scorecardresearch

Unclaimed Money Alert : बिना क्लेम के पड़े हैं हजारों करोड़ रुपये ! कैसे पता करें उनमें कहीं आपके पैसे तो नहीं?

Unclaimed Insurance Amount : भारत में बीमा कंपनियों के पास 25,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा रकम अनक्लेम्ड पड़ी है. ये वो पैसे हैं, जिन्हें किसी ने क्लेम नहीं किया, कई बार तो नॉमिनी को पॉलिसी के बारे में पता ही नहीं होता.

Unclaimed Insurance Amount : भारत में बीमा कंपनियों के पास 25,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा रकम अनक्लेम्ड पड़ी है. ये वो पैसे हैं, जिन्हें किसी ने क्लेम नहीं किया, कई बार तो नॉमिनी को पॉलिसी के बारे में पता ही नहीं होता.

author-image
Viplav Rahi
New Update
Unclaimed Insurance Amount Check on IRDAI Bima Bharosa Portal

IRDAI Bima Bharosa Portal: बीमा की बिना क्लेम के पड़ी रकम को चेक करने का आसान तरीका (Image : Pixabay)

Unclaimed Insurance in India : How to Check & Claim Online :क्या आपकी या आपके परिवार की कोई बीमा पॉलिसी है, लेकिन उसका पैसा अभी तक क्लेम नहीं किया गया? हैरानी की बात यह है कि भारत में 25,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बीमा कंपनियों के पास अनक्लेम्ड पड़े हुए हैं. वजह ये है कि या तो लोग बीमा पॉलिसी के क्लेम लेना भूल जाते हैं, या फिर उनके नॉमिनी को पॉलिसी के बारे में पता ही नहीं होता.

अच्छी खबर यह है कि अब इन पैसों को चेक करना और वापस पाना पहले से काफी आसान हो गया है. बीमा कंपनियों की वेबसाइट और IRDAI का बीमा भरोसा पोर्टल (Bima Bharosa Portal) लोगों को उनकी छिपी हुई दौलत तक पहुंचाने में मदद करता है.

Advertisment

आइए समझते हैं — आखिर यह क्लेम नहीं की गई बीमा की रकम (Unclaimed Insurance Amount) क्या है? और इसे चेक और क्लेम कैसे कर सकते हैं? (How to claim unclaimed insurance money).

Also read : Mutual Funds : स्मॉल कैप, मिड कैप, लार्ज कैप या फ्लेक्सी कैप? किस फंड कैटेगरी ने 1, 3, 5 और 10 साल में दिया सबसे हाई रिटर्न?

क्लेम नहीं की गई बीमा की रकम यानी क्या? (Meaning of Unclaimed Insurance Amount)

IRDAI के मुताबिक अगर इंश्योरेंस (Insurance) क्लेम की ऐसी रकम जो आपको मिलनी चाहिए थी, 12 महीने तक आपके खाते में नहीं पहुंचती और कंपनी आपसे संपर्क भी नहीं कर पाती, तो उसे अन-क्लेम्ड अमाउंट (Unclaimed Amount) कहा जाता है. ऐसे बीमा क्लेम के कई कारण हो सकते हैं. मिसाल के तौर पर:

  • मृत्यु से जुड़े दावे (Death Claim) की रकम

  • हेल्थ/मेडिकल री-इंबर्समेंट (Reimbursement)

  • मैच्योरिटी के बाद दिया जाने वाला पॉलिसी का पैसा

  • सर्वाइवल बेनिफिट (Survival Benefit)

  • एक्स्ट्रा प्रीमियम का रिफंड (Extra Premium Refund)

  • जमा किए गए प्रीमियम की एडजस्ट नहीं की गई रकम (Unclaimed Life Insurance, Unclaimed Health Insurance)

अगर कॉन्टैक्ट डिटेल्स पुराने हों, बैंक अकाउंट बंद हो चुका हो या डॉक्यूमेंट खो गए हों तो भी क्लेम किए गए पैसों का पेमेंट अटक सकता है.

Also read : Top 5 Flexi Cap Funds : 10 साल का CAGR 16 से 20%, 1 लाख रुपये बने 4 से 6 लाख, 10 हजार SIP से कितना बना फंड?

