/financial-express-hindi/media/media_files/2025/07/29/hdfc-mutual-fund-sip-and-lump-sum-return-2025-07-29-15-11-04.jpg)
Midcap mutual fund : मजबूत लॉन्ग-टर्म रिटर्न, बेहतर रेटिंग और बढ़ते AUM के साथ, ये फंड्स लंबे समय के निवेशकों के लिए बड़े वेल्थ क्रिएटर साबित हुए हैं. (Freepik)
Top Midcap Funds With Highest 10-Year Returns : जहां कई लोग जल्दी मुनाफे और शॉर्ट-टर्म ट्रेड्स के पीछे भागते हैं, वहीं कुछ अनुशासित निवेशकों ने मिडकैप म्यूचुअल फंड्स में लगातार निवेश कर अच्छी खासी वेल्थ बनाई है. ऐसा हुआ है, सिर्फ रेगुलर निवेश और कंपाउंडिंग की ताकत से.
भारत के टॉप 5 इक्विटी मिडकैप फंड्स के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 10 साल में 21% से अधिक SIP CAGR दिया है. यानी कुल 13 लाख की SIP निवेश रकम इन स्कीम में 10 साल में बढ़कर 43 से 46 लाख रुपये हो गई. वहीं, सिर्फ 1 लाख रुपये के वन टाइम इन्वेस्टमेंट की वैल्यू भी बढ़कर 5 से 6.5 लाख रुपये हो गई.
SBI म्यूचुअल फंड की ये स्कीम 10 और 15 साल के चार्ट पर नंबर वन, 18% CAGR से अधिक दिखाई ग्रोथ
ये फंड्स सिर्फ पारंपरिक निवेशों से ही बेहतर नहीं रहे, इन्होंने बड़े-बड़े लार्ज कैप फंड्स और पॉपुलर मार्केट इंडेक्स को भी पीछे छोड़ दिया. मजबूत लॉन्ग-टर्म रिटर्न, बेहतर रेटिंग और बढ़ते AUM के साथ, ये फंड्स लंबे समय के निवेशकों के लिए बड़े वेल्थ क्रिएटर साबित हुए हैं.
जानते हैं उन टॉप 5 मिडकैप फंड्स के बारे में, जिन्होंने सिर्फ अनुशासन और सही निवेश रणनीति के दम पर निवेशकों की दौलत में लगातार इजाफा किया है. वह भी ये साबित करते हुए कि धैर्य, नियमित निवेश और सही फंड का चुनाव ही असली वेल्थ बनाता है.
Motilal Oswal Midcap Fund
रेटिंग : 5 स्टार
SIP परफॉर्मेंस
10 साल का एनुअलाइज्ड SIP रिटर्न : 22.32%
अपफ्रंट इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये
मंथली SIP अमाउंट : 10,000 रुपये
10 साल में कुल निवेश : 13,00,000 रुपये
10 साल बाद SIP की वैल्यू : 46,51,096 रुपये
लम्प सम रिटर्न
10 साल का रिटर्न : 19.48% सालाना
वन टाइम इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये
10 साल बाद निवेश की वैल्यू : 5,92,860 रुपये (5.93 लाख)
इस फंड का कुल एयूएम 31 अक्टूबर 2025 तक 37,501 करोड़ रुपये है. जबकि इसी तारीख तक डायरेक्ट प्लान का एक्सपेंस रेश्यो 0.69% है. इसमें कम से कम 500 रुपये लम्प सम और कम से कम 500 रुपये एसआईपी की जा सकती है. 11 नवंबर 2025 तक फंड का NAV 118.3802 रुपये है.
EPFO : क्या है ईपीएस पेंशन सर्टिफिकेट, ईपीएफओ मेंबर के लिए यह क्यों है जरूरी
Edelweiss Mid Cap Fund
रेटिंग : 5 स्टार
SIP परफॉर्मेंस
10 साल का एनुअलाइज्ड SIP रिटर्न : 22.24%
अपफ्रंट इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये
मंथली SIP अमाउंट : 10,000 रुपये
10 साल में कुल निवेश : 13,00,000 रुपये
10 साल बाद SIP की वैल्यू : 46,30,052 रुपये
लम्प सम रिटर्न
10 साल का रिटर्न : 20.14% सालाना
वन टाइम इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये
10 साल बाद निवेश की वैल्यू : 6,26,435 रुपये (6.26 लाख)
इस फंड का कुल एयूएम 31 अक्टूबर 2025 तक 12,647 करोड़ रुपये है. जबकि इसी तारीख तक डायरेक्ट प्लान का एक्सपेंस रेश्यो 0.40% है. इसमें कम से कम 100 रुपये लम्प सम और कम से कम 100 रुपये एसआईपी की जा सकती है. 11 नवंबर 2025 तक फंड का NAV 121.6230 रुपये है.
