scorecardresearch

Return : टाटा म्यूचुअल फंड की इस स्कीम ने 21 साल में 36 गुना बढ़ाया पैसा, लो रेटिंग के बाद भी 18% CAGR रिटर्न

Low rating but high return : म्यूचुअल फंड मार्केट में कुछ फंड ऐसे भी हैं, जो लो रेटिंग पाने के बाद भी लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं. लो रेटिंग के बाद भी वे म्यूचुअल फंड मार्केट के टॉप परफॉर्मर बने हुए हैं.

Low rating but high return : म्यूचुअल फंड मार्केट में कुछ फंड ऐसे भी हैं, जो लो रेटिंग पाने के बाद भी लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं. लो रेटिंग के बाद भी वे म्यूचुअल फंड मार्केट के टॉप परफॉर्मर बने हुए हैं.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
tata mutual fund, Tata Value Fund, tata value fund sip return, tata value fund lump sum return, wealth creator, return machine, best mutual fund schemes, tata mutual fund top schemes

Tata Value Fund : यह ऐसे शेयरों में निवेश करता है जिन्हें अभी वैल्‍यू स्‍टॉक माना जाता है, लेकिन भविष्य में ग्रोथ की उम्मीद होती है. (Freepik)

Tata Value Fund Return Performance : म्यूचुअल फंड मार्केट में कुछ फंड ऐसे भी हैं, जो लो रेटिंग पाने के बाद भी लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं. लो रेटिंग के बाद भी वे म्यूचुअल फंड मार्केट के टॉप परफॉर्मर बने हुए हैं. इन्हीं में एक टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) की स्कीम टाटा वैल्यू फंड है. लॉन्च से अबतक लम्प सम निवेश पर इस स्कीम ने 18.24 फीसदी एनुअलाइज्ड रिटर्न दिया है. वहीं, 21 साल 6 महीने पुराना यह फंड साल दर साल 16.01 फीसदी एसआईपी रिटर्न (SIP Return) दे रहा है.  

यह फंड वैल्‍यू कॉन्शियस तरीके से निवेश करता है . इस योजना में कम से कम 70% रकम ऐसी कंपनियों में लगाया जाएगा, जिनका पिछले 12 महीने का P/E रेश्‍यो उस समय बीएसई सेंसेक्‍स के P/E रेश्‍यो से कम हो. अच्छी कंपनियों को सस्ते दामों (कम P/E रेश्‍यो) पर खरीदना एक अच्छी रणनीति है, लेकिन फंड सिर्फ इसी पर निर्भर नहीं करता. कंपनियों को चुनने के लिए फंड और भी कई क्‍वालिटेटिव और क्‍वांटिटेटि मानदंड इस्तेमाल करता है.

Advertisment

Large Cap vs Mid Cap vs Small Cap vs Gold : स्मार्ट निवेशकों को 2026 में कहां लगाना चाहिए कितना पैसा

फंड के बारे में डिटेल 

फंड साइज (AUM) : 9015.06 करोड़ रुपये (28 दिसंबर, 2025) 
एक्सपेंस रेश्यो : 1.79% (30 नवंबर, 2025)
NAV : 361.11 रुपये (30 दिसंबर, 2025)
स्टैंडर्ड डेविएशन : 13.98
शार्प रेश्यो : 0.91    
पोर्टफोलियो बीटा : 0.89
जेनसॉन : 0.32

फंड का लम्प सम प्रदर्शन 

टाटा वैल्यू फंड 29 जून 2004 को शुरू हुआ था. इंसेप्शन के बाद से इस फंड ने लम्प सम निवेश पर 18.24% सालाना के हिसाब से रिटर्न दिया है. यानी इस फंड में अगर किसी ने शुरूआत में ही 1 लाख रुपये लगाया होगा तो उसका पैसा अब बढ़कर 36,22,800 रुपये हो गया होगा. जबकि इस दौरान बेंचमार्क Nifty 500 TRI का रिटर्न 16.17% सालाना रहा.

