/financial-express-hindi/media/media_files/2025/03/13/cKPH7eLtPKMEWu9mXX5v.jpg)
SIP Top up : हर साल बाद एसआईपी अमाउंट में इसके एक तय फीसदी रकम के साथ बढ़ोतरी करना टॉप-अप एसआईपी होता है. (Freepik)
Top-Up SIP Calculator Results : अगर आप भी भविष्य में करोड़पति बनने का सपना देखते हैं, तो SIP आपके लिए सबसे आसान और भरोसेमंद रास्ता हो सकता है. लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ 10% सालाना टॉप-अप जोड़कर आप करोड़ों का लक्ष्य अपने द्वारा तय किए गए समय से कुछ साल पहले पूरा कर सकते हैं. जी हां, एक ही शुरुआती निवेश से दो अलग-अलग रास्ते यानी रेगुलर SIP और टॉप-अप SIP, की तुलना दिखाती है कि कैसे टॉप-अप SIP आपकी दौलत को तेजी से बढ़ा सकता है.
हमने यहां केस स्टडी के जरिए बताया है कि जहां, रेगुलर SIP को 1.5 करोड़ बनाने में 20 साल लगे, वहीं 10% टॉप-अप SIP ने सिर्फ 16 साल में यह लक्ष्य पूरा कर लिया, वह भी नॉर्मल एसआईपी की तुलना में ज्यादा वैल्यू के साथ.
SIP कैलकुलेशन
यहां हमने 2 केस में कैलकुलेशन किया है. पहला केस नॉर्मल एसआईपी का है, जहां निवेशक ने 20 साल तक 15,000 रुपये मंथली एसआईपी का रास्ता चुना और वह 12 फीसदी सालाना रिटर्न पर 20 साल बाद 1.50 करोड़ रुपये का फंड जुटाने में तैयार हो जाता है.
वहीं दूसरे केस में एसआईपी 15,000 रुपये मंथली से शुरू की, लेकिन हर एक साल पूरा होने पर इसे 10 फीसदी बढ़ाता (Top Up Sip ) गया. दूसरे केस में 12 फीसदी रिटर्न के आधार पर 1.50 करोड़ बनने में सिर्फ 16 साल लगे. यानी 4 साल पहले टारगेट पूरा हो गया.
NFO : डिविडेंड देने वाले लीडर शेयरों में निवेश का मौका, मिरे एसेट के एनएफओ में क्या है खास
केस-1 : रेगुलर SIP
मंथली SIP : 15,000 रुपये
अवधि : 20 साल
अनुमानित रिटर्न : 12% एनुअलाइज्ड
कुल निवेश : 36 लाख रुपये
20 साल बाद SIP वैल्यू : 1.5 करोड़ रुपये (1,49,87,219 रुपये)
फायदा : 1.14 करोड़ रुपये
केस-2 : SIP टॉप-अप
शुरुआती मंथली निवेश : 15,000 रुपये
अवधि : 16 साल
अनुमानित रिटर्न: 12% एनुअलाइज्ड
हर 1 साल पर 10% टॉप अप
कुल निवेश : 64,70,951 रुपये
16 साल बाद SIP वैल्यू : 1.53 करोड़ रुपये (1,53,48,926 रुपये)
फायदा : 88.78 लाख रुपये
क्या है टॉप-अप SIP?
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) म्यूचुअल फंड में निवेश की ऐसी व्यवस्था है, जहां आप किसी स्कीम में अपना पैसा एक साथ लगाने की बजाए, मंथली बेसिस पर लगाते हैं. मंथली निवेश के लिए उस स्कीम के तहत मिनिमम या कितना भी अमाउंट फिक्स किया जा सकता है. वहीं हर साल बाद इस अमाउंट में इसके एक तय फीसदी रकम के साथ बढ़ोतरी करना टॉप-अप एसआईपी होता है.
SBI Large Cap vs ICICI Pru Large Cap : लार्जकैप का कौन है विनर? पोर्टफोलियो और परफॉर्मेंस की तुलना
उदाहरण के लिए अगर आपने 10,000 रुपये मंथली एसआईपी से निवेश शुरू किया और 1 साल तक हर महीने 10,000 रुपये स्कीम में जमा होता रहा. वहीं 13वें महीने इस पूरे साल के लिए (13 से 24 महीने के लिए) आपने इस अमाउंट में 10 फीसदी बढ़ोतरी का विकल्प चुन लिया. यहीं क्रम हर साल पूरा होने पर चलता रहेगा.
(सोर्स: एसआईपी कैलकुलेटर, टॉप अप एसआईपी कैलकुलेटर)
(नोट: हम यहां म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं दे रहे हैं. यहां एसआईपी कैलकुलेटर के आधार पर एक जानकारी दी गई है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट से सलाह लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us