scorecardresearch

Aadhaar : आधार में गलत DOB दर्ज कराना पड़ सकता है भारी, FIR तक पहुंच सकता है मामला

जो माता-पिता अपने बच्चों का आधार बनवाते समय जानबूझकर गलत जन्मतिथि दर्ज कराते हैं, उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई हो सकती है. ऐसे ही एक मामले में अदालत ने FIR दर्ज करने का आदेश भी दे चुका है.

जो माता-पिता अपने बच्चों का आधार बनवाते समय जानबूझकर गलत जन्मतिथि दर्ज कराते हैं, उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई हो सकती है. ऐसे ही एक मामले में अदालत ने FIR दर्ज करने का आदेश भी दे चुका है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Aadhaar False DOB UIDAI Alert, आधार में गलत जन्मतिथि, आधार गलत DOB FIR, आधार में गलत जानकारी सजा, UIDAI आधार चेतावनी, बच्चे के आधार में गलत जन्मतिथि, आधार DOB बदलने के नियम, आधार में जन्मतिथि सुधार नियम, गलत आधार बनाने पर कार्रवाई, माता पिता पर FIR आधार, आधार में गलत जन्मतिथि अपराध, UIDAI आधार अपडेट नियम, आधार में DOB कितनी बार बदल सकते हैं, आधार फर्जी जानकारी कानूनी कार्रवाई, नया आधार सेवा केंद्र खबर, UIDAI आधार ताजा खबर, Wrong DOB in Aadhaar, Aadhaar wrong date of birth FIR, UIDAI Aadhaar DOB correction rules, Aadhaar wrong birth date legal action, FIR for wrong Aadhaar details, UIDAI warning on Aadhaar DOB, Aadhaar date of birth update rules, Aadhaar DOB change limit, Parents FIR for child Aadhaar DOB, Aadhaar fraud legal consequences, UIDAI rules for Aadhaar correction, Aadhaar biometric and DOB update, Is Aadhaar wrong DOB a crime, Aadhaar update center rules, UIDAI latest Aadhaar news

अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच UIDAI ने आधार जारी करने की प्रक्रिया को और सख्त किया है. (AI Generated Image)

Wrong Date of Birth in Aadhaar Can Lead to Legal Trouble : अगर आप यह मानते हैं कि आधार बनवाते समय जन्मतिथि में थोड़ी बहुत हेराफेरी कोई बड़ी बात नहीं है, तो सतर्क हो जाइए. UIDAI ने स्पष्ट कर दिया है कि आधार में गलत जानकारी देना, खासकर जन्मतिथि से जुड़ी गड़बड़ी, अब सिर्फ प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि कानूनी अपराध भी बन सकता है. इतना ही नहीं, अगर माता-पिता ने अपने बच्चे का आधार जानबूझकर गलत जन्मतिथि के साथ बनवाया है, तो उनके खिलाफ FIR दर्ज होने तक की कार्रवाई हो सकती है.

UIDAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश कुमार ने हाल ही में इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जन्मतिथि जैसी बुनियादी जानकारी में जानबूझकर गलत विवरण देना गंभीर मामला है. उन्होंने एक उदाहरण का भी जिक्र किया, जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बच्चे की जन्मतिथि में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अभिभावक के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे. यह मामला साफ संकेत देता है कि आधार से जुड़ी जानकारी में लापरवाही या चालाकी अब भारी पड़ सकती है.

Advertisment

Also read : Aadhaar Update Online : आधार ऐप से सिर्फ मोबाइल नबंर ही नहीं एड्रेस भी कर सकते हैं अपडेट, UIDAI ने जोड़ा फीचर

जन्मतिथि में बदलाव पर UIDAI की सख्ती

UIDAI अब आधार डेटा की शुद्धता को लेकर और ज्यादा सतर्क हो गया है. सीईओ भुवनेश कुमार के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति के अलग अलग दस्तावेजों में जन्मतिथि अलग अलग दर्ज है, तो उनमें से एक को गलत ही माना जाएगा. जो लोग पहले ही एक बार जन्मतिथि में बदलाव कर चुके हैं, उन्हें अब हलफनामा देकर यह स्वीकार करना होगा कि पहले बदलाव में केवल कागजी या तकनीकी गलती हुई थी. हालांकि दूसरी बार जन्मतिथि बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

UIDAI का साफ कहना है कि बच्चों के आधार में जानबूझकर गलत जन्मतिथि दर्ज कराना, चाहे वह स्कूल एडमिशन, उम्र से जुड़ी सरकारी योजनाओं या किसी अन्य लाभ के लिए क्यों न हो, सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है.

