scorecardresearch

Old Age Pension : 60 साल से ऊपर वालों के लिए अच्छी खबर, बिना फार्म भरे मिलेगी ओल्ड पेंशन, ऑफिस का चक्कर लगाने की झंझट खत्म

UP Govt Old Age Pension Scheme: 60 साल से ऊपर वालों को यूपी सरकार ने बड़ी राहत देने का फैसला किया है. अब ओल्डएज पेंशन के लिए ऑफिस का चक्कर लगाने और आवेदन फार्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

UP Govt Old Age Pension Scheme: 60 साल से ऊपर वालों को यूपी सरकार ने बड़ी राहत देने का फैसला किया है. अब ओल्डएज पेंशन के लिए ऑफिस का चक्कर लगाने और आवेदन फार्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
Old Age Pension AI Image by Gemini, UP Old Age Pension Scheme, UP senior citizen pension update, Old age pension without form, UP Family ID pension link, Automatic pension for 60+ in UP, Yogi government pension scheme, UP old pension DBT transfer, Senior citizen pension new rules UP, Family ID-based pension system, UP cabinet decision on pension, Uttar Pradesh old age pension 2025, Monthly pension for senior citizens UP, No application pension scheme UP, UP pension relief for elderly, Old age pension amount 1000 UP, UP government welfare schemes 2025, Automatic DBT pension in UP, Pension for destitute elderly UP, UP government Family ID scheme, Social welfare pension update UP

Family ID with Old Age Pension: यूपी सरकार ने बुज़ुर्गों की पेंशन को फैमिली आईडी से जोड़ने की मंजूरी दे दी है, जिससे अब न आवेदन भरना पड़ेगा और न दफ्तरों के चक्कर लगाने होंगे. फैमिली आईडी में दर्ज उम्र के आधार पर पेंशन अपने आप शुरू हो जाएगी. (AI Image: Gemini)

UP Govt Old Age Pension Scheme with Family ID soon: उत्तर प्रदेश के लाखों बुज़ुर्गों के लिए राहतभरी खबर है. अब न दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे, न लंबी लाइनों में खड़ा होना होगा और न ही पेंशन पाने के लिए फॉर्म भरने की मशक्कत. बस उम्र 60 साल पूरी हुई और पेंशन सीधे आपके खाते में पहुंच जाएगी.

योगी सरकार ने पेंशन व्यवस्था को इतना सरल बनाने का फैसला किया है कि अब यह काम उतना ही आसान होगा, जितना परिवार का रिकॉर्ड फैमिली आईडी में दर्ज करना. यह फैसला उन बुज़ुर्गों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं, जो पहले पेंशन के लिए महीनों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते थे.

Advertisment

Also read : PM Kisan Yojana Big Update: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त पर बिग अपडेट, 19 नवंबर को आएंगे 9 करोड़ किसानों के खातों में 2000 रुपये

क्या है यूपी सरकार का फैसला

14 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में यूपी सरकार ने बुज़ुर्गों के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले 60 साल से ऊपर के पात्र बुज़ुर्गों को ‘राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना’ में अपने आप रजिस्टर कर दिया जाएगा. यानी न फॉर्म भरने की जरूरत, न ऑफिस के चक्कर लगाने की. सरकार ने इसे फैमिली आईडी सिस्टम से जोड़ने का फैसला किया है.

जैसे ही फैमिली आईडी में किसी बुज़ुर्ग की उम्र 60 साल से ऊपर मिलेगी, उनका नाम अपने आप पेंशन सूची में शामिल हो जाएगा और पेंशन सीधे उनके खाते में भेज दी जाएगी. सरकार का कहना है कि फैमिली आईडी की मदद से ज़्यादा से ज़्यादा योग्य लोगों की पहचान करके उन्हें हर जरूरी सरकारी योजना का फायदा पहुंचाया जाएगा.

बुजुर्गों की पेंशन फैमिली आईडी से जोड़ेगी सरकार

यूपी सरकार ने 60 साल से ऊपर वालों को हर महीने वित्तीय सहायता के रुप में दी जाने वाली ओल्डएज पेंशन को फैमिली आईडी से जोड़ने का फैसला किया है. इससे बुजुर्गों को अब किसी तरह का एप्लिकेशन या फॉर्म भरने की जरूरत नहीं रह जाएगी. इसी मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई.

फैमिली आईडी में दर्ज उम्र के आधार पर जैसे ही किसी व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष पूरी होगी, पेंशन अपने आप शुरू हो जाएगी. कैबिनेट मंत्री सूरत गर्ग ने बताया कि बुज़ुर्गों को बिना किसी प्रक्रिया के मंथली मिलने वाली पेंशन सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी. इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि उन बुज़ुर्गों के लिए बड़ी राहत होगी जो अब तक कागजी कार्यवाही और सरकारी दफ्तरों के चक्कर से परेशान रहते थे.

Also read : Bihar Election : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना टॉप ट्रेंड में, कैसे उठा सकती हैं इसका लाभ?

