/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/16/ipl-mini-auction-2025-x-photo-2025-12-16-14-37-05.jpg)
IPL Auction 2026 Live Streaming : अबू धाबी में अब से कुछ ही देर में आगामी आईपीएल सीजन के लिए ऑक्शन शुरू होने वाली है. (Image : X/IPL)
IPL Auction 2026 Live Streaming : अबू धाबी में कुछ ही घंटों में आईपीएल 2026 की नीलामी शुरू होने जा रही है और सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत करने के इरादे से उतरने को तैयार हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी ऑक्शन टीमों को सही खिलाड़ी को सही भूमिका के लिए चुनने का मौका देगा. बड़े नामों पर बोली, सीमित बजट में सटीक खरीद और रणनीतिक फैसलों पर सभी की नजरें टिकी होंगी.
इस नीलामी में कैमरन ग्रीन और वेंकटेश अय्यर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले खिलाड़ी माने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कई टीमें इन दोनों खिलाड़ियों को हासिल करने की दौड़ में शामिल हैं. टीमों के बजट की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स सबसे बड़े पर्स के साथ नीलामी में उतरेंगी, जबकि मुंबई इंडियंस को महज दो करोड़ रुपये से थोड़ी ज्यादा रकम के साथ किफायती सौदों पर भरोसा करना होगा.
Also read : IPL 2026 Auction: आईपीएल ऑक्शन लाइव कब, कहां और कितने बजे? किस टीम के पास कितना पैसा
आईपीएल के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा जानकारी के अनुसार, आगामी सीजन में हिस्सा लेने वाली टीमों के पर्स और खाली स्लॉट की पूरी तस्वीर सामने आ चुकी है.
आईपीएल 2026 नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 64.3 करोड़ रुपये का पर्स है और 13 स्लॉट खाली हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 43.4 करोड़ रुपये हैं और 9 स्लॉट बचे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के पास 25.5 करोड़ रुपये और 10 स्लॉट हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के पर्स में 22.95 करोड़ रुपये हैं और 6 स्लॉट खाली हैं. दिल्ली कैपिटल्स के पास 21.8 करोड़ रुपये हैं और 8 स्लॉट भरने हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16.4 करोड़ रुपये के साथ 8 स्लॉट भर सकती है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के पर्स में 16.05 करोड़ रुपये हैं और 9 स्लॉट खाली हैं. गुजरात टाइटंस के पास 12.9 करोड़ रुपये और 5 स्लॉट हैं. पंजाब किंग्स के पर्स में 11.5 करोड़ रुपये बचे हैं और 4 स्लॉट भरने हैं. सबसे कम बजट मुंबई इंडियंस के पास है, जिनके पर्स में सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये हैं और 5 स्लॉट खाली हैं.
Also read : IPL Auction 2026 : किस टीम के पास क्या है और किस खिलाड़ी पर टिकी हैं सबकी नजरें
अब देखना दिलचस्प होगा कि सीमित बजट वाली टीमें किस तरह से स्मार्ट खरीद करती हैं और ज्यादा पैसे वाली फ्रेंचाइजी किन बड़े नामों पर दांव लगाती हैं. आईपीएल 2026 नीलामी से जुड़े हर बड़े अपडेट पर सभी की नजरें बनी रहेंगी.
- Dec 16, 2025 16:01 IST
IPL Auction 2026 Live Updates : 18 करोड़ में बिका मथीशा पथिराना, KKR ने खरीदा
IPL 2026 Player Auction Live Streaming Details :18 करोड़ में बिका मथीशा पथिराना, KKR ने खरीदा
- Dec 16, 2025 15:25 IST
IPL Auction 2026 Live Updates : 7 करोड़ में बिके वेंकटेश अय्यर, RCB ने खरीदा
IPL 2026 Player Auction Live Streaming Details :आईपीएल 2026 ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर का नाम आते ही शुरुआत में सभी टीमें सतर्क दिखीं, लेकिन सबसे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगाई, जिसके बाद गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हलचल दिखी और कोच आशीष नेहरा की मौजूदगी में GT ने भी बोली बढ़ाई, फिर आरसीबी रेस में शामिल हो गई. कीमत 3.40 करोड़ रुपये तक पहुंचने पर लगा कि आरसीबी अय्यर को हासिल कर लेगी, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के हस्तक्षेप और फिर कोलकाता नाइट राइडर्स की 3.60 करोड़ की एंट्री से मुकाबला और दिलचस्प हो गया, जिसके बाद KKR और RCB ने बोली को 5 करोड़ रुपये के पार पहुंचाया, हालांकि 7 करोड़ रुपये पर पहुंचते ही KKR पीछे हट गई और आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ रुपये में वेंकटेश अय्यर को अपने नाम कर लिया.