Invesco India Mid Cap Fund
रेटिंग : 4 स्टार
SIP परफॉर्मेंस
10 साल का एनुअलाइज्ड SIP रिटर्न : 22.26%
अपफ्रंट इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये
मंथली SIP अमाउंट : 10,000 रुपये
10 साल में कुल निवेश : 13,00,000 रुपये
10 साल बाद SIP की वैल्यू : 46,35,910 रुपये
लम्प सम रिटर्न
10 साल का रिटर्न : 20.39% सालाना
वन टाइम इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये
10 साल बाद निवेश की वैल्यू : 6,39,594 रुपये (6.4 लाख)
इस फंड का कुल एयूएम 31 अक्टूबर 2025 तक 9,320 करोड़ रुपये है. जबकि इसी तारीख तक डायरेक्ट प्लान का एक्सपेंस रेश्यो 0.54% है. इसमें कम से कम 1,000 रुपये लम्प सम और कम से कम 500 रुपये एसआईपी की जा सकती है. 11 नवंबर 2025 तक फंड का NAV 221.2200 रुपये है.
Nippon India Growth Mid Cap Fund
रेटिंग : 4 स्टार
SIP परफॉर्मेंस
10 साल का एनुअलाइज्ड SIP रिटर्न : 21.44%
अपफ्रंट इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये
मंथली SIP अमाउंट : 10,000 रुपये
10 साल में कुल निवेश : 13,00,000 रुपये
10 साल बाद SIP की वैल्यू : 44,18,534 रुपये
लम्प सम रिटर्न
10 साल का रिटर्न : 19.38% सालाना
वन टाइम इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये
10 साल बाद निवेश की वैल्यू : 5,87,9173 रुपये (5.88 लाख)
इस फंड का कुल एयूएम 31 अक्टूबर 2025 तक 41,268 करोड़ रुपये है. जबकि इसी तारीख तक डायरेक्ट प्लान का एक्सपेंस रेश्यो 0.74% है. इसमें कम से कम 100 रुपये लम्प सम और कम से कम 100 रुपये एसआईपी की जा सकती है. 11 नवंबर 2025 तक फंड का NAV 4,671.9492 रुपये है.
HDFC Mid Cap Fund
रेटिंग : 5 स्टार
SIP परफॉर्मेंस
10 साल का एनुअलाइज्ड SIP रिटर्न : 21.14%
अपफ्रंट इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये
मंथली SIP अमाउंट : 10,000 रुपये
10 साल में कुल निवेश : 13,00,000 रुपये
10 साल बाद SIP की वैल्यू : 43,42,164 रुपये
लम्प सम रिटर्न
10 साल का रिटर्न : 19.46% सालाना
वन टाइम इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये
10 साल बाद निवेश की वैल्यू : 5,91,868 रुपये (5.92 लाख)
इस फंड (HDFC Mutual Fund) का कुल एयूएम 31 अक्टूबर 2025 तक 89,383 करोड़ रुपये है. जबकि इसी तारीख तक डायरेक्ट प्लान का एक्सपेंस रेश्यो 0.71% है. इसमें कम से कम 100 रुपये लम्प सम और कम से कम 100 रुपये एसआईपी की जा सकती है. 11 नवंबर 2025 तक फंड का NAV 222.6080 रुपये है.
(डाटा सोर्स : वैल्यू रिसर्च)
(नोट : यहां प्रदर्शन के आधार पर फंड की जानकारी दी है. किसी फंड का पिछला प्रदर्शन भविष्य में बरकरार रह भी सकता है और नहीं भी. निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें. म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं, कृपया योजना से संबंधित सभी दस्तावेज ध्यान से पढ़ें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us