/financial-express-hindi/media/media_files/2025/06/24/health-insurance-new-products-2025-06-24-14-00-22.jpg)
Tata AIA Shubh Family Protect में एकमुश्त रकम के साथ हर महीने मिलेगी इनकम. (Image : Freepik)
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया टर्म इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है. टाटा एआईए ‘शुभ फैमिली प्रोटेक्ट’ (Tata AIA Shubh Family Protect) के नाम से पेश इस नए टर्म प्लान में एक नई विशेषता जोड़ी गई है. ये टर्म प्लान किसी अनहोनी की हालत में पॉलिसीहोल्डर के परिवार को एकमुश्त रकम (लंपसम) देने के साथ ही साथ हर महीने रेगुलर इनकम भी मुहैया कराता है. यह योजना परिवार के सदस्यों को तात्कालिक और लॉन्ग टर्म यानी दीर्घकालिक, दोनों तरह की आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से बनाई गई है.
लंपसम और रेगुलर इनकम का बैलेंस
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस (Tata AIA Life Insurance) के नए टर्म इंश्योरेंस प्लान में पॉलिसीहोल्डर का अचानक निधन होने पर उनके परिवार को एकमुश्त रकम मिलती है, लेकिन उसे सही तरीके से मैनेज करना मुश्किल हो जाता है. टाटा AIA ‘शुभ फैमिली प्रोटेक्ट’ इसी चुनौती को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इस प्लान में पॉलिसीधारक के निधन पर परिवार को एकमुश्त रकम तो मिलती ही है, जिससे उनकी तात्कालिक जरूरतें पूरी हो सकें. लेकिन इसके बाद परिवार को हर महीने निश्चित आय भी मिलती है, जिससे लंबे समय तक उनके खर्च चलते रहें.
स्कीम में यह रेगुलर इनकम ऑप्शन 10 साल से लेकर 30 साल तक के लिए चुना जा सकता है. इसके अलावा ग्राहक यह भी तय कर सकते हैं कि मंथली इनकम फिक्स हो या हर साल महंगाई के अनुसार बढ़ती जाए.
एक से ज्यादा नॉमिनी की सुविधा
इस टर्म इंश्योरेंस प्लान (Term Insurance Plan) की एक खास बात यह है कि इसमें एक से ज्यादा नॉमिनी (nominee) बनाए जा सकते हैं. यानी पॉलिसीहोल्डर तय कर सकते हैं कि उनकी पत्नी, बच्चों या बुजुर्ग माता-पिता में से किसे कितनी रकम मिलेगी. इससे परिवार के हर सदस्य को उनकी जरूरत के अनुसार सुरक्षा मिल सकेगी और भविष्य में किसी तरह का विवाद नहीं रहेगा.
Also read : HDFC Mutual Fund की टॉप 5 स्कीम का कमाल ! 10 साल में SIP पर 21% तक रिटर्न, 4 से 6 गुना हुआ 1 लाख का निवेश
गंभीर बीमारी पर भी मिलेगा फायदा
अगर पॉलिसीधारक को किसी घातक (terminal) बीमारी का पता चलता है, तो इस प्लान के तहत 50% सम एश्योर्ड तुरंत दिया जाएगा और आगे के सभी प्रीमियम माफ कर दिए जाएंगे. इससे इलाज और अन्य खर्चों के लिए तत्काल सहायता मिल जाती है.
GST खत्म होने का लाभ
इस नई योजना में एक और राहत यह है कि इसमें 0% जीएसटी (GST) का बेनिफिट भी लागू है. यानी ग्राहकों को प्रीमियम पर किसी तरह का टैक्स नहीं देना होगा. इससे यह प्लान और भी किफायती बन जाता है.
टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑफ प्रोडक्ट्स सुजीत कोठारे ने कहा, "हम सिर्फ वित्तीय सुरक्षा देने में नहीं, बल्कि परिवारों को हर जीवन चरण में सपोर्ट करने में विश्वास रखते हैं. शुभ फैमिली प्रोटेक्ट इसी सोच का नतीजा है, ताकि परिवार को लचीलापन और लंबी अवधि की सुरक्षा दोनों मिल सकें. 0% GST के साथ यह योजना उन परिवारों के लिए बेहद उपयोगी है जो बिना अतिरिक्त बोझ के भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं."
Also read : NFO Alert : LIC म्यूचुअल फंड का नया फंड ऑफर, कंजम्प्शन थीम वाले एनएफओ से जुड़ी हर जरूरी जानकारी
क्यों अलग है यह टर्म प्लान
कुल मिलाकर टाटा AIA शुभ फैमिली प्रोटेक्ट एक ऐसी बीमा योजना है, जिसमें पारंपरिक टर्म इंश्योरेंस के साथ रेगुलर इनकम को जोड़कर एक नया रूप दिया गया है. इसकी मदद से तात्कालिक जरूरतों के साथ-साथ पीड़ित परिवार को लंबे अरसे तक सहारा देने का भी इंतजाम किया जा सकता है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us