कहीं आपके पैसे अनक्लेम्ड तो नहीं? ऐसे करें चेक 

(How to check unclaimed insurance amount online)

अगर आप चेक करना चाहते हैं कि कहीं आपके नाम भी इंश्योरेंस का कोई अन-क्लेम्ड अमाउंट तो नहीं पड़ा हुआ है, तो अब ये काम बहुत आसान हो गया है. इसके लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे :
- अपनी बीमा कंपनी की वेबसाइट पर जाएं.
- Unclaimed Amount Search सेक्शन पर क्लिक करें.
 - पॉलिसी नंबर, PAN, जन्म की तारीख या नाम डालकर सर्च करें.

इसके अलावा आप IRDAI Bima Bharosa Portal पर भी एक ही जगह जाकर सभी बीमा कंपनियों की पॉलिसी से जुड़े अन-क्लेम्ड अमाउंट सर्च कर सकते हैं (Bima Bharosa Portal for unclaimed insurance). सर्च में डाली गई जानकारी पोर्टल के डेटा बेस से मैच होते ही आपको क्लेम प्रोसेस की जानकारी मिल जाएगी. मदद के लिए हेल्पलाइन पर फोन भी कर सकते हैं. IRDAI के बीमा भरोसा हेल्पलाइन (Bima Bharosa Helpline) नंबर हैं : 155255 / 1800 4254 732.

Also read : Infosys Share Buyback : इंफोसिस बायबैक में बेचना है अपना शेयर? पहले समझ लें हर जरूरी बात, कहीं हो न जाए नुकसान

अन-क्लेम्ड इंश्योरेंस की रकम को क्लेम करने की प्रॉसेस 

(Step-by-step process to claim unclaimed insurance money)

अन-क्लेम्ड इंश्योरेंस की रकम को क्लेम करने के लिए आपको बीमा कंपनी के पास इन डॉक्युमेंट्स के साथ रिक्वेस्ट भेजनी होती है: (Documents to claim unclaimed insurance amount)

  • पॉलिसी डॉक्युमेंट / नंबर

  • बैंक अकाउंट डिटेल्स

  • क्लेम फॉर्म (Claim Form)

  • आधार (Aadhaar) / PAN / आईडी प्रूफ (ID Proof, KYC Documents)

  • नॉमिनी (Nominee) या रिश्ते (Relationship) का सबूत

  • कैंसल चेक / बैंक पासबुक

  • डेथ क्लेम के मामले में डेथ सर्टिफिकेट (Death Certificate) और वारिस होने का प्रमाण (Succession Proof) भी देना पड़ता है.

अगर पॉलिसी डॉक्युमेंट खो गया है तो आपको एक हलफनामा (Indemnity Bond) देना पड़ लग सकता है. डॉक्युमेंट्स वेरिफाई होने के बाद क्लेम का पूरा पैसा बैंक खाते में भेज दिया जाता है. अच्छी बात ये है कि विदेशों में बस गए भारतीय यानी NRI भी दुनिया के किसी और कोने में रहते हुए भी इस पोर्टल या बीमा कंपनी की वेबसाइट के जरिए अपने पैसे क्लेम कर सकते हैं.

Also read : Retirement Planning : रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम के लिए कहां लगाएं पैसे? किन हाइब्रिड फंड्स में निवेश है सही

पैसे Unclaimed न हों इसके लिए क्या करें 

(How to avoid unclaimed insurance issues)

अगर आपका अभी कोई पैसा अन-क्लेम्ड नहीं है, तो यह अच्छी बात है. लेकिन भविष्य में भी ऐसा न हो, इसके लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए : 

  • मोबाइल नंबर, पता, बैंक डिटेल्स हमेशा अपडेट रखें

  • नॉमिनी की जानकारी सही रखें

  • सभी पॉलिसी की कॉपी DigiLocker / E-Insurance Account में सेव करें

  • परिवार को बताएं कि आपने कौन-कौन सी पॉलिसी ली हुई है, उनके डिटेल परिवार से शेयर करें.

  • मैच्योरिटी और प्रीमियम डेट याद रखने के लिए रिमाइंडर सेट करें

  • बीमा कंपनी के मैसेज/ईमेल ध्यान से पढ़ें

हर साल बीमा कंपनियां Unclaimed Amount की जानकारी जरूर भेजती हैं. उसे नजरअंदाज न करें. इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपके पैसे अन-क्लेम्ड अमाउंट के तौर पर पड़े नहीं रहेंगे.

Irdai Claim Settlement Insurance Unclaimed Deposits