scorecardresearch

IPL 2026 Auction: आईपीएल ऑक्शन लाइव कब, कहां और कितने बजे? किस टीम के पास कितना पैसा

IPL 2026 Auction Live Streaming : कब और कहां होगा आईपीएल 2026 ऑक्शन? कहां देखें लाइव? कितने खिलाड़ी और कितना पैसा दांव पर? और किस फ्रेंचाइजी के पास कितना बचा है पैसा? यहां पूरी डिटेल चेक करें

IPL 2026 Auction Live Streaming : कब और कहां होगा आईपीएल 2026 ऑक्शन? कहां देखें लाइव? कितने खिलाड़ी और कितना पैसा दांव पर? और किस फ्रेंचाइजी के पास कितना बचा है पैसा? यहां पूरी डिटेल चेक करें

author-image
FE Hindi Desk
New Update
IPL 2026 Mini Auction

मंगलवार, 16 दिसंबर को अबू धाबी में आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन होगा, जिसमें 10 फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी. ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों का अबू धाबी पहुंचना जारी है. (Image : X/@IPL)

IPL 2026 Mini Auction Live Streaming : आईपीएल के 19वें सीजन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों की निगाहें मिनी ऑक्शन पर टिकी हुई हैं. मंगलवार, 16 दिसंबर को होने वाला IPL 2026 मिनी ऑक्शन सिर्फ खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यही मंच तय करेगा कि कौन-सी टीम अगले सीजन में खिताब की सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरेगी. रणनीति, संतुलन और भविष्य की तैयारी, तीनों की असली परीक्षा इसी ऑक्शन में होगी.

आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन मंगलवार को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा. ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों का वहां पहुंचना जारी है और फ्रेंचाइजियां अपने-अपने प्लान को अंतिम रूप देने में जुटी हैं. इस बार 10 फ्रेंचाइजियां कुल 77 स्लॉट भरने के लिए बोली लगाएंगी, जिनके पास मिलाकर 237.55 करोड़ रुपये खर्च करने का बजट होगा. नया सीजन मार्च 2026 के अंत में शुरू होना है, ऐसे में यह ऑक्शन हर टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

Advertisment

Also read : 8th Pay Commission Salary Arrears: सैलरी में कितना होगा इजाफा? कितना मिलेगा एरियर, फुल कैलकुलेशन

मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा चर्चा कोलकाता नाइट राइडर्स की है. KKR के पास 64.3 करोड़ रुपये का पर्स है, जो अब तक के किसी भी आईपीएल मिनी ऑक्शन में सबसे बड़ा माना जा रहा है. 13 खाली स्लॉट के साथ कोलकाता न सिर्फ बड़े स्टार खिलाड़ियों पर हाथ आजमा सकती है, बल्कि ऑक्शन की पूरी दिशा भी तय करने की स्थिति में है.

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स भी 43.4 करोड़ रुपये के मजबूत पर्स के साथ मैदान में उतरेगी. CSK के पास अनुभव और युवा प्रतिभा के बीच संतुलन बनाने का मौका होगा और माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी एक बार फिर सोच-समझकर निवेश करने की रणनीति अपनाएगी.

किन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें?

ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को मिलने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा वेंकटेश अय्यर, लियाम लिविंगस्टोन और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजियों की प्राथमिकता सूची में शामिल हैं.

कई टीमों के पास पर्याप्त बजट होने के कारण इस बार अनकैप्ड और उभरते हुए युवा खिलाड़ियों पर भी जमकर बोली लगने की उम्मीद है, जिससे ऑक्शन में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

यह मिनी ऑक्शन सिर्फ बड़े नाम खरीदने तक सीमित नहीं रहेगा. सही समय पर सही खिलाड़ी में निवेश करना टीमों को सीजन की शुरुआत में ही बढ़त दिला सकता है. संतुलित स्क्वॉड, मजबूत बैकअप और भविष्य की तैयारी—इन सबका फैसला इसी ऑक्शन से होगा.

Also read : Sahyog website: क्या है सहयोग पोर्टल और आम लोगों के लिए क्यों है अहम?

किस टीम के पास कितना पैसा?

किस टीम के पास कितने खिलाड़ियों के लिए स्लॉट खाली हैं. इसकी जानकारी इसी रविवार को आईपीएल के आधिकारिक एक्स हैंडल पर किए पोस्ट में साझा की गई है. 

आगामी सीजन में पार्टिसिपेट करने वाली टीमों के पर्स में कितने पैसे बचे हैं यहां टीम के हिसाब से पूरी जानकारी दी गई है.

टीम - पर्स में पैसा - खाली स्लॉट

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) - 64.3 करोड़ रुपये - 13 स्लॉट

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) - 43.4 करोड़ रुपये - 9 स्लॉट

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) - 25.5 करोड़ रुपये - 10 स्लॉट

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) - 22.95 करोड़ रुपये - 6 स्लॉट

दिल्ली कैपिटल्स (DC) - 21.8 करोड़ रुपये - 8 स्लॉट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) - 16.4 करोड़ रुपये - 8 स्लॉट

राजस्थान रॉयल्स (RR) - 16.05 करोड़ रुपये - 9 स्लॉट

गुजरात टाइटंस (GT) - 12.9 करोड़ रुपये - 5 स्लॉट

पंजाब किंग्स (PBKS) - 11.5 करोड़ रुपये - 4 स्लॉट

मुंबई इंडियंस (MI) - 2.75 करोड़ रुपये - 5 स्लॉट

Also read : Sahyog पोर्टल से WhatsApp, Facebook समेत डिजिटल कंटेंट पर निगरानी तेज, एक साल में रोज मिले औसतन 6 ब्लॉक ऑर्डर

कब, कहां और कैसे देखें IPL 2026 ऑक्शन?

ऑक्शन की तारीख: मंगलवार, 16 दिसंबर

स्थान: अबू धाबी, यूएई

समय: दोपहर 2:30 बजे (IST)

टीवी पर लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप और वेबसाइट

IPL Auction IPL 2026