/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/21/5-best-flexi-cap-funds-for-long-term-investment-freepik-2025-11-21-12-45-41.jpg)
Best Flexi Cap Funds : 10 साल में जबरदस्त रिटर्न देने वाले टॉप 5 फ्लेक्सी कैप फंड्स, देखें रिटर्न का पूरा हिसाब (Image : Freepik)
Top 5 Flexi Cap Funds With Highest Return in 10 Years : फ्लेक्सी कैप फंड्स आम निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर हैं. AMFI के हर महीने जारी होने वाले आंकड़ों में भी नेट इनफ्लो के लिहाज से ये फंड कैटेगरी अक्सर नंबर वन रहती है. टॉप 5 फ्लेक्सी कैप फंड्स के पिछले 10 साल के दमदार आंकड़ों को देखने पर पता चलता है कि इस लोकप्रियता की वजह क्या है. इन टॉप 5 फ्लेक्सी कैप फंड्स का 10 साल का एवरेज सालाना रिटर्न (CAGR) 16% से 20% तक रहा है. जिसकी बदौलत इस स्कीम में 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश 10 साल में 4 से 6 गुना तक हो गया है. वहीं एसआईपी के जरिये निवेश (SIP Investment) करने पर भी इन फंड्स का एन्युलाइज्ड रिटर्न 18.32% से 21.8% तक रहा है.
टॉप 5 फ्लेक्सी कैप फंड्स ने दिखाया 10 का दम
फ्लेक्सी कैप फंड्स कैटेगरी के पिछले 10 साल के आंकड़ों को देखें, तो सबसे ज्यादा रिटर्न देने वालों में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) और पराग पारीख म्यूचुअल फंड (Parag Parikh Mutual Fund) जैसे इस कैटेगरी के दिग्गज फंड्स को पीछे छोड़ते हुए क्वांट म्यूचुअल फंड (Quant Mutual Fund) की स्कीम नंबर वन पर है. इसके अलावा जेएम म्यूचुअल फंड (JM Mutual Fund) और एडेलवाइज म्यूचुअल फंड (Edelweiss Mutual Fund) की स्कीम्स भी टॉप 5 में शामिल हैं.
1. क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड - डायरेक्ट प्लान
(Quant Flexi Cap Fund - Direct Plan)
10 साल का औसत सालाना रिटर्न (CAGR) : 20.31%
1 लाख रुपये के लंपसम निवेश की 10 साल में फंड वैल्यू : 6,35,356 रुपये
10 हजार मंथली SIP की 10 साल में फंड वैल्यू : 37,93,702 रुपये
SIP पर एन्युलाइज्ड रिटर्न : 21.8 %
एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) : 0.66 %
2. पराग पारीख फ्लेक्सी कैप फंड - डायरेक्ट प्लान
(Parag Parikh Flexi Cap Fund - Direct Plan)
10 साल का औसत सालाना रिटर्न (CAGR) : 18.49%
1 लाख रुपये के लंपसम निवेश की 10 साल में फंड वैल्यू : 5,45,528 रुपये
10 हजार मंथली SIP की 10 साल में फंड वैल्यू : 34,90,897 रुपये
SIP पर एन्युलाइज्ड रिटर्न : 20.26 %
एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) : 0.63 %
3. जेएम फ्लेक्सी कैप फंड - डायरेक्ट प्लान
(JM Flexi Cap Fund - Direct Plan)
10 साल का औसत सालाना रिटर्न (CAGR) : 18.39%
1 लाख रुपये के लंपसम निवेश की 10 साल में फंड वैल्यू : 5,40,941 रुपये
10 हजार मंथली SIP की 10 साल में फंड वैल्यू : 33,32,788 रुपये
SIP पर एन्युलाइज्ड रिटर्न : 19.4 %
एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) : 0.53 %
4. एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड - डायरेक्ट प्लान
(HDFC Flexi Cap Fund - Direct Plan)
10 साल का औसत सालाना रिटर्न (CAGR) : 17.48%
1 लाख रुपये के लंपसम निवेश की 10 साल में फंड वैल्यू : 5,00,771 रुपये
10 हजार मंथली SIP की 10 साल में फंड वैल्यू : 34,41,139 रुपये
SIP पर एन्युलाइज्ड रिटर्न : 19.99 %
एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) : 0.68 %
5. एडेलवाइज फ्लेक्सी कैप फंड - डायरेक्ट प्लान
(Edelweiss Flexi Cap Fund - Direct Plan)
10 साल का औसत सालाना रिटर्न (CAGR) : 16.75%
1 लाख रुपये के लंपसम निवेश की 10 साल में फंड वैल्यू : 4,70,510 रुपये
10 हजार मंथली SIP की 10 साल में फंड वैल्यू : 31,44,872 रुपये
SIP पर एन्युलाइज्ड रिटर्न : 18.32 %
एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) : 0.44 %
Flexi Cap के बेंचमार्क इंडेक्स का 10 साल का रिटर्न
Nifty 500 TRI : 15.01% (CAGR)
BSE 500 TRI : 15.05% (CAGR)
(सोर्स : AMFI, 19 नवंबर 2025 तक अपडेटेड)
Also read : NFO Alert : इक्विटी, डेट, गोल्ड और सिल्वर में एक साथ निवेश का मौका, एक्सिस म्यूचुअल फंड की नई स्कीम लॉन्च
फ्लेक्सी कैप फंड्स क्यों हैं खास
फ्लेक्सी कैप फंड्स का डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो और फंड मैनेजर को किसी भी मार्केट कैप सेगमेंट और सेक्टर में से सही स्टॉक्स चुनने की पूरी आजादी, इसकी बड़ी खूबियां मानी जाती हैं. यही वजह है कि जो आम निवेशक इक्विटी में निवेश करना चाहते हैं, उन्हें आम तौर पर अपने पोर्टफोलियो में फ्लेक्सी कैप को जरूर शामिल करने को कहा जाता है. इक्विटी फंड्स में हमेशा लंबी अवधि यानी 7 साल या उससे ज्यादा समय के लिए निवेश करना बेहतर रहता है. यही वजह है कि हमने ऊपर 10 साल के आंकड़े दिए हैं, जो फंड के प्रदर्शन का बेहतर संकेत दे सकते हैं.
रिस्क फैक्टर समझना जरूरी है
हालांकि फ्लेक्सी कैप फंड्स के पिछले 10 साल के रिटर्न के आंकड़े काफी आकर्षक हैं, लेकिन बाजार आधारित होने के कारण भविष्य में भी ऐसा ही रिटर्न मिलने की गारंटी नहीं होती. लंबी अवधि यानी कम से कम 7 साल या उससे ज्यादा समय तक सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी SIP के जरिये निवेश करके बाजार की उथल-पुथल से जुड़े रिस्क को कुछ कम किया जा सकता है. फिर भी प्योर इक्विटी फंड (Equity Mutual Funds) होने की वजह से फ्लेक्सी कैप को रिस्कोमीटर पर बहुत अधिक जोखिम (Very High Risk) की रेटिंग दी जाती है. इसलिए निवेश का फैसला करने से पहले अपनी रिस्क लेने की क्षमता को परख लेना चाहिए.
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सिफारिश करना नहीं. निवेश से जुड़े फैसले पूरी जानकारी हासिल करने और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेने के बाद ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us