/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/05/top-10-value-mutual-funds-in-india-ai-2025-12-05-18-53-11.jpg)
Value Mutual Funds : 10 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले टॉप 10 फंड्स (AI Generated Image)
Top 10 Value Mutual Funds with High Returns : निवेशकों के पैसे अगर 10 साल में साढ़े तीन से 5 गुना गुना तक हो जाएं, तो भला इससे बढ़िया क्या हो सकता है. म्यूचुअल फंड की एक कैटेगरी ऐसी है, जिसके कम से कम 10 फंड्स ने पिछले 10 साल में ऐसा कर दिखाया है. ये कैटेगरी है वैल्यू म्यूचुअल फंड्स की, जिनकी टॉप 10 स्कीम्स ने 1 लाख रुपये के एकमुश्त निवेश से 10 साल में 3.60 लाख रुपये से 5.16 लाख रुपये तक का कॉर्पस तैयार करके दिखाया है. इन टॉप 10 वैल्यू फंड्स के रिटर्न के आंकड़ों को आगे देखेंगे, लेकिन पहले समझ लेते हैं कि वैल्यू फंड्स का मतलब क्या है.
क्या है वैल्यू म्यूचुअल फंड की खासियत
वैल्यू म्यूचुअल फंड्स (Value Funds) उन इक्विटी फंड्स को कहते हैं, जो वैल्यू इन्वेस्टिंग (Value Investing) की निवेश रणनीति को फॉलो करते हैं. इस रणनीति के तहत वैल्यू फंड्स के मैनेजर ऐसे स्टॉक्स को खोजकर पैसे लगाते हैं, जो निवेश के समय उन्हें अंडरवैल्यूड लगते हैं. यानी ऐसे शेयर जो फिलहाल अपनी सही वैल्यू से कम पर बिक रहे हैं, लेकिन उनमें लंबी अवधि के दौरान अपनी सही वैल्यू हासिल करने यानी वैल्यू अनलॉक होने की पूरी संभावना रहती है. इस रणनीति की वजह से इन फंड्स में लंबी अवधि के दौरान हाई रिटर्न मिलने की उम्मीद रहती है. लेकिन इसके साथ ही इनमें निवेश के साथ रिस्क भी हाई रहता है, इसीलिए इन्हें बहुत अधिक जोखिम (Very High Risk) की रेटिंग दी जाती है.
टॉप 10 वैल्यू फंड : 10 साल में सबसे ज्यादा सालाना रिटर्न
हम यहां 10 ऐसे वैल्यू फंड्स की बात करेंगे, जिनका पिछले 10 साल का औसत सालाना रिटर्न (CAGR) सबसे ज्यादा रहा है. साथ ही यह भी जानेंगे कि अगर किसी ने इन फंड्स के डायरेक्ट प्लान में 10 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी मौजूदा वैल्यू कितनी हो गई होगी. इन फंड्स में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund), निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (Nippon India Mutual Fund), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (ICICI Pru Mutual Fund) और टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) की स्कीम भी शामिल हैं. यहां हमने इन फंड्स के एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) की जानकारी भी दी है, जिससे पता चलता है कि इनमें निवेश से जुड़ा खर्च कितना है.
