scorecardresearch

Best Investment Option : मिड कैप इंडेक्स ही है लॉन्ग टर्म SIP का असली चैंपियन ! 10 साल के आंकड़ों से हुआ खुलासा

SIP in Mid Cap Index : व्हाइटओक कैपिटल की रिपोर्ट के मुताबिक Nifty Midcap 150 TRI का 10 साल का रोलिंग रिटर्न 17% से ऊपर रहा है, जो लार्ज कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स से बेहतर है.

SIP in Mid Cap Index : व्हाइटओक कैपिटल की रिपोर्ट के मुताबिक Nifty Midcap 150 TRI का 10 साल का रोलिंग रिटर्न 17% से ऊपर रहा है, जो लार्ज कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स से बेहतर है.

author-image
Viplav Rahi
New Update
Why Mid Cap Index is Best for Long Term SIP

मिड कैप इंडेक्स ने लॉन्ग टर्म SIP में किया कमाल, 10 साल में 17% से ज्यादा रहा रोलिंग रिटर्न! (AI Generated Image)

Why Mid Cap Index is Best for Long Term SIP : लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन के लिए सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी SIP को निवेश का एक भरोसेमंद तरीका माना जाता है. लेकिन सवाल ये है कि SIP के लिए किस मार्केट सेगमेंट में पैसे लगाना सबसे बेहतर है? लार्ज कैप, मिड कैप या स्मॉल कैप? पिछले आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित एक ताजा रिपोर्ट पर भरोसा करें, तो इसका जवाब ये है कि लॉन्ग टर्म SIP के लिए मिड कैप इंडेक्स सबसे बेहतर हैं. 

ये दावा व्हाइट ओक कैपिटल म्यूचुअल फंड (WhiteOak Capital Mutual Fund) की नई रिपोर्ट (SIP Analysis Report) में आंकड़ों के आधार पर किया गया है. इस रिपोर्ट में पेश किए गए आंकड़े बताते हैं कि लॉन्ग टर्म SIP के मामले में मिड कैप इंडेक्स सबसे बेहतर साबित हुआ है.

Advertisment

मिड कैप इंडेक्स क्यों हैं बेस्ट

रिपोर्ट के मुताबिक मिड कैप में एसआईपी के जरिये निवेश करने पर लंबी अवधि में ऊंचे रिटर्न की संभावना सबसे अधिक रहती है. हालांकि मिड कैप शेयरों में वोलैटिलिटी लार्ज कैप के मुकाबले ज्यादा होती है, लेकिन लंबी अवधि में यह जोखिम मजबूत रिटर्न में बदल जाता है.

रिपोर्ट में 10 साल के मंथली रोलिंग SIP रिटर्न (XIRR) के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है. इसके लिए रिपोर्ट में 1 अप्रैल 2005 से 30 सितंबर 2025 तक के आंकड़ों को लिया गया है और पहला ऑब्जर्वेशन 1 अप्रैल 2015 को रिकॉर्ड किया गया है. 

Also read : HDFC Mutual Fund की टॉप 5 स्कीम का कमाल ! 10 साल में SIP पर 21% तक रिटर्न, 4 से 6 गुना हुआ 1 लाख का निवेश

मिड कैप इंडेक्स का पिछला प्रदर्शन

इन आंकड़ों से पता चलता है कि Nifty Midcap 150 TRI का 10 साल का रोलिंग एवरेज SIP रिटर्न 17.4% और मीडियन रिटर्न 17.9% रहा है. जबकि इसी दौरान Nifty 100 TRI का एवरेज रोलिंग रिटर्न 13% और मीडियन रिटर्न 13.30% रहा. वहीं, इस अवधि में Nifty Smallcap 250 TRI का एवरेज रोलिंग रिटर्न 14.80% और मीडियन रिटर्न 15.40% रहा.

इतना ही नहीं, इस अवधि के दौरान निफ्टी मिड कैप 150 TRI ने 100% समय पॉजिटिव रिटर्न दर्ज किया. जबकि 98% समय इसका रोलिंग रिटर्न 10% से ज्यादा, 95% समय 12% से अधिक और 79% समय 15% से ज्यादा रहा.

इन आंकड़ों से साफ है कि SIP में लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट करने वालों के लिए मिड कैप सेगमेंट एक बेहतर विकल्प है.

publive-image

Also read : ICICI Pru Life का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को देंगे GST छूट का पूरा फायदा, 1 करोड़ के टर्म प्लान पर कितना घटेगा प्रीमियम?

10 साल के रोलिंग रिटर्न में मिड कैप सबसे आगे

WhiteOak की रिपोर्ट में 10 साल के रोलिंग रिटर्न के आधार पर तीनों कैटेगरी - लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप, का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया. इसके नतीजे चौंकाने वाले हैं:

कैटेगरी

एवरेज रिटर्न

पॉजिटिव रिटर्न (% Times Positive Return)

12% से अधिक रिटर्न

(% Times More than 12% Return)

Large Cap (Nifty 100 TRI)

13%

100%

71%

Mid Cap (Nifty Midcap 150 TRI)

17.4%

100%

95%

Small Cap (Nifty Smallcap 250 TRI)

14.8%

99%

78%

यह डेटा बताता है कि मिड कैप सेगमेंट ने न केवल ज्यादा रिटर्न दिया, बल्कि हर परिस्थिति में पॉजिटिव ग्रोथ बनाए रखी.

Also read : ICICI Prudential BSE Sensex ETF: 10 हजार की SIP से बने 1 करोड़ रुपये, सिर्फ 0.02% खर्च में मिला जोरदार रिटर्न

SIP कितने साल तक जारी रखें?

WhiteOak की रिपोर्ट कहती है कि मिड कैप इंडेक्स में जितनी लंबी अवधि के लिए SIP जारी रखेंगे, वोलैटिलिटी उतनी कम होगी और रिटर्न बेहतर रहेगा. इस रिपोर्ट के मुताबिक SIP को 8 साल से ज्यादा समय तक जारी रखने पर 100% समय पॉजिटिव रिटर्न मिला. इस दौरान 90% समय रिटर्न 10% से ऊपर रहा, जबकि जबकि 72% समय रिटर्न 12% से ज्यादा रहा. वहीं, SIP को 15 साल तक जारी रखने पर निवेश करने वालों को 98% समय 10% से ज्यादा और 91% समय 12% से ज्यादा रिटर्न मिला. 

इन आंकड़ों का मतलब साफ है - लॉन्ग टर्म SIP ही सही रास्ता है.

publive-image

Also read : टर्म प्लान में लंपसम पेमेंट के साथ रेगुलर इनकम का भी इंतजाम, Tata AIA लाइफ की नई स्कीम में और क्या है खास

SIP मंथली हो, डेली या वीकली, इससे फर्क नहीं पड़ता

रिपोर्ट के मुताबिक SIP की फ्रीक्वेंसी यानी उसके डेली, वीकली या मंथली होने से लंबी अवधि में रिटर्न पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता. लॉन्ग टर्म में तीनों ही तरीकों से निवेश करने पर रिटर्न लगभग एक बराबर ही मिलता है. असली बात यह है कि निवेश नियमित रूप से और लंबे समय तक किया जाए.

हालांकि निवेश का कोई भी फैसला करने से पहले ये जरूर याद रखें कि इक्विटी में किसी भी तरीके से निवेश किया जाए, उसमें मार्केट रिस्क हमेशा मौजूद रहता है. साथ ही पिछले रिटर्न के भविष्य में जारी रहने की कोई गारंटी नहीं होती.   

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)

Mid Cap Indices Midcap Mutual Funds Midcap Funds Midcap