/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/21/best-equity-fund-category-for-long-term-freepik-2025-11-21-15-38-11.jpg)
Equity Savings Fund comparison : इस कैटेगरी की कुछ स्कीम ने बीते 10 साल में 10 फीसदी सालाना से ज्यादा रिटर्न दिया है. (Image : Freepik)
Best Equity Savings Funds 2025 : आज के समय में निवेशकों के सामने सबसे बड़ा चैलेंज यह होता है कि उन्हें अपने निवेश पर एफडी जैसी सुरक्षा तो चाहिए, लेकिन रिटर्न इक्विटी जैसा हो. बाजार के उतार-चढ़ाव में सीधे इक्विटी में पैसा लगाना हर किसी के बस की बात नहीं, लेकिन सिर्फ फिक्स्ड इनकम पर टिके रहना भी महंगाई के दौर में नुकसान का सौदा बन सकता है. ऐसे में इक्विटी और सुरक्षित साधनों के बीच सही संतुलन खोजने वाले निवेशकों के लिए इक्विटी सेविंग्स फंड (Equity Savings Funds)एक स्मार्ट, स्थिर और व्यवहारिक विकल्प बनकर उभर रहे हैं.
पिछले 10 साल में इक्विटी सेविंग्स फंड उन निवेशकों की पसंद बनकर उभरे हैं जो शेयर बाजार में निवेश तो करना चाहते हैं, लेकिन कम उतार-चढ़ाव के साथ. इस कैटेगरी (hybrid mutual funds) में कुछ स्कीम में लगातार स्थिर रिटर्न मिल रहा है और इन्होंने लो रिस्क प्रोफाइल बनाए रखा है. ये फंड न सिर्फ जोखिम को नियंत्रित करते हैं, बल्कि इक्विटी के बढ़त वाले फायदे और डेट की स्थिरता दोनों का संतुलित मिश्रण भी देते हैं. खास बात यह कि यह फंड उन निवेशकों के लिए बिल्कुल फिट हैं जो कम जोखिम के साथ नियमित आय, ज्यादा नियंत्रण और बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं.
Gallard Steel बना ब्लॉक बस्टर एसएमई आईपीओ, लिस्टिंग पर दिया 49% रिटर्न
HDFC Equity Savings Fund
10 साल का लम्प सम रिटर्न : 10.98% सालाना
10 साल का SIP रिटर्न : 10.83% सालाना
कुल एसेट्स : 5,823 करोड़ रुपये (31 अक्टूबर, 2025)
एक्सपेंस रेश्यो : 0.93% (31 अक्टूबर, 2025)
पोर्टफोलियो टर्न ओवर रेश्यो : 26.26%
NAV : 75.7770 रुपये (25 नवंबर, 2025)
स्टैंडर्ड डेविएशन : 4.42%
शार्प रेश्यो : 1.03%
बीटा : 0.59%
NPS Active Choice : मंथली 20,000 रुपये निवेश से कितनी मिल सकती है पेंशन और एक मुश्त फंड
Kotak Equity Savings Fund
10 साल का लम्प सम रिटर्न : 10.58% सालाना
10 साल का SIP रिटर्न : 11.36% सालाना
कुल एसेट्स : 9,023 करोड़ रुपये (31 अक्टूबर, 2025)
एक्सपेंस रेश्यो : 0.67% (31 अक्टूबर, 2025)
पोर्टफोलियो टर्न ओवर रेश्यो : 448%
NAV : 29.9665 रुपये (25 नवंबर, 2025)
स्टैंडर्ड डेविएशन : 5.08%
शार्प रेश्यो : 1.02%
बीटा : 0.65%
Edelweiss Equity Savings Fund
10 साल का लम्प सम रिटर्न : 10.26% सालाना
10 साल का SIP रिटर्न : 10.98% सालाना
कुल एसेट्स : 1,028 करोड़ रुपये (31 अक्टूबर, 2025)
एक्सपेंस रेश्यो : 0.61% (31 अक्टूबर, 2025)
पोर्टफोलियो टर्न ओवर रेश्यो : 80%
NAV : 28.7406 रुपये (25 नवंबर, 2025)
स्टैंडर्ड डेविएशन : 3.62%
शार्प रेश्यो : 1.55%
बीटा : 0.46%
Nippon India Pharma Fund : पावरफुल SIP परफॉर्मेंस के 21 साल, 18%+ CAGR का ट्रैक रिकॉर्ड
Sundaram Equity Savings Fund
10 साल का लम्प सम रिटर्न : 10.23% सालाना
10 साल का SIP रिटर्न : 11.18% सालाना
कुल एसेट्स : 1,171 करोड़ रुपये (31 अक्टूबर, 2025)
एक्सपेंस रेश्यो : 0.60% (31 अक्टूबर, 2025)
पोर्टफोलियो टर्न ओवर रेश्यो : 71%
NAV : 84.0269 रुपये (25 नवंबर, 2025)
स्टैंडर्ड डेविएशन : 5.12%
शार्प रेश्यो : 1.17%
बीटा : 0.64%
SBI Equity Savings Fund
10 साल का लम्प सम रिटर्न : 10.08% सालाना
10 साल का SIP रिटर्न : 10.45% सालाना
कुल एसेट्स : 5,993 करोड़ रुपये (31 अक्टूबर, 2025)
एक्सपेंस रेश्यो : 0.98% (31 अक्टूबर, 2025)
NAV : 26.9551 रुपये (25 नवंबर, 2025)
स्टैंडर्ड डेविएशन : 5.28%
शार्प रेश्यो : 0.93%
बीटा : 0.59%
SIP Chart : 10 करोड़ फंड के लिए 12% CAGR पर कितनी मंथली एसआईपी जरूरी, उम्र के हिसाब से चार्ट
किसके लिए बेहतर है विकल्प
इक्विटी सेविंग्स फंड्स उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं, जो अपने निवेश पर अधिक कंट्रोल चाहते हैं. यह फंड इक्विटी, डेट और आर्बिट्राज इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करता है, जिससे निवेश का संतुलन बना रहता है. इन फंड्स में इक्विटी का हिस्सा 15-40% और आर्बिट्राज का हिस्सा 25-50% तक हो सकता है. बाकी निवेश डेट में किया जाता है. इन फंड्स की खास बात यह है कि आप सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) के जरिये अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे निकाल सकते हैं.
अगर आप अपने रिटायरमेंट फंड पर अधिक नियंत्रण चाहते हैं और अपनी जरूरत के अनुसार पैसे निकालने की सुविधा आपके लिए जरूरी है, तो इक्विटी सेविंग्स फंड्स में निवेश पर विचार कर सकते हैं. इक्विटी सेविंग्स फंड्स उन निवेशकों की जरूरतें पूरी कर सकते हैं, जिन्हें ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी चाहिए. आपके निवेश का फैसला आपकी प्राथमिकताओं, जोखिम लेने की क्षमता और इनवेस्टमेंट के लक्ष्य पर निर्भर करता है.
(डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है. पिछले रिटर्न के आंकड़े भविष्य में वैसे ही रिटर्न की गारंटी नहीं देते. हमारा मकसद किसी फंड में निवेश की सलाह देना नहीं, सिर्फ जानकारी मुहैया कराना है. निवेश का कोई भी फैसला अपने निवेश सलाहकार की राय लेकर ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us