1. जेएम वैल्यू फंड (डायरेक्ट प्लान)
(JM Value Fund - Direct Plan)
10 साल में एकमुश्त निवेश पर सालाना रिटर्न (CAGR) : 17.83%
1,00,000 रुपये के एकमुश्त निवेश की 10 साल में फंड वैल्यू :5,16,790 रुपये
एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) : 0.98%
2. एचएसबीसी वैल्यू फंड (डायरेक्ट प्लान)
(HSBC Value Fund - Direct Plan)
10 साल में एकमुश्त निवेश पर सालाना रिटर्न (CAGR) : 17.34 %
1,00,000 रुपये के एकमुश्त निवेश की 10 साल में फंड वैल्यू :4,95,560 रुपये
एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) : 0.76 %
3. बंधन वैल्यू फंड (डायरेक्ट प्लान)
(Bandhan Value Fund - Direct Plan)
10 साल में एकमुश्त निवेश पर सालाना रिटर्न (CAGR) : 17.01%
1,00,000 रुपये के एकमुश्त निवेश की 10 साल में फंड वैल्यू : 4,81,750 रुपये
एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) : 0.69%
4. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल वैल्यू फंड (डायरेक्ट प्लान)
(ICICI Prudential Value Fund - Direct Plan)
10 साल में एकमुश्त निवेश पर सालाना रिटर्न (CAGR) : 16.78 %
1,00,000 रुपये के एकमुश्त निवेश की 10 साल में फंड वैल्यू : 4,71,990 रुपये
एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) : 0.97 %
5. टाटा वैल्यू फंड (डायरेक्ट प्लान)
(Tata Value Fund - Direct Plan)
10 साल में एकमुश्त निवेश पर सालाना रिटर्न (CAGR) : 16.74 %
1,00,000 रुपये के एकमुश्त निवेश की 10 साल में फंड वैल्यू : 4,70,810 रुपये
एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) : 0.81 %
6. निप्पॉन इंडिया वैल्यू फंड (डायरेक्ट प्लान)
(Nippon India Value Fund - Direct Plan)
10 साल में एकमुश्त निवेश पर सालाना रिटर्न (CAGR) : 16.55 %
1,00,000 रुपये के एकमुश्त निवेश की 10 साल में फंड वैल्यू : 4,63,130 रुपये
एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) : 1.08 %
Also read : RBI Rate Cut Impact : रिजर्व बैंक के रेट घटाने से कितनी होगी बचत? 40 लाख के होम लोन पर EMI का कैलकुलेशन
7. टेम्पलटन इंडिया वैल्यू फंड (डायरेक्ट प्लान)
(Templeton India Value Fund - Direct Plan)
10 साल में एकमुश्त निवेश पर सालाना रिटर्न (CAGR) : 15.77 %
1,00,000 रुपये के एकमुश्त निवेश की 10 साल में फंड वैल्यू : 4,32,980 रुपये
एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) : 0.87 %
8. एचडीएफसी वैल्यू फंड (डायरेक्ट प्लान)
(HDFC Value Fund - Direct Plan)
10 साल में एकमुश्त निवेश पर सालाना रिटर्न (CAGR) : 15.49 %
1,00,000 रुपये के एकमुश्त निवेश की 10 साल में फंड वैल्यू : 4,22,560 रुपये
एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) : 0.99 %
9. यूटीआई वैल्यू फंड (डायरेक्ट प्लान)
(UTI Value Fund - Direct Plan)
10 साल में एकमुश्त निवेश पर सालाना रिटर्न (CAGR) : 15.28 %
1,00,000 रुपये के एकमुश्त निवेश की 10 साल में फंड वैल्यू : 4,15,040 रुपये
एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) : 1.18 %
10. आदित्य बिरला सनलाइफ वैल्यू फंड (डायरेक्ट प्लान)
(Aditya Birla Sun Life Value Fund - Direct Plan)
10 साल में एकमुश्त निवेश पर सालाना रिटर्न (CAGR) : 13.66%
1,00,000 रुपये के एकमुश्त निवेश की 10 साल में फंड वैल्यू : 3,60,140 रुपये
एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) : 1.01%
(सोर्स : AMFI, फंड फैक्टशीट, वैल्यू रिसर्च )
Also read : RBI MPC Meeting : आरबीआई ने रेपो रेट घटाकर 5.25% किया, कम होगी आपकी EMI
किनके लिए सही है ये निवेश
हालांकि ऊपर दिए टॉप 10 वैल्यू फंड्स ने पिछले 10 साल में शानदार रिटर्न दिए हैं, लेकिन इक्विटी म्यूचुअल फंड्स का पिछला प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा इसकी कोई गारंटी नहीं होती. इसके अलावा वैल्यू फंड्स में अंडरवैल्यूड स्टॉक्स में निवेश किया जाता है, जिनका पूरा फायदा वैल्यू अनलॉक होने पर ही होता है. इसलिए इनमें निवेश हमेशा लंबी अवधि यानी कम से कम 5-7 साल के लिए करना चाहिए. पिछले प्रदर्शन को देखते समय रिटर्न के साथ ही साथ निवेश के खर्च पर गौर करना भी जरूरी है. इस कैटेगरी का एवरेज एक्सपेंस रेशियो (Category Average Expense Ratio) 0.91% है, जो तुलनात्मक रूप से अधिक कहा जा सकता है.
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का मकसद सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश से जुड़े फैसले हमेशा अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह-मशविरा करने के बाद ही करें)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us