- Dec 16, 2025 15:17 IST
IPL Auction 2026 Live Updates : केकेआर स्क्वॉड में ये खिलाड़ी हैं शामिल
IPL 2026 Player Auction Live Streaming Details :केकेआर का पूरा स्क्वाड रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पावेल, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन (25.20 करोड़ रुपये)
- Dec 16, 2025 15:10 IST
IPL Auction 2026 Live Updates : KKR के पास बचे हैं अब 39.10 करोड़
आईपीएल 2026 ऑक्शन की शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पर्स में 64.3 करोड़ रुपये थे और टीम के 13 स्लॉट खाली थे, जहां KKR ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया, जिसके बाद टीम के पर्स में 39.10 करोड़ रुपये बचे हैं. कैमरन ग्रीन का नाम आते ही ऑक्शन में बोली की जबरदस्त जंग शुरू हुई, जिसमें सीमित बजट के बावजूद मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले दांव लगाया और राजस्थान रॉयल्स के साथ शुरुआती मुकाबला हुआ, लेकिन मुंबई जल्दी बाहर हो गई; इसके बाद सबसे बड़े पर्स वाली KKR बोली में उतरी और 13.80 करोड़ रुपये पर राजस्थान भी पीछे हट गई, हालांकि इसी मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स ने एंट्री कर बोली को 24 करोड़ रुपये तक पहुंचाया, लेकिन आखिरकार 25.20 करोड़ रुपये पर चेन्नई के हटते ही कैमरन ग्रीन KKR के खाते में चले गए.
- Dec 16, 2025 15:03 IST
IPL Auction 2026 Live Updates : 25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन, KKR ने खरीदा
IPL 2026 Player Auction Live Streaming Details : आईपीएल 2026 ऑक्शन में कैमरन ग्रीन के नाम के साथ ही बोली की जबरदस्त जंग शुरू हो गई, जहां सीमित पर्स के बावजूद मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले दांव लगाया और राजस्थान रॉयल्स के साथ शुरुआती मुकाबला हुआ, लेकिन मुंबई जल्द ही बाहर हो गई. इसके बाद सबसे बड़े पर्स वाली कोलकाता नाइट राइडर्स बोली में उतरी और 13.80 करोड़ रुपये पर राजस्थान भी पीछे हट गई, जिससे लगा कि ग्रीन KKR के हो जाएंगे. हालांकि इसी मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स ने एंट्री करते हुए बोली को 24 करोड़ रुपये तक पहुंचाया, लेकिन आखिरकार 25.20 करोड़ रुपये पर चेन्नई के हटते ही कैमरन ग्रीन कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में चले गए.
- Dec 16, 2025 14:41 IST
IPL Auction 2026 Live Updates : क्या चाहती हैं टीमें?
IPL 2026 Player Auction Live Streaming Details :आईपीएल 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे मजबूत पर्स के साथ उतर रही है, जिसके पास करीब 64 करोड़ रुपये का बजट है, जबकि मुंबई इंडियंस को महज 2 करोड़ रुपये के सीमित पर्स के साथ नीलामी में उतरना होगा. इन दो छोरों के बीच बाकी सभी फ्रेंचाइजियों के सामने अपनी-अपनी टीमों की कमियों को पूरा करने की चुनौती है. नीलामी के दौरान कौन-सी टीम किन खिलाड़ियों को निशाना बना सकती है, इसे लेकर पूरी तस्वीर और आपकी पसंदीदा टीम की संभावित रणनीति यहां बताई जा रही है.
/filters:format(webp)/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/16/ipl-auction-wish-list-2025-12-16-14-41-01.jpg)
Photograph: (Screenshots : Jio Hotstar) - Dec 16, 2025 14:31 IST
IPL Auction 2026 Live Updates : आईपीएल ऑक्शन थोड़ी ही देर में
IPL 2026 Player Auction Live Streaming Details : आईपीएल 2026 की नीलामी शुरू होने में अब कुछ ही मिनट बचे हैं. जल्द हीं ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू होगी, जहां सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति और बजट के हिसाब से खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी. टीमों के पास मौजूद पर्स नीलामी में उनके रुख को काफी हद तक तय करेगा.
आगामी सीजन में पार्टिसिपेट करने वाली टीमों के पर्स में कितने पैसे बचे हैं यहां टीम के हिसाब से पूरी जानकारी दी गई है.
- टीम - पर्स में पैसा - खाली स्लॉट
- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) - 64.3 करोड़ रुपये - 13 स्लॉट
- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) - 43.4 करोड़ रुपये - 9 स्लॉट
- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) - 25.5 करोड़ रुपये - 10 स्लॉट
- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) - 22.95 करोड़ रुपये - 6 स्लॉट
- दिल्ली कैपिटल्स (DC) - 21.8 करोड़ रुपये - 8 स्लॉट
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) - 16.4 करोड़ रुपये - 8 स्लॉट
- राजस्थान रॉयल्स (RR) - 16.05 करोड़ रुपये - 9 स्लॉट
- गुजरात टाइटंस (GT) - 12.9 करोड़ रुपये - 5 स्लॉट
- पंजाब किंग्स (PBKS) - 11.5 करोड़ रुपये - 4 स्लॉट
- मुंबई इंडियंस (MI) - 2.75 करोड़ रुपये - 5 स्लॉट
- Dec 16, 2025 12:17 IST
IPL Auction 2026 Live Updates : करोड़ों का पर्स, फिर भी 18 करोड़ से आगे क्यों नहीं बढ़ेगी बोली?
