/financial-express-hindi/media/media_files/2025/07/15/baroda-bnp-paribas-liquid-fund-performance-2025-07-15-16-53-05.jpg)
Low Expense High Returns : सिर्फ 0.10% एक्सपेंस रेश्यो और 1 साल में एफडी जैसा रिटर्न के साथ, कुछ लिक्विड फंड ने स्थिर फायदा दिया है. (Pixabay)
low cost but high return liquid funds : मार्केट में पूरे साल उतार-चढ़ाव रहा, जिसके कारण निवेशक ज्यादा से ज्यादा कम खर्च वाले, सुरक्षित और तुरंत पैसे निकालने वाले निवेश विकल्पों की तरफ बढ़े. ऐसे में एक खास कैटेगरी के निवेशकों के लिए लिक्विड फंड उनकी पसंद रहे हैं. सिर्फ 0.10% तक के कम एक्सपेंस रेश्यो (Expense Ratio) और करीब 6.7% के लगातार 1 साल के रिटर्न के साथ, कई फंड ने निवेशकों को अच्छा और स्थिर फायदा दिया है, वह भी बिना ज्यादा लागत के.
2025 के टॉप परफॉर्मर्स में Groww Liquid Fund और Franklin India Liquid Fund समेत 5 फंड सबसे ज्यादा चमके हैं, क्योंकि इनमें बेहद कम खर्च, मजबूत रेटिंग और बेहतर शार्प रेश्यो का शानदार संयोजन मिलता है. इनके साथ-साथ Axis, Edelweiss और PGIM India Liquid Funds ने भी इस कैटेगरी को और मजबूत बनाया है. कम जोखिम, बेहतर रिटर्न और कम लागत की वजह से लिक्विड फंड नए और अनुभवी, दोनों तरह के निवेशकों के लिए एक समझदारी भरा विकल्प हो सकते हैं, लेकिन सही स्कीम का चुनाव जरूरी है.
IPO 2025 : इस साल के ब्लॉकबस्टर आईपीओ, लिस्टिंग के बाद शेयर इश्यू प्राइस से 52 से 135% मजबूत
Franklin India Liquid Fund
एक्सपेंस रेश्यो : 0.13% (31 अक्टूबर, 2025)
रेटिंग : 4 स्टार
1 साल का रिटर्न : 6.77%
कुल एसेट्स : 3,236 करोड़ रुपये (31 अक्टूबर, 2025)
मिनिमम एकमुश्त निवेश : 10,000 रुपये
मिनिमम SIP : 500 रुपये
स्टैंडर्ड डेविएशन : 0.16%
शार्प रेश्यो : 3.71%
Edelweiss Liquid Fund
एक्सपेंस रेश्यो : 0.10% (31 अक्टूबर, 2025)
रेटिंग : 5 स्टार
1 साल का रिटर्न : 6.74%
कुल एसेट्स : 10,621 करोड़ रुपये (31 अक्टूबर, 2025)
मिनिमम एकमुश्त निवेश : 100 रुपये
मिनिमम SIP : 100 रुपये
स्टैंडर्ड डेविएशन : 0.17%
शार्प रेश्यो : 3.88%
Axis Liquid Fund
एक्सपेंस रेश्यो : 0.14% (31 अक्टूबर, 2025)
रेटिंग : 5 स्टार
1 साल का रिटर्न : 6.76%
कुल एसेट्स : 35,360 करोड़ रुपये (31 अक्टूबर, 2025)
मिनिमम एकमुश्त निवेश : 100 रुपये
मिनिमम SIP : 100 रुपये
स्टैंडर्ड डेविएशन : 0.17%
शार्प रेश्यो : 3.73%
NPS Active Choice : मंथली 20,000 रुपये निवेश से कितनी मिल सकती है पेंशन और एक मुश्त फंड
Groww Liquid Fund
एक्सपेंस रेश्यो : 0.10% (31 अक्टूबर, 2025)
रेटिंग : 5 स्टार
1 साल का रिटर्न : 6.76%
कुल एसेट्स : 155 करोड़ रुपये (31 अक्टूबर, 2025)
मिनिमम एकमुश्त निवेश : 500 रुपये
मिनिमम SIP : 500 रुपये
स्टैंडर्ड डेविएशन : 0.17%
शार्प रेश्यो : 3.11%
PGIM India Liquid Fund
एक्सपेंस रेश्यो : 0.12% (31 अक्टूबर, 2025)
रेटिंग : 4 स्टार
1 साल का रिटर्न : 6.75%
कुल एसेट्स : 573 करोड़ रुपये (31 अक्टूबर, 2025)
मिनिमम एकमुश्त निवेश : 5,000 रुपये
मिनिमम SIP : 1,000 रुपये
स्टैंडर्ड डेविएशन : 0.17%
शार्प रेश्यो : 3.75%
Nippon India Pharma Fund : पावरफुल SIP परफॉर्मेंस के 21 साल, 18%+ CAGR का ट्रैक रिकॉर्ड
सेविंग्स अकाउंट की तरह कर सकते हैं इस्तेमाल
लिक्विड फंड आपके पास बचत खाते में या घर में पड़ी रकम को किसी सेफ स्कीम में लगातकर हाई रिटर्न पाने का एक बेहतरीन विकल्प है. ये कम जोखिम वाला विकल्प है, जो नियमित बचत बैंक खाते की तुलना में अधिक रिटर्न देते हैं. वहीं लिक्विड फंड में बैंकों के बचत खाते की तरह लिक्विडिटी भी मिलती है. इन फंडों में लॉक-इन अवधि नहीं होती है. आप लिक्विड फंड को नियमित बचत खाते के रूप में उपयोग कर सकते हैं और हाई रिटर्न अर्जित कर सकते हैं.
(डिस्क्लेमर: किसी भी म्यूचुअल फंड में पिछले रिटर्न के आंकड़े भविष्य में उतने ही रिटर्न की गारंटी नहीं देते. यहां हमारा मकसद किसी फंड में निवेश की सलाह देना नहीं, सिर्फ जानकारी मुहैया कराना है. निवेश का कोई भी फैसला अपने निवेश सलाहकार की राय लेकर ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us