scorecardresearch

IND vs BAN Live Cricket Score, Match 2 : जाकेर अली और तोहीद क्रीज पर जमे, बांग्लादेश के 124 रनों पर 5 विकेट

India vs Bangladesh Live Cricket Score, Champions Trophy : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया बुलंद हौसले के साथ आज दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम पर बांग्‍लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए उतर रही है.

India vs Bangladesh Live Cricket Score, Champions Trophy : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया बुलंद हौसले के साथ आज दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम पर बांग्‍लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए उतर रही है.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
Ind vs Ban 2nd Match Live Scorecard

IND vs BAN Match Live Score : भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई में खेले जाने वाले वनडे मुकाबले का हर अपडेट. (Image : IE)

Champions Trophy Ind vs Ban 2nd Match Live Scorecard : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया बुलंद हौसले के साथ आज दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम पर बांग्‍लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए उतर रही है. यहां आने के पहले टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड के साथ खेले गए ओडीआई सीरीज को 3-0 से जीता था. बांग्‍लादेश के खिलाफ वनडे मुकाबलों में न सिर्फ ओवरआल, बल्कि आईसीसी टूर्नामेंट भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और बांग्‍लादेश के बीच हुए 6 में से 5 मुकाबले भारत ने जीते हैं. वहीं ओवरआल 41 वनडे मुकाबलों में भारत ने 32 जीते हैं. 

हालांकि इन बड़े मुकाबलों में टीम का साथ देने के लिए दुनिया के टॉप तेज गेंदबाजों में शामिल जसप्रीत बुमराह नहीं होंगे. माना जा रहा है कि उनकी जगह भारत के अनुभवी मोहम्मद शमी को भारत के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलेगी. वहीं टीम इंडिया के सुपरस्‍टार खिलाड़ी विराट कोहली की मौजूदा फॉर्म भी एक चिंता बनी हुई है. भारत यह मुकाबला हर हाल में बड़े अंतर से जीतना चाहेगा, जिससे आगे रन श्रेट को लेकर किसी तरह की दिक्‍कत न आए.  

Advertisment

India vs Bangladesh : मैच की डिटेल 

डेट : 20 फरवरी, 2025
मैदान : दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
टाइम : 2:30 PM IST (भारतीय समय के अनुसार)
टॉस : 2:00 PM IST (भारतीय समय के अनुसार)

  • Feb 20, 2025 16:50 IST

    Ind vs Ban Match Live Cricket Score : छठें विकेट पर मजबूत साझेदारी

    बांग्लादेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं. 35 रनों पर ही 5 विकेट खोने के बाद जाकेर अली और तोहीद क्रीज पर जम गए हैं. दोनों ने अबतक छठें विकेट के लिए 90 रन जोड़ लिए हैं.



  • Feb 20, 2025 15:20 IST

    Ind vs Ban Match Live Cricket Score : बांग्लादेश का 5वां विकेट डाउन

    बांग्लादेश को 9वें ओवर में 5वां झटका लगा है. अक्षर पटेल ने रहीम को विकेट कीपर के हाथों कैच कराया. रहीम जीरों रन बनाकर पैवेलियन लौटे. बांग्लादेश ने 9 ओवरों में 36 रनों पर 5 विकेट खो दिए.



  • Feb 20, 2025 15:17 IST

    Ind vs Ban Match Live Cricket Score : बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा

    बांग्लादेश को 9वें ओवर में ही चौथा झटका लगा है. अक्षर पटेल ने खतरनाक दिख रहे तंजिद अहमद को विकेट कीपर के हाथों कैच कराया. तंजिद अहमद ने 25 गेंदों पर 25 रन बनाए. बांग्लादेश ने 8.2 ओवरों में 35 रनों पर 4 विकेट खो दिए.



  • Feb 20, 2025 15:07 IST

    Ind vs Ban Match Live Cricket Score : शमी ने दिलाई टीम इंडिया को तीसरी सफलता

    बांग्लादेश को 7वें ओवर में ही तीसरा झटका लगा है. पेसर मुहम्मद शमी ने मेहंदी हसन को पैवेलियन भेज दिया. हसन ने 10 गेंदों पर 5 रन बनाए. बांग्लादेश ने 6.2 ओवरों में 26 रनों पर 3 विकेट खो दिए.