बदलाव के लिए 990 करोड़ रुपये होंगे खर्च

फिलहाल प्रदेश में बेसहारा बुज़ुर्गों को आवेदन के आधार पर प्रतिमाह 1000 रुपये पेंशन दी जाती है. लेकिन फैमिली आईडी से लिंक होने के बाद पूरा आवेदन सिस्टम खत्म हो जाएगा और प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमेटिक हो जाएगी. इस सुधार को लागू करने के लिए राज्य सरकार 990 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करेगी. नए सिस्टम से पेंशन वितरण तेज, पारदर्शी और अधिक भरोसेमंद हो जाएगा, जिससे लाखों बुज़ुर्गों को समय पर आर्थिक मदद मिल सकेगी.

क्या है फैमिली आईडी?

उत्तर प्रदेश सरकार ने फैमिली आईडी नाम की योजना शुरू की है ताकि हर परिवार को सरकारी योजनाओं और रोजगार के मौके आसानी से मिल सकें. इसमें हर परिवार को एक 12 अंकों का यूनिक नंबर दिया जाता है, जिसे फैमिली आईडी कहा जाता है.इस आईडी से सरकार को एक ऐसी लिस्ट तैयार करने में मदद मिलती है जिसमें हर परिवार की सही जानकारी रहती है. इससे यह पता चल जाता है कि कौन-सा परिवार किस योजना का हकदार है और किसे कौन-सी मदद पहुंचानी है.

फैमिली आईडी की मदद से

  • असली लाभार्थियों की पहचान आसानी से हो जाती है
  • योजनाओं का फायदा सही लोगों तक तेजी से पहुंचता है
  • जो लोग अब तक योजनाओं से छूट जाते थे, उन्हें भी शामिल किया जा सकता है

फिलहाल यूपी में करीब 3.6 करोड़ परिवार और 15 करोड़ आधार-वेरीफाइड राशन कार्ड धारक हैं. जिन परिवारों के पास राशन कार्ड है, उसी का नंबर उनकी फैमिली आईडी माना जाता है. यह नंबर सरकार के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर आसानी से देखा जा सकता है. जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, वे पोर्टल familyid.up.gov.in पर जाकर अपने परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरकर नई फैमिली आईडी बना सकते हैं.

फैमिली आईडी कैसे बनाएं? (How To Apply For Family ID)

पहले मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें

  • सबसे पहले पहले रजिस्टर करें. इसके लिए फैमिली आईडी पोर्टल familyid.up.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दायीं ओर टॉप में नजर आ रहे Registration/Sign ID सेक्शन पर क्लिक करें.
  • निर्देश पढ़ें और अपना नाम और आधार से लिंक मोबाइल नंबर भरें.
  • Send OTP बटन पर क्लिक करें. अब मोबाइल पर आया OTP डालें. Captcha कोड भरकर Submit बटन पर क्लिक करें. ध्यान रहे अगर OTP नहीं आता है, तो Resend OTP पर क्लिक करें और वेरीफिकेशन पूरी करें.

अब साइन इन करें

  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद Sign In पर क्लिक करें.
  • अपना मोबाइल नंबर डालें.
  • Send OTP दबाएं.
  • मोबाइल पर आया OTP दर्ज करें.
  • Captcha डालकर Login पर क्लिक करें.
  • OTP नहीं आता तो Resend OTP करें.
  • अब Proceed to register Family ID पर क्लिक करें और आगे की जानकारी भरें.

सवाल-जवाब के जरिए ये जरूरी बातें भी जानें

क्या मुझे पहले रजिस्टर करना जरूरी है?

हां, हर नागरिक को पहले पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद ही आप मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन कर सकते हैं.

अगर मेरे पास राशन कार्ड है तो क्या मुझे फैमिली आईडी बनानी पड़ेगी?

नहीं. अगर आपके पास राशन कार्ड है, तो राशन कार्ड नंबर ही आपकी फैमिली आईडी बन जाता है.
आपको कोई अलग आवेदन नहीं करना है.

फैमिली आईडी बनवाने से क्या मेरे राशन कार्ड पर असर पड़ेगा?

बिल्कुल नहीं. फैमिली आईडी का राशन कार्ड पर कोई असर नहीं पड़ता. अगर आप राशन के पात्र हैं और आपके पास अभी राशन कार्ड नहीं है, तब भी आप फैमिली आईडी बनवा सकते हैं. बाद में जब राशन कार्ड बन जाएगा, उसका नंबर आपकी फैमिली आईडी बन जाएगा.

मेरा नाम किसी दूसरे परिवार की फैमिली आईडी में जुड़ा हुआ है, क्या करूं?

सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका आधार किसी गलत परिवार या गलत राशन कार्ड से लिंक नहीं है.
अगर आपका आधार किसी ऐसे राशन कार्ड पर जुड़ गया है, जिसमें आप शामिल नहीं हैं, तो
सीएम हेल्पलाइन पर संपर्क करें और गलती ठीक करवाएँ.

Pension