scorecardresearch

T20 World Cup 2026 Full Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से, 8 मार्च को फाइनल, भारत-पाक भिड़ंत समेत फुल मैच शेड्यूल

ICC T20 World Cup 2026 Schedule, Fixtures Announcement: आईसीसी ने टी20 वर्ड कप के 10वें एडिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. पहला मैच 7 फरवरी को खेला जाएगा और इस टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला 8 मार्च होगा.

ICC T20 World Cup 2026 Schedule, Fixtures Announcement: आईसीसी ने टी20 वर्ड कप के 10वें एडिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. पहला मैच 7 फरवरी को खेला जाएगा और इस टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला 8 मार्च होगा.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
ICC Men's T20 World Cup 2026 Schedule Announcement LIVE

T20 World Cup 2026 Fixtures Announcement Today: भारत फिलहाल T20 फार्मेट में विश्व चैंपियन है. बारबाडोस में टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर 17 साल बाद 2024 का खिताब अपने नाम किया था. (Image: BCCI)

ICC T20 World Cup 2026 Schedule, Fixtures Announcement: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ गई है. टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट ICC T20 World Cup 2026, 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. करीब एक महीने तक चलने वाले इस मेगा इवेंट का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं, जिससे दर्शकों में उत्साह दोगुना हो गया है. दस साल बाद टीम इंडिया एक बार फिर मेजबानी की भूमिका निभाने जा रही है.

भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे मेजबानी

इस टूर्नामेंट के मुकाबले कुल आठ स्थानों पर खेले जाएंगे. भारत में अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और दिल्ली को मेजबानी मिली है. श्रीलंका में कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम, सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब और कैंडी का पल्लेकल्ले इंटरनेशनल स्टेडियम मैचों की मेजबानी करेंगे.

Advertisment

शेड्यूल जारी करने के मौके पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव, श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज, महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला उपस्थित रहे. यह आयोजन किसी बड़े क्रिकेट समारोह जैसा नजर आया.

रोहित शर्मा बने टूर्नामेंट एम्बेसडर

आईसीसी प्रमुख जय शाह ने घोषणा की कि रोहित शर्मा को इस बार के टी20 वर्ल्ड कप का आधिकारिक टूर्नामेंट एम्बेसडर बनाया गया है. जय शाह ने कहा कि 2024 के विजेता कप्तान और सभी नौ एडिशन में हिस्सा लेने वाले रोहित से बेहतर चेहरा इस आयोजन के लिए कोई और नहीं हो सकता.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप

इस बार भी टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन टीमों 4 अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है.

ग्रुप ए - भारत, अमेरिका, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स.

ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान.

ग्रुप सी- इंग्लैंड,वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली.

ग्रुप डी- न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई.

बड़े मुकाबलों, नई रणनीतियों, स्टार खिलाड़ियों और रोमांच से भरे पलों के साथ यह वर्ल्ड कप एक बार फिर क्रिकेट फैंस के लिए यादगार बनने वाला है. भारत ने आखिरी बार 2016 में टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी और अब एक दशक बाद यह टूर्नामेंट दोबारा भारतीय उपमहाद्वीप में लौट रहा है.

