/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/26/aadhaar-app-address-update-2025-12-26-16-13-13.jpg)
अपने लेटेस्ट एक्स पोस्ट में UIDAI ने नए आधार में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी है. Photograph: (Image : X/UIDAI)
Update Aadhaar Address Online via with news App : आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब मोबाइल नंबर के साथ-साथ आधार कार्ड में पता (Address) अपडेट कराने के लिए सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आधार बनाने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा इस साल नवंबर महीने की शुरूआत में पेश नए आधार मोबाइल ऐप के जरिए यह काम घर बैठे कुछ ही मिनटों में पूरी की जा सकेगी.
आधार में एड्रेस अपडेट करने के लिए अब तक जहां लोगों को myAadhaar पोर्टल या आधार सेवा केंद्रों का सहारा लेना पड़ता था, वहीं नए ऐप के जरिए इस जरूरी काम को कुछ ही मिनट में निपटाया जा सकता है. अपने लेटेस्ट एक्स पोस्ट में UIDAI ने नए आधार में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी है.
अब दस्तावेज़ ढूँढने या फोटोकॉपी शेयर करने की ज़रूरत नहीं।
— Aadhaar (@UIDAI) December 24, 2025
Aadhaar App के साथ अपनी पहचान शेयर करें स्मार्ट, सुरक्षित और तेज़ तरीके से — कभी भी, कहीं भी।
• Selective Share — सिर्फ वही जानकारी शेयर करें जो ज़रूरी हो
• Biometrics Lock — एक टैप में बायोमेट्रिक सुरक्षा
• Family… pic.twitter.com/NShzBWtsqP
ऐप के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने पर जहां ओटीपी बेस्ड वेरीफिकेशन की जरूरत पड़ती है वहीं एड्रेस अपडेट करने के समय वैलिड डाक्यूमेंट विकल्प को चुनकर अपलोड करना पड़ता है. ऐसे में अपडेट करने से पहले फोन में या अपने पास सपोर्टिंग डाक्यूमेंट तैयार रखना चाहिए.
किन जानकारियों को ऐप से कर सकेंगे अपडेट?
नए आधार मोबाइल ऐप के जरिए फिलहाल दो अहम जानकारियां अपडेट की जा सकेंगी -
- मोबाइल नंबर
- पता (Address)
इसके अलावा UIDAI ने अपने पोस्ट में कहा है कि अब आधार से जुड़ी डिजिटल पहचान शेयर करने के लिए न तो डाक्यूमेंट ढूंढने की जरूरत होगी और न ही उनकी फोटोकॉपी देने की. नए आधार ऐप (Aadhaar App) के जरिए यूजर्स अब अपनी पहचान स्मार्ट, फॉस्ट और सिक्योर तरीके से कभी भी और कहीं भी साझा कर सकेंगे.
यूआईडीएआई के अनुसार, ऐप में सिलेक्टिव शेयर (Selective Share) की सुविधा दी गई है, जिससे सिर्फ जरूरी जानकारी ही शेयर की जा सकेगी. बायोमेट्रिक लॉक (Biometrics Lock) फीचर के जरिए एक टैप में बायोमेट्रिक सुरक्षा मिलेगी. इसके अलावा फैमिली प्रोफाइल (Family Profiles) विकल्प के तहत एक ही ऐप पर परिवार के 5 सदस्यों तक के आधार प्रोफाइल जोड़े जा सकते हैं.
ऐप में क्विक एंड सिक्योर वेरिफिकेशन (Quick and Secure Verification) की सुविधा भी दी गई है, जिससे तुरंत और सुरक्षित सत्यापन संभव होगा. माय कॉन्टैक्ट कार्ड (My Contact Card) फीचर के माध्यम से पहचान से जुड़ी जानकारी को डिजिटल रूप में साझा किया जा सकेगा, जबकि अथॉन्टिकेशन हिस्ट्री (Authentication History) सेक्शन में आधार के सभी प्रमाणिकरण से जुड़े विवरण आसानी से उपलब्ध रहेंगे.