इंसेप्शन डेट : 29 जून, 2004
इंसेप्शन के बाद से रिटर्न : 18.24% सालाना
वन टाइम इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये 
अब इन्वेस्टमेंट की वैल्यू : 36,22,800 रुपये

NFO Alert : जनवरी 2026 में लॉन्च होंगी म्यूचुअल फंड की 5 इक्विटी स्कीम, हर एनएफओ में क्या है खास

फंड का SIP रिटर्न

इंसेप्शन के बाद से SIP रिटर्न : 16.01% सालाना
मंथली SIP अमाउंट : 10,000 रुपये 
लॉन्च के बाद से कुल SIP निवेश : 25,70,000 रुपये 
SIP की कुल वैल्यू : 1,87,60,810 रुपये 

इन्‍वेस्‍टमेंट स्‍ट्रैटेजी 

टाटा वैल्‍यू फंड एक ग्रोथ ओरिएंटेड वैल्‍यू फंड है. यह ऐसे शेयरों में निवेश करता है जिन्हें अभी वैल्‍यू स्‍टॉक माना जाता है, लेकिन भविष्य में उनसे ग्रोथ की उम्मीद होती है. 

यह फंड निवेश के लिए मार्केट लीडर चुनता है, यानी ऐसी कंपनियां जिनके पास अपने सेक्टर से बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता हो. 

जिन कंपनियों में पिछले 5-10 साल में लगातार अच्छा RoE (रिटर्न ऑन इक्विटी), RoC (रिटर्न ऑन कैपिटल) और अन्य रिटर्न रेश्‍यो रहा है.  

ऐसी कंपनियां, जिनकी ज्यादा ग्रोथ अपने बिजनेस से हो, न कि सिर्फ कर्ज या नए शेयर बेचकर. 

कंपनी का इंडेक्स में प्रेजेंस हो, ताकि शेयर में पर्याप्त लिक्विडिटी बनी रहे. 

Silver Rally Explained : चांदी में यह रैली क्यों है हर बार से अलग, 45 दिनों में 50% तेजी के बाद आगे कैसा है भविष्य?

पोर्टफोलियो पोजिशनिंग 

मैनडेट : फंड की 70% होल्डिंग उन शेयरों में होगी, जिनका पिछले 12 महीने का P/E रेश्‍यो एस एंड पी बीएसई सेंसेक्‍स से कम हो.

वैल्‍यू स्‍टॉक : ऐसे शेयर जिनमें अभी अस्थायी समस्या है, लेकिन उम्मीद है कि समय के साथ उनकी वैल्‍यू बढ़ेगी.

ग्रोथ :  ऐसे शेयर जिनमें ग्रोथ की क्षमता है, लेकिन फिलहाल वे सस्ते दाम पर उपलब्ध हैं.

शेयर चुनने के पीछे फैक्‍टर्स 

सेक्टर में अवसर

मार्केट लीडर होना

अच्छा रिटर्न प्रोफाइल

कैपिटल एफिशिएंसी 

बेहतर लिक्विडिटी

फंड पोर्टफोलियो : टॉप होल्डिंग्स  

HDFC Bank : 7.49%
ITC : 5.64%
Kotak Mahindra Bank : 5.55%
Bharat Petroleum Corporation : 5.33%
Muthoot Finance : 4.74%
Shriram Finance : 4.64%
ICICI Bank : 4.57%
Motilal Oswal Financial Service : 4.16%
Hero Motocorp : 3.94%
Radico Khaitan : 3.55%

Best and Worst IPOs of 2025 : इस साल 5 आईपीओ ने 77 से 135% दिया रिटर्न, लेकिन इन 5 में सबसे ज्यादा घाटा

फंड पोर्टफोलियो : टॉप सेक्टर्स 

Financial Services : 40.73%
FMCG : 9.80%
Oil & Gas : 9.28%
Information Technology : 7.21%
Automobile : 6.81%
Capital Goods : 4.80%
Consumer Services : 4.48%
Power : 4.09%
Telecommunication : 2.69%
Media : 1.20%

(नोट : किसी भी इक्विटी फंड में पुराना रिटर्न आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है. यह भविष्य में कायम भी रह सकता है और नहीं भी. बाजार में जोखिम होती है, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)

SIP Return Tata Mutual Fund