scorecardresearch

IPL Auction 2026 : किस टीम के पास क्या है और किस खिलाड़ी पर टिकी हैं सबकी नजरें

IPL 2026 Mini Auction : आगामी आईपीएल सीजन के लिए नीलामी आज अबू धाबी में हो रही है. 19वें सीजन के लिए कुछ टीमें बड़े बदलाव करेंगी, जबकि कुछ सीमित खरीद के साथ उतरेंगी. नीलामी से पहले टीमों के मौजूदा स्क्वॉड और जरूरतों पर एक नजर.

IPL 2026 Mini Auction : आगामी आईपीएल सीजन के लिए नीलामी आज अबू धाबी में हो रही है. 19वें सीजन के लिए कुछ टीमें बड़े बदलाव करेंगी, जबकि कुछ सीमित खरीद के साथ उतरेंगी. नीलामी से पहले टीमों के मौजूदा स्क्वॉड और जरूरतों पर एक नजर.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
IPL 2026 Auction, ipl auction, ipl auction 2026 date, ipl, auction date of ipl 2026 time, ipl auction 2026 live, auction time, venkatesh iyer, ipl 2026 auction date and time, ipl auction 2026 date time, ipl mini auction 2026 date and time, auction, ipl mini auction, ipl auction 2026 live streaming, auction timing ipl 2026, ipl auction live, ipl auction 2026 where to watch, ipl 2026 auction time, ipl auction timing, ipl 2026 auction live streaming, auction ipl, when is ipl auction 2026, ipl auction 2025 date, ipl auction 2026 timing, mini auction ipl 2026 date, ipl auction time 2026, ipl auction date and time, ipl auction 2026 start time, tata ipl 2026 auction date, ipl auction start time, ipl mini auction 2026 date, mock auction, ipl 2025

आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले टीमों की तैयारियां अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी हैं. (Image : X/IPL)

IPL Mini Auction 2026 Liive Streaming Soon : आगामी आईपीएल के लिए नीलामी से पहले टीमों की तैयारियां निर्णायक मोड़ पर हैं. 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली मेगा नीलामी में कुछ फ्रेंचाइजी बड़े बदलाव के इरादे से उतरेंगी, जबकि संतुलित स्क्वॉड वाली टीमें सीमित दांव लगाती नजर आएंगी. कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जहां बड़े खालीपन को भरने की चुनौती है, वहीं मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के लिए यह नीलामी अपेक्षाकृत शांत रहने की उम्मीद है.

अबू धाबी में आज दोपहर करीब 2:30 बजे आईपीएल 2026 की नीलामी शुरू होगी. 19वें सीजन का खिताब जीतने की तैयारी में जुटी टीमों की मौजूदा स्थिति और उनकी जरूरतों पर नीलामी से पहले एक नजर.

Advertisment

Also read : IPL 2026 Auction: आईपीएल ऑक्शन लाइव कब, कहां और कितने बजे? किस टीम के पास कितना पैसा

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

चेन्नई के पास अब भी मजबूत कोर है, लेकिन 43.40 करोड़ रुपये के बड़े पर्स के बावजूद टीम एक बड़े विदेशी ऑलराउंडर या फिनिशर की तलाश में है. पिछले ऑक्शन में लियम लिविंगस्टोन के लिए आक्रामक बोली लगाने वाली CSK इस बार भी इसी प्रोफाइल के खिलाड़ी पर फोकस करेगी. मथीशा पथिराना को रिलीज करने के बाद तेज गेंदबाजी में विदेशी विकल्प भी प्राथमिकता में हैं.

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

दिल्ली की सबसे बड़ी जरूरत एक भरोसेमंद ओपनर की है, जो केएल राहुल के साथ पारी की ठोस शुरुआत कर सके. गेंदबाजी में टी नटराजन और मिचेल स्टार्क के बैकअप पर भी टीम को ध्यान देना होगा. मिडिल ऑर्डर के लिए एक विदेशी बल्लेबाज़ या ऑलराउंडर भी DC की लिस्ट में हो सकता है.

गुजरात टाइटंस (GT)

गुजरात के पास सिर्फ 12.90 करोड़ रुपये बचे हैं और टीम का फोकस मिडिल ऑर्डर और फिनिशिंग पर है. राहुल तेवतिया की फिटनेस और शाहरुख खान की खराब फॉर्म ने GT की चिंता बढ़ा दी है. कगिसो रबाडा के लिए बैकअप और राशिद खान के अस्थिर प्रदर्शन के चलते एक स्पिन ऑलराउंडर भी विकल्प हो सकता है.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

64.30 करोड़ रुपये के भारी पर्स के साथ KKR इस नीलामी की सबसे आक्रामक टीम बन सकती है. आंद्रे रसेल के रिटायरमेंट के बाद टीम एक बड़े विदेशी ऑलराउंडर, संभवतः कैमरन ग्रीन, पर दांव लगा सकती है. विकेटकीपर ओपनर और विदेशी तेज गेंदबाज KKR की शीर्ष जरूरतों में शामिल हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

लखनऊ को डेविड मिलर की जगह एक विदेशी फिनिशर की तलाश है. तेज गेंदबाजी में चोटों से जूझ रहे अवेश खान और मयंक यादव के कारण भारतीय बैकअप भी जरूरी हैं. रवि बिश्नोई के विकल्प पर भी टीम को फैसला लेना होगा.

मुंबई इंडियंस (MI)

मुंबई इंडियंस सबसे संतुलित टीमों में से एक है, लेकिन सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये के पर्स के साथ बड़े नामों पर बोली लगाना संभव नहीं होगा. टीम भारतीय बैकअप खिलाड़ियों—एक बाएं हाथ के स्पिनर, एक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज़ और एक लेफ्ट-आर्म पेसर—पर ध्यान दे सकती है.

Also read : Jio Happy New Year 2026 : जियो का सबसे सस्ता 103 रुपये वाला न्यू ईयर प्लान, वैलिडिटी 28 दिन, फ्री Gemini Pro और OTT एक्सेस

पंजाब किंग्स (PBKS)

पंजाब का स्क्वॉड लगभग तय है और 11.50 करोड़ रुपये के सीमित बजट के चलते टीम के लिए यह नीलामी भी शांत रहने वाली है. ग्लेन मैक्सवेल के विकल्प के तौर पर एक स्पिन ऑलराउंडर और एक विदेशी तेज गेंदबाज पर नजर हो सकती है.

राजस्थान रॉयल्स (RR)

राजस्थान की प्राथमिकता रविंद्र जडेजा के साथ खेलने वाला एक कलाई का स्पिनर है. बजट सीमित होने के कारण टीम उभरते भारतीय स्पिनर्स पर दांव लगा सकती है. स्थानीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को दोबारा जोड़ने की संभावना भी बनी हुई है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

RCB को जोश हेजलवुड के लिए विदेशी तेज गेंदबाजी बैकअप और मिडिल ऑर्डर में एक भरोसेमंद बल्लेबाज़ चाहिए. यश दयाल की फिटनेस को देखते हुए लेफ्ट-आर्म पेस में भी कवर जरूरी है.

Also read : Ayushman : आयुष्मान योजना के लाभार्थी लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? यहां बताए गए आसान तराकों से करें चेक

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

SRH की नजरें एक अनुभवी स्पिनर और मोहम्मद शमी के विकल्प के तौर पर एक तेज गेंदबाज पर टिकी हैं. इसके अलावा मिडिल ऑर्डर और ऑलराउंडर विकल्प भी टीम की शॉपिंग लिस्ट में शामिल हैं.

IPL Auction IPL 2026