किन दस्तावेजों से अपडेट होगा पता?
पता अपडेट करने के लिए बिजली बिल, पानी का बिल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड या अन्य मान्य सरकारी दस्तावेज अपलोड किए जा सकते हैं. बिना दस्तावेज के पता अपडेट की अनुमति नहीं दी जाएगी, ताकि फर्जीवाड़े को रोका जा सके.
यूआईडीएआई ने चेतावनी दी है कि पता अपडेट करते समय दस्तावेज में दर्ज जानकारी को बेहद सावधानी से भरें. अगर दस्तावेज और विवरण में गड़बड़ी पाई गई, तो रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो सकती है. ऐसी स्थिति में डेमोग्राफिक अपडेट के लिए जमा किए गए 75 रुपये का शुल्क वापस नहीं मिलेगा, और दोबारा आवेदन करने पर फिर से शुल्क देना होगा.
आधार में एड्रेस अपडेट करना हुआ आसान, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रासेस
आधार ऐप के जरिए मौजूद एड्रेस बदलने के लिए यहां बताए गए स्टेप अपना सकते हैं
- सबसे पहले ऐप स्टोर या प्ले स्टोर पर जाकर अपना ऐप अपडेट कर लें.
- इसके बाद आपको ऐप की होम स्क्रीन पर नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करना होगा.
- थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Update My Aadhaar का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर टैप करें.
- अब आपको आधार में बदलाव करने से जुड़े कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे. यहां आपको Address अपडेट को चुनना होगा.
- इसके बाद Using Your Documents के ऑप्शन को चुनें.
- इसके बाद आपको बताया जाएगा कि आधार में अपना पता बदलने के लिए आपको 75 रुपये खर्च करने पड़ेंगे और इसे पूरा होने में 30 दिन का समय लग सकता है. इसके बाद अपने नाम पर पते का एक प्रूफ चुनें जैसे कि बिजली का बिल या फोन का बिल आदि.
- इसके बाद अपने नए पते की डिटेल्स भरें और फेस ऑथेंटिकेशन के बाद फीस भर दें.
- इसके बाद आपकी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी और अगले 30 दिनों में आधार पर आपका पता बदल दिया जाएगा.
आधार केंद्र से दूर रह रहे लोगों को बड़ा फायदा
इस नई सुविधा से खासतौर पर दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों, बुजुर्गों और कामकाजी नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी. अब न तो लंबी कतारों में लगना पड़ेगा और न ही छुट्टी लेकर आधार अपडेट कराने जाना होगा. इसके साथ ही आधार सेवा केंद्रों पर भी भीड़ कम होगी, जिससे जटिल अपडेट मामलों पर बेहतर तरीके से काम हो सकेगा.
किन अपडेट के लिए अभी भी जाना होगा सेवा केंद्र?
यूआईडीएआई ने साफ किया है कि नाम, जन्मतिथि और ईमेल आईडी अपडेट कराने के लिए फिलहाल सेवा केंद्र जाना अनिवार्य रहेगा. हालांकि ऐप में नाम और ईमेल अपडेट का विकल्प दिखाई दे रहा है, लेकिन वह अभी एक्टिव नहीं है. बताया जा रहा है कि जल्द ही इन सर्विसेज को भी ऐप के जरिए शुरू किया जाएगा.
नए आधार ऐप का इस्तेमाल करना है आसान
नए आधार ऐप का इस्तेमाल करना बेहद आसान है. यूजर अपने एंड्रॉयड फोन में नए आधार ऐप को डाउनलोड और इनस्टॉल करके इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए उन्हेंं आधार नंबर की मदद से रजिस्ट्रेसन और फेस अथॉन्टिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा. आधार से रजिस्ट्रेशन या लॉगिन के बाद ही ऐप एक्टवि हो जाता है और इसमें यूजर को मोबाइल नंबर और पता अपडेट जैसे विकल्प एक्टिव मोड में मिलते हैं. जिसका वे जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us