Also read : Aadhaar की मदद से कैसे पता करें अपना PAN नंबर? इनकम टैक्स ने बताया आसान तरीका

फील्ड वेरिफिकेशन के बाद ही जारी हो रहा आधार

अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच UIDAI ने आधार जारी करने की प्रक्रिया को और सख्त किया है. हाल के महीनों में कई मामलों में आधार जिला प्रशासन द्वारा फील्ड वेरिफिकेशन के बाद ही जारी किया जा रहा है. 18 साल से ऊपर वालों यानी वयस्क आवेदकों में बड़ी संख्या में अनिवासी भारतीय (NRI) और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) शामिल हैं. UIDAI ने एक बार फिर साफ किया है कि आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है, लेकिन इसके लिए दी जाने वाली जानकारी पूरी तरह सही और सत्यापित होनी चाहिए.

एर्नाकुलम में खुला केरल का पहला न्यू मॉडल आधार सेवा केंद्र

इसी सख्ती और पारदर्शिता के संदेश के बीच हाल ही में केरल के एर्नाकुलम में नए UIDAI आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया. यह केरल का पहला न्यू मॉडल आधार सेवा केंद्र है, जिसे अत्याधुनिक ढांचे और पूरी तरह नागरिक केंद्रित सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है. इस मौके पर UIDAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश कुमार स्वयं मौजूद रहे.

उद्घाटन के बाद उन्होंने आधार सेवा केंद्र के कर्मचारियों से मुलाकात कर सेवा की गुणवत्ता, कामकाज के मानकों और संचालन से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की. साथ ही, आधार से जुड़ी सेवाएं लेने आए लोगों से संवाद कर यह संदेश दिया कि UIDAI की प्राथमिकता आम नागरिकों के लिए सेवाओं को आसान, पारदर्शी और सुलभ बनाना है.

Also read : PAN Aadhaar लिंक 31 दिसंबर तक नहीं हुआ तो 1 जनवरी से बंद हो जाएंगे ये काम, कैसे ठीक करें डिटेल्स की गड़बड़ी, क्या है पूरी प्रॉसेस

सितंबर 2026 तक 473 आधार सेवा केंद्र खोलने की योजना

UIDAI ने इस मौके पर अपनी आगे की बड़ी योजना की भी जानकारी दी. बेंगलुरु स्थित UIDAI के आधिकारिक X हैंडल के अनुसार, सितंबर 2026 तक केरल के हर जिले में 13 नए आधार सेवा केंद्र खोले जाएंगे. इसके साथ ही पूरे देश में कुल 473 पूर्ण रूप से संचालित आधार नामांकन और अपडेट केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है.

फिलहाल ऐसे केंद्रों की संख्या देशभर में सिर्फ 88 है.

भुवनेश कुमार ने बताया कि बच्चों का आधार नामांकन पोस्ट ऑफिस में भी हो जाता है, लेकिन 18 साल से ऊपर वालों के लिए विकल्प सीमित हैं. कई बार लोगों को आधार से जुड़े काम के लिए अपने जिले से बाहर जाना पड़ता है. नए केंद्र खुलने से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. इन केंद्रों पर आधार नामांकन, डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक अपडेट, शिकायत निवारण और आवेदन की स्थिति की जानकारी जैसी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी. UIDAI गूगल के साथ भी काम कर रहा है, ताकि जल्द ही आधार सेवा केंद्रों की लोकेशन गूगल मैप्स पर आसानी से देखी जा सके.

Aadhaar Uidai Aadhaar Card