्चों को पूरा करने में बेहद मददगार साबित होती है. हाई ब्याज दर, टैक्स फ्री रिटर्न और सरकारी गारंटी इसे भारत की सबसे भरोसेमंद बचत योजनाओं में शामिल करती है.
SSY Calculator
SSY अकाउंट शुरू करने का साल : 2025
SSY में ब्याज दर: 8.2 फीसदी सालाना
सालाना निवेश: 1,50,000 रुपये
15 साल में निवेश: 22,50,000 रुपये
21 साल की मैच्योरिटी पर कुल अमाउंट : 71,82,119 रुपये
अकाउंट मैच्योर होने का साल : 2046
ब्याज का फायदा: 49,32,119 रुपये
NFO Alert : बंधन म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया गोल्ड ETF और सिल्वर ETF
हाई इंटरेस्ट रेट, टैक्स फ्री
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) पर अभी (जनवरी से मार्च 2024) मिलने वाला ब्याज 8.2 फीसदी सालाना है. सुकन्या समृद्धि योजना टैक्स फ्री स्कीम है. इस पर EEE यानी तीन अलग-अलग स्तर पर टैक्स छूट मिलता है. पहला इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 सी के तहत 1.50 लाख तक सालाना निवेश पर छूट. दूसरा इससे मिलने वाले रिटर्न पर टैक्स नहीं लगता. तीसरा मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम टैक्स फ्री है.
योजना को मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 22 जनवरी 2022 को शुरू किया गया था. इस योजना को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के तहत शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य बेटियों का बेहतर भविष्य है.
सोने में निवेश का नया ट्रेंड : Gold ETFs और Gold Funds बन रहे हैं स्मार्ट निवेशकों की पहली पसंद
कितना है मैच्योरिटी पीरियड
SSY योजना की मैच्योरिटी 21 साल की है. अगर आप नवजात के लिए SSY अकाउंट खोलते हैं तो यह 21 साल बाद मैच्योर होगा. इस अकाउंट में आपको 15 साल तक निवेश करना होता है. जिसके 6 साल बाद खाता मैच्योर होता है. बचे 6 साल में आपकी जमा पर स्कीम के तहत तय ब्याज मिलता रहता है. इसमें कंपाउंडिंग का भी फायदा मिलता है. इसी तरह से अगर आपने 4 साल की बेटी के लिए अकाउंट शुरू किया तो यह 25 साल में मैच्योर होगा. बेटी 18 साल की हो जाती है तो अपना अकाउंट मैनेज कर सकती है.
SBI Large Cap vs ICICI Pru Large Cap : लार्जकैप का कौन है विनर? पोर्टफोलियो और परफॉर्मेंस की तुलना
योग्यता व डिपॉजिट लिमिट
योजना में 10 साल से कम उम्र की बेटी के लिए खाता पोस्ट ऑफिस में शुरू कर सकते हैं. इसके लिए बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट होना जरूरी है. पैरेंट्स के आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ की भी जरूरत होगी. स्कीम के तहत 2 बेटियों के लिए अलग अलग खाता खोल सकते हैं. जुड़वा होने की स्थिति में 2 से अधिक अकाउंट संभव है.
SSY योजना में एक वित्त वर्ष में कम से कम 250 रुपये जमा करना जरूरी है, जो पहले 1000 रुपये था. वहीं एक वित्त वर्ष में अधिकतम 1.50 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं. निवेश का विकल्प मंथली बेसिस पर भी हो सकता है, जो अधिकतम 12500 रुपये होगा.
PPF Secret : जीरो रिस्क के साथ लाइफ टाइम इनकम, आपको पता है पीपीएफ का ये राज
क्या मैच्योरिटी के पहले निकाल सकते हैं पैसा?
बेटी की उम्र 18 साल होने पर उसकी शादी के लिए मैच्योरिटी के पहले 50 फीसदी रकम निकाली जा सकती है. इसके अलावा अकाउंट शुरू होने के 5 साल बाद कुछ परिस्थितियों में मैच्योरिटी के पहले पैसा निकाला जा सकता है. जैसे खाताधारक की अचानक मृत्यु होने, अभिभावक की मौत होने, खाताधारक को गंभीर बीमारी होने या अकाउंट जारी रखने में असमर्थ होने पर.
5 प्रमुख खासियत
22.50 लाख के निवेश पर 72 लाख की गारंटी
8.2% का हाई इंटरेस्ट रेट + कंपाउंडिंग का फायदा
पूरी तरह टैक्स फ्री स्कीम (EEE बेनिफिट)
सिर्फ 15 साल निवेश, बाकी 6 साल में खुद बढ़ेगा पैसा
बेटी की पढ़ाई या शादी के लिए 18 साल के बाद 50% राशि निकाली जा सकती है.
(सोर्स- SSY कैलकुलेटर, India Post)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us