IPL 2026 Player Auction Live Streaming Details : आईपीएल 2026 की नीलामी में भले ही विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगने की उम्मीद हो, खासकर कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों के बीच, जिनके पर्स में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद किसी भी विदेशी खिलाड़ी के 18 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिकने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है.
नए नियमों के तहत अब किसी भी विदेशी खिलाड़ी को कॉन्ट्रैक्ट में उतनी ही रकम मिल सकती है, जो सबसे ऊंचे रिटेंशन स्लैब और पिछली मेगा नीलामी की सबसे बड़ी बोली में से कम हो. मौजूदा समय में सबसे बड़ा रिटेंशन स्लैब 18 करोड़ रुपये का है, जबकि पिछली मेगा नीलामी में ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपये में बिके थे.
इसी वजह से आईपीएल 2026 की नीलामी में भले ही किसी विदेशी स्टार पर 20 या 22 करोड़ तक की बोली क्यों न लग जाए, उसके कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 18 करोड़ रुपये पर ही सीमित रहेगी. इस बार ऑक्शन पूल में 2 करोड़ के बेस प्राइस पर 41 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 39 विदेशी हैं, यानी मांग जबरदस्त होगी, लेकिन बदले हुए नियमों के चलते विदेशी खिलाड़ियों की कमाई पर 18 करोड़ की स्पष्ट सीमा बनी रहेगी.
- Dec 16, 2025 12:06 IST
IPL Auction 2026 Live Updates : किस टीम के पर्स में कितने पैसे और स्लॉट खाली?
आगामी सीजन में पार्टिसिपेट करने वाली टीमों के पर्स में कितने पैसे बचे हैं यहां टीम के हिसाब से पूरी जानकारी दी गई है.
- टीम - पर्स में पैसा - खाली स्लॉट
- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) - 64.3 करोड़ रुपये - 13 स्लॉट
- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) - 43.4 करोड़ रुपये - 9 स्लॉट
- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) - 25.5 करोड़ रुपये - 10 स्लॉट
- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) - 22.95 करोड़ रुपये - 6 स्लॉट
- दिल्ली कैपिटल्स (DC) - 21.8 करोड़ रुपये - 8 स्लॉट
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) - 16.4 करोड़ रुपये - 8 स्लॉट
- राजस्थान रॉयल्स (RR) - 16.05 करोड़ रुपये - 9 स्लॉट
- गुजरात टाइटंस (GT) - 12.9 करोड़ रुपये - 5 स्लॉट
- पंजाब किंग्स (PBKS) - 11.5 करोड़ रुपये - 4 स्लॉट
- मुंबई इंडियंस (MI) - 2.75 करोड़ रुपये - 5 स्लॉट
- Dec 16, 2025 12:04 IST
IPL Auction 2026 Live Updates : 350 खिलाड़ी, 77 स्लॉट, इस सीजन में किस-किस को मिलेगा मौका?
IPL 2026 Player Auction Live Streaming Details : आईपीएल के नए सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कुछ ही देर में शुरू होने जा रही है. इस नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपने स्क्वॉड मजबूत करने का मौका मिलेगा. नीलामी में 350 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से 77 स्लॉट भरे जाने हैं. टीमों के पास मौजूद अलग-अलग बजट को देखते हुए कुछ फ्रेंचाइजी आक्रामक बोली लगाती दिखेंगी, जबकि कुछ टीमें सीमित खर्च के साथ रणनीतिक खरीद पर फोकस करेंगी.
- Dec 16, 2025 12:01 IST
IPL Auction 2026 Live Updates : आईपीएल ऑक्शन अब से कुछ ही देर में
IPL 2026 Player Auction Live Streaming Details : एक बार फिर आईपीएल ऑक्शन का मंच सज चुका है और सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास अपने स्क्वॉड को मजबूत करने का नया मौका है. हर टीम की नजर ऐसे खिलाड़ी पर होगी, जो उनके खिताबी सफर को नई दिशा दे सके. नीलामी के दौरान कुछ खिलाड़ियों पर जोरदार बोली लगने की उम्मीद है, जबकि कई खिलाड़ियों को खरीदार न मिलने की निराशा भी झेलनी पड़ सकती है. इसके बावजूद आईपीएल ऑक्शन खेल कैलेंडर के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले आयोजनों में से एक है, जहां एक दिन में खिलाड़ियों की किस्मत बदल जाती है और टीमें अपनी तकदीर नए सिरे से लिखने का मौका पाती हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us