/financial-express-hindi/media/media_files/2025/01/04/DB3xa15TBTzWFXLOvBmK.jpg)
अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में तेजी और प्रीमियम अनुभवों की बढ़ती मांग के बीच लग्जरी ट्रैवल क्रेडिट कार्ड्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है. ( Image : Pixabay)
Best Travel Credit Cards : विदेश यात्राओं में तेजी और बेहतर एक्सपीरियंस की बढ़ती मांग के बीच लग्जरी ट्रैवल क्रेडिट कार्ड्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है. आज के हाई-एंड ट्रैवलर्स सिर्फ टिकट या होटल डिस्काउंट से आगे बढ़कर ऐसी सुविधाएं चाहते हैं जो यात्रा को आसान और एक्सक्लूसिव बनाएं. विश्वभर के एयरपोर्ट लाउंज में आसान एंट्री, कम फॉरेन एक्सचेंज यानी फॉरेक्स मार्कअप्स, कंसीयर्ज सपोर्ट और प्रीमियम लाइफस्टाइल अनुभव अब इन कार्ड्स के बड़े आकर्षण हैं. भारत में उपलब्ध प्रमुख लग्जरी ट्रैवल कार्ड्स यात्रियों को सुविधा, फायदों और ग्लोबल कवरेज के मामले में नई ऊंचाई प्रदान कर रहे हैं.
लग्जरी कार्ड्स से क्या मिलता है?
• भारत और विदेश में लगभग हर प्रमुख एयरपोर्ट लाउंज की एंट्री
• फॉरेन करेंसी एक्सचेंज पर कम चार्ज
• बुकिंग, प्लानिंग और इमरजेंसी में कंसीयर्ज सपोर्ट
• यात्रा से जुड़ी खर्च कैटेगरी पर शानदार रिवॉर्ड
• गोल्फ, क्लब एक्सेस और विशेष अनुभव जैसी लाइफस्टाइल सुविधाएं
ये है विदेश यात्रा के लिए बेस्ट क्रेडिट कार्ड्स की लिस्ट
अगर आप ऐसे ट्रैवल कार्ड की तलाश में हैं जो एयरपोर्ट लाउंज में आसान एंट्री, कम फॉरेक्स मार्क-अप और कई अन्य सुविधाएं प्रदान करे, तो यहां दिए गए टॉप कार्ड्स की एक लिस्ट आपके लिए मददगार साबित हो सकती है.
HDFC Diners Club Black Metal
- यह कार्ड उन यात्रियों के लिए है जो हर खर्च को अधिकतम रिवॉर्ड में बदलना चाहते हैं.
- इसमें दुनिया भर के लाउंज में अनलिमिटेड एंट्री मिलती है.
- HDFC SmartBuy से शॉपिंग करने पर 10 गुना तक रिवॉर्ड मिलते हैं.
- Amazon Prime, Marriott और Swiggy One जैसी प्रीमियम मेंबरशिप मुफ्त मिलती हैं.
- हर तिमाही छह गोल्फ गेम भी शामिल हैं.
Times Black ICICI Credit Card
- इस कार्ड के साथ फॉरेन करेंसी पर सिर्फ 1.49 फीसदी का चार्ज लगता है जो प्रीमियम कार्ड्स में सबसे कम दरों में से एक है.
- एयरपोर्ट पर VIP एक्सपीरियंस मिलता है जिससे टर्मिनल में आगे बढ़ना आसान हो जाता है.
- विदेश यात्राओं के लिए घर बैठे वीज़ा बायोमेट्रिक सेवा भी उपलब्ध है.
- CribLife और Quorum Club के जरिए प्रीमियम अनुभव मिलते हैं.
- ट्रैवल और होटल बुकिंग पर 6X से 12X रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं.
American Express Platinum Card
- Amex Platinum अपने विशेष ट्रैवल और लाइफस्टाइल कंसीयर्ज के लिए प्रसिद्ध है जिसमें आपकी उड़ान, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य प्रीमियम अनुभवों की बुकिंग में व्यक्तिगत सहायता मिलती है.
- विदेश में खर्च पर तीन गुना ज्यादा रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं.
- Amex Global Lounge Collection के जरिए 1400 से अधिक एयरपोर्ट लाउंज तक पहुंच मिलती है.
Axis Bank Magnus या ATLAS
- कार्ड होने पर विदेशो में सिर्फ 2 फीसदी फॉरेक्स मार्क-अप लगता है.
- Priority Pass के साथ अनलिमिटेड इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस मिलती है और हर साल चार बार गेस्ट भी साथ ले जा सकते हैं.
- देश में भी लाउंज एक्सेस अनलिमिटेड है बशर्ते पिछले तीन महीनों में कम से कम 50,000 रुपये खर्च किए गए हों.
Axis Bank Reserve
- यह एक अल्ट्रा-प्रेमियम कार्ड है जो लाइफस्टाइल और यात्रा दोनों पर फोकस करता है.
- कार्डहोल्डर और उनके ऐड-ऑन सदस्यों को देश और विदेश दोनों जगह अनलिमिटेड लाउंज एक्सेस मिलती है.
- हर साल 50 मुफ्त गोल्फ गेम का लाभ मिलता है.
- एयरपोर्ट पर VIP सहायता सेवाएँ भी शामिल हैं जिससे यात्रा और भी आरामदायक हो जाती है.
