/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/30/ruturaj-gaikwad-bcci-2025-11-30-09-53-01.jpg)
India vs South Africa 1st ODI Playing 11 : रांची में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें. (Image: BCCI)
India vs South Africa 1st ODI Playing 11: साउथ अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज में करारी हार झेलने के बाद टीम इंडिया अब उम्मीद करेगी कि सफेद गेंद से शुरुआत बेहतर हो. रविवार को रांची में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है, और हमेशा की तरह इस बार भी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं तेज हैं क्योंकि चुनने के लिए प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है.
शुभमन गिल के बाहर होने के बाद संकेत साफ हैं कि यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे और तीसरे नंबर पर विराट कोहली आएंगे. लेकिन असली सवाल चौथे नंबर का है, जहां टीम मैनेजमेंट के सामने दिलचस्प दुविधा है. क्या भारत इस स्लॉट पर तिलक वर्मा को उतारेगा और उनके बाद पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत या रुतुराज गायकवाड़ को भेजेगा, जबकि कप्तान केएल राहुल पहले ही कह चुके हैं कि वे छठे नंबर पर उतरेंगे?
एक संभावना यह भी है कि चौथे नंबर पर तिलक और पांचवें पर सीधे रुतुराज को भेज दिया जाए, जिससे पंत को शायद बाहर बैठना पड़ सकता है. नेट्स में राहुल को विकेटकीपिंग का अभ्यास करते देखा गया है, इसलिए यह संयोजन सबसे ज्यादा संभावित लगता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने रुतुराज की तारीफ करते हुए कहा था कि वह टॉप-क्लास खिलाड़ी हैं और सही समय आने पर टीम उन्हें जरूर मौका देगी. उनके इस बयान से भी लगता है कि गायकवाड़ को शुरुआती मैच में खेलने का मौका मिल सकता है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, कप्तान और विकेटकीपर केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह
साउथ अफ्रीका की संभावित इलेवन
विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेलटन, कप्तान टेंबा बावुमा, एडन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवॉल्ड ब्रेविस ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश, मार्को यान्सन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और प्रिनेलन सुब्रेयन
टीम इंडिया स्कॉड
अगर पूरी टीमों पर नजर डालें तो भारत की ओडीआई स्क्वाड में केएल राहुल की कप्तानी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और ऋषभ पंत जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ शामिल हैं. गेंदबाज़ी में कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और युवा हर्षित राणा मौजूद हैं, जबकि ऑलराउंड विकल्प के तौर पर रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर टीम की ताकत बढ़ाते हैं. ध्रुव जुरेल और नितीश कुमार रेड्डी जैसे उभरते खिलाड़ी भी इस स्क्वाड का हिस्सा हैं.
साउथ अफ्रीका स्कॉड
साउथ अफ्रीका की ओडीआई टीम की बात करें तो कप्तान बावुमा के साथ मार्कराम, ब्रेविस, डी कॉक और रयान रिकेलटन उनकी बल्लेबाज़ी को मजबूती देते हैं. गेंदबाज़ी में लुंगी एनगिडी, मार्को यान्सन, केशव महाराज और बर्टमैन जैसे विकल्प मौजूद हैं, जबकि कॉर्बिन बॉश और प्रिनेलन सुब्रेयन टीम को संतुलन प्रदान करते हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us