T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच कब? फुल शेड्यूल

तारीखटाइमटीमेंवेन्यू
 7 फरवरीसुबह 11 बजेपाकिस्तान बनाम नीदरलैंडSSC, कोलंबो
7 फरवरीदोपहर 3 बजेवेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेशकोलकाता
7 फरवरीशाम 7 बजेभारत बनाम अमेरिकामुंबई
8 फरवरीसुबह 11 बजेन्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तानचेन्नई
8 फरवरीदोपहर 3 बजेइंग्लैंड बनाम नेपालमुंबई
8 फरवरीशाम 7 बजेश्रीलंका बनाम आयरलैंडप्रेमदासा, कोलंबो
9 फरवरीसुबह 11 बजेबांग्लादेश बनाम इटलीकोलकाता
9 फरवरीदोपहर 3 बजेजिंबाबे बनाम ओमानSSC, कोलंबो
9 फरवरीशाम 7 बजेसॉउथ अफ्रीका बनाम कनाडाअहमदाबाद
10 फरवरीसुबह 11 बजेनीदरलैंड बनाम नामीबियादिल्ली
10 फरवरीदोपहर 3 बजेन्यूजीलैंड बनाम संयुक्त अरब अमीरातचेन्नई
10 फरवरीशाम 7 बजेपाकिस्तान बनाम अमेरिकाSSC, कोलंबो 
11 फरवरीसुबह 11 बजेसाउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तानअहमदाबाद
11 फरवरीदोपहर 3 बजेआस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंडप्रेमदासा, कोलंबो
11 फरवरीशाम 7 बजेइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीजमुंबई
12 फरवरीसुबह 11 बजेश्रीलंका बनाम ओमानकैंडी, श्रीलंका
12 फरवरीदोपहर 3 बजेनेपाल बनाम इटलीमुंबई
12 फरवरीशाम 7 बजेभारत बनाम नामीबियादिल्ली
13 फरवरीसुबह 11 बजेआस्ट्रेलिया बनाम जिंबाबेप्रेमसादा, कोलंबो
13 फरवरीदोपहर 3 बजेकनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरातदिल्ली
13 फरवरीशाम 7 बजेअमेरिका बनाम नीदरलैंडचेन्नई
14 फरवरीसुबह 11 बजेआयरलैंड बनाम ओमानSSC, कोलंबो
14 फरवरीदोपहर 3 बजेइंग्लैंड बनाम बांग्लादेशकोलकाता
14 फरवरीशाम 7 बजेन्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीकाअहमदाबाद
15 फरवरीसुबह 11 बजेवेस्ट इंडीज बनाम नेपालमुंबई
15 फरवरीदोपहर 3 बजेअमेरिका बनाम नामीबियाचेन्नई
15 फरवरीशाम 7 बजेभारत बनाम पाकिस्तानप्रेमसादा, कोलंबो
16 फरवरीसुबह 11 बजेअफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरातदिल्ली
16 फरवरीदोपहर 3 बजेइंग्लैंड बनाम इटलीकोलकाता
16 फरवरीशाम 7 बजेआस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंकाकैंडी
17 फरवरीसुबह 11 बजेन्यूजीलैंड बनाम कनाडाचेन्नई
17 फरवरीदोपहर 3 बजेआयरलैंड बनाम जिम्बाबेकैंडी
17 फरवरीशाम 7 बजेबांग्लादेश बनाम नेपालमुंबई
18 फरवरीसुबह 11 बजेसाउथ अफ्रीका बनाम संयुक्त अरब अमीरातदिल्ली
18 फरवरीदोपहर 3 बजेपाकिस्तान बनाम नामीबियाSSC, कोलंबो
18 फरवरीशाम 7 बजेभारत बनाम नीदरलैंडअहमदाबाद
19 फरवरीसुबह 11 बजेवेस्टइंडीज बनाम इटलीकोलकाता
19 फरवरीदोपहर 3 बजेश्रीलंका बनाम जिम्बाबेप्रेमसादा, कोलंबो
19 फरवरीशाम 7 बजेअफगानिस्ताम बनाम कनाडाचेन्नई
20 फरवरीशाम 7 बजेआस्ट्रेलिया बनाम ओमानकैंडी
21 फरवरीशाम 7 बजेY2 बनाम Y3प्रेमदासा, कोलंबो
22 फरवरीदोपहर 3 बजेY1 बनाम Y4कैंडी
22 फरवरीशाम 7 बजेX1 बनाम X4अहमदाबाद
23 फरवरीशाम 7 बजेX2 बनाम X3मुंबई
24 फरवरीशाम 7 बजेY1 बनाम Y3कैंडी
25 फरवरीशाम 7 बजेY2 बनाम Y4प्रेमदासा, कोलंबो
26 फरवरीदोपहर 3 बजेX3 बनाम X4अहमदाबाद
26 फरवरीशाम 7 बजेX1 बनाम X2चेन्नई
27 फरवरीशाम 7 बजेY1 बनाम Y2प्रेमदासा, कोलंबो
28 फरवरीशाम 7 बजे Y3  बनाम Y4कैंडी
1 मार्चदोपहर 3 बजेX2 बनाम X4दिल्ली
1 मार्चशाम 7 बजेX1 बनाम X3कोलकाता
4 मार्चशाम 7 बजेसेमी फाइनल 1कोलकाता या कोलंबो
5 मार्चशाम 7 बजेसेमीफाइनल 2मुंबई
8 मार्च रविवारशाम 7 बजेफाइनलअहमदाबाद या कोलकाता

अब तक टी20 वर्ल्ड कप के नौ एडिशन खेले जा चुके हैं. इनमें भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार यह ख़िताब जीता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका ने एक-एक बार ट्रॉफी अपने नाम की है. फिलहाल इस फ़ॉर्मेट में भारत मौजूदा विश्व चैंपियन है. बारबाडोस में हुई 2024 की फाइनल भिड़ंत में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर 17 साल बाद खिताब जीता. इस जीत की सबसे खास बात यह रही कि भारत ने टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते, यानी टीम पूरे अभियान में अजेय रही.

Rohit Sharma T20 World Cup Team India