  • Feb 20, 2025 14:43 IST

    Ind vs Ban Match Live Cricket Score: बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा

    हर्षित राणा ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई. उन्होंने कप्तान शंतो को जीरो रन पर आउट किया. बांग्लादेश के 2 विकेट पर 2 रन हैं. पारी का दूसरा ओवर चल रहा है.



  • Feb 20, 2025 14:41 IST

    Ind vs Ban Match Live Cricket Score: बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा

    मुहम्मद शमी ने पारी के पहले ही ओवर में टीम को सफलता दिलाई. शमी ने बांग्लादेश के ओपनर सौम्य सरकार शून्य पर आउट कर दिया.



  • Feb 20, 2025 12:58 IST

    Ind vs Ban Match Live Cricket Score: India vs Bangladesh : हेड टु हेड ICC इवेंट में 

    कुल मैच : 6
    भारत जीता : 5
    बांग्‍लादेश जीता : 1



  • Feb 20, 2025 12:57 IST

    Ind vs Ban Match Live Cricket Score: India vs Bangladesh : हेड टु हेड कुल ODIs

    कुल मैच : 41
    भारत जीता : 32
    बांग्‍लादेश जीता : 8
    बेनतीजा : 1



  • Feb 20, 2025 12:57 IST

    Ind vs Ban Match Live Cricket Score: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड 

    दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम ने अब तक कुल 6 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से 5 में जीत दर्ज की है. अफगानिस्तान के खिलाफ एक मुकाबला टाई रहा था. इस मैदान पर भारतीय टीम ने वनडे में पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों टीमों को 2-2 बार हराया है. जबकि एक मुकाबले में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ जीत मिली. भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में ही ये सभी 6 वनडे मैच सितंबर 2018 में एशिया कप के दौरान खेले थे. तब फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था. 



  • Feb 20, 2025 12:57 IST

    Ind vs Ban Match Live Cricket Score: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का रिकॉर्ड 

    ओवरऑल चैम्पियंस ट्रॉफी की बात करें तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. टीम ने अब तक टूर्नामेंट में कुल 29 मुकाबले खेले, जिसमें से 18 में जीत दर्ज की है. 8 मैच हारे और 3 मैचों के नतीजे नहीं निकल पाए. टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं. 



  • Feb 20, 2025 12:56 IST

    Ind vs Ban Match Live Cricket Score: India’s Probable Playing XI vs Bangladesh

    Rohit Sharma (c)
    Shubman Gill (vc)
    Virat Kohli
    KL Rahul (wk)
    Shreyas Iyer
    Hardik Pandya
    Ravindra Jadeja
    Axar Patel
    Kuldeep Yadav
    Arshdeep Singh
    Mohammad Shami



  • Feb 20, 2025 12:56 IST

    Ind vs Ban Match Live Cricket Score: Bangladesh Probable Playing XI vs India

    Nazmul Hossain Shanto (c)
    Soumya Sarkar
    Tanzid Hasan
    Mushfiqur Rahim
    Mahmudullah
    Jaker Ali Anik
    Mehidy Hasan Miraz
    Rishad Hossain
    Taskin Ahmed
    Mustafizur Rahman
    Nahid Rana



  • Feb 20, 2025 12:55 IST

    Ind vs Ban Match Live Cricket Score: कहां देख सकेंगे मुकाबला

    चैंपियंस ट्रॉफी में अगर भारत और बांग्‍लादेश का मुकाबला देखना है तो  Star Sports Network और Sports18 channels पर आप इसका सीधा प्रसारण को देख सकते हैं. इसके अलावउ आप यह मुकाबला JioHotstar की वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं.  



  • Feb 20, 2025 12:55 IST

    Ind vs Ban Match Live Cricket Score: India vs Bangladesh Match : टीम इंडिया 

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर.



  • Feb 20, 2025 12:55 IST

    Ind vs Ban Match Live Cricket Score: India vs Bangladesh Match : बांग्लादेश 

    नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा. 



Champions Trophy 2025