Scapia Federal Bank Credit Card
- इस कार्ड में हर ट्रैवल बुकिंग पर Scapia ऐप के जरिए 20% Scapia कॉइन्स मिलते हैं, जबकि बाकी खर्च पर 10 प्रतिशत कॉइन्स मिलते हैं.
- पांच Scapia कॉइन्स की कीमत एक रुपये के बराबर है. इसका बेस रिवॉर्ड रेट करीब 2 प्रतिशत और ट्रैवल रिवॉर्ड रेट 4 प्रतिशत बैठता है.
- कार्डहोल्डर्स को अनलिमिटेड घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस भी मिलता है.
- महीने में 10,000 रुपये खर्च करने पर एयरपोर्ट पर 1,000 रुपये तक की छूट भी मिल सकती है.
- यह कार्ड उन लोगों के लिए है जो बिना एनुअल चार्ज वाला और विदेश में खर्च करने पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज न लेने वाला कार्ड चाहते हैं
Ixigo AU Credit Card
- इस कार्ड से ऑनलाइन खर्च पर 200 रुपये पर 10 पॉइंट और ऑफलाइन खर्च पर 5 पॉइंट मिलते हैं. एक पॉइंट की कीमत 25 पैसे है.
- Ixigo ऐप पर बुकिंग करने पर 10 फीसदी तक की छूट मिलती है. इसके साथ एक अंतरराष्ट्रीय और आठ घरेलू लाउंज विज़िट्स साल में मिलती हैं, बशर्ते हर तिमाही 20,000 रुपये खर्च किए जाएं. रेलवे लाउंज की भी आठ विज़िट्स मिलती हैं.
- कार्ड का ट्रैवल रिवॉर्ड रेट Ixigo पर बुकिंग करने पर 5 प्रतिशत तक हो जाता है, जो इस रेंज के कार्ड्स में काफी अच्छा माना जाता है.
RBL World Safari Credit Card
- यह एक ट्रैवल-फोकस्ड कार्ड है, जिसकी वार्षिक फीस 3,000 रुपये है और विदेश में खर्च पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता.
- ट्रैवल रिटेल पर हर 100 रुपये के खर्च पर 5 पॉइंट और घरेलू खर्च पर 2 पॉइंट मिलते हैं.
- साल में आठ घरेलू और दो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाउंज विज़िट मिलती हैं.
- सालाना 7.5 लाख रुपये खर्च करने पर ग्राहक को 10,000 रुपये के वाउचर मिलते हैं (Taj, MMT, Myntra, Amazon या Croma).
- रिवॉर्ड रेट ट्रैवल पर 2.5 प्रतिशत और बेस रेट 1 प्रतिशत बैठता है.
AU NOMO Credit Card
- यह एक सिक्योर्ड कार्ड है, जिसमें वार्षिक शुल्क नहीं है और विदेशी मुद्रा पर केवल 0.99 फीसदी चार्ज लगता है.
- हर 100 रुपये पर 2 पॉइंट मिलते हैं और एक पॉइंट की कीमत 25 पैसे होती है.
- तिमाही में 20,000 रुपये खर्च करने पर दो घरेलू और दो रेलवे लाउंज विज़िट मिलती हैं. कार्ड का प्रभावी रिवॉर्ड रेट 2 प्रतिशत है.
IDFC First Ashva Credit Card
- इस कार्ड की एनुअल चार्ज 2,999 रुपये है और forex मार्कअप 1 फीसदी है.
- 20,000 रुपये से ऊपर के खर्च पर 10X रिवॉर्ड पॉइंट और उससे नीचे 5X पॉइंट मिलते हैं. एक पॉइंट की कीमत 40 पैसे तक हो सकती है.
- IDFC ऐप से होटल बुकिंग पर 50 गुना और फ्लाइट पर 30 गुना पॉइंट मिलते हैं.
- कार्ड साल में 16 घरेलू, आठ अंतरराष्ट्रीय और 16 रेलवे लाउंज विज़िट्स देता है, बशर्ते हर महीने 20,000 रुपये का खर्च हो.
YES Bank Marquee Credit Card
- इस कार्ड की वार्षिक फीस 4,999 रुपये है और फॉरेक्स मार्कअप 1 फीसदी है.
- ऑनलाइन खरीदारी पर हर 200 रुपये पर 36 पॉइंट और ऑफलाइन खर्च पर 18 पॉइंट मिलते हैं. एक पॉइंट की कीमत 25 पैसे है.
- कार्डहोल्डर्स को साल में 24 घरेलू लाउंज विज़िट, अनलिमिटेड इंटरनेशनल विज़िट और आठ गेस्ट विज़िट मिलती हैं.
- ऑनलाइन खर्च पर रिवॉर्ड रेट 4.5 प्रतिशत और ऑफलाइन पर 2.25 प्रतिशत तक बैठता है.
(डिसक्लेमर: फाइनेंशियल एक्सप्रेस डॉट कॉम किसी विशेष क्रेडिट कार्ड का समर्थन या प्रमोट नहीं करता है. पाठकों से अनुरोध है कि वे अपनी खुद की जानकारी और समझ के आधार पर निर्णय लें, क्योंकि किसी भी प्रकार का नुकसान होने की जिम्मेदारी पूरी तरह उनके अपने होगी.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us