scorecardresearch

India T20 World Cup 2026 Squad: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारटीय टीम हुआ ऐलान, रिंकू सिंह की वापसी, गिल बाहर, ईशान किशन को मिला मौका

India T20 WC Squad 2026 | Full 15-Members Squad T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारटीय टीम का ऐलान हो चुका है. ईशान किशन और रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है और गिल को बाहर रखा गया है.

India T20 WC Squad 2026 | Full 15-Members Squad T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारटीय टीम का ऐलान हो चुका है. ईशान किशन और रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है और गिल को बाहर रखा गया है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
ICC T20 WC 2026 Team India Squad

India T20 World Cup Squad 2026 : 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन. (Image : X/@BCCI)

India T20 WC 2026 Team News: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 15 सदस्यीय स्कॉड की घोषणा की गई. घोषित टीम में कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है और अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है.

वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के चयन में सिलेक्टर कमेटी ने कड़े फैसले लिए हैं. शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है. ईशान किशन और रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है.

Advertisment

Also read : WhatsApp update 2025: व्हाट्सऐप AI और सिक्योरिटी से हुआ और भी स्मार्ट, क्या आपने ट्राई किए इसके टॉप 5 फीचर्स?

गिल को हाल ही में इंग्लैंड में शानदार टेस्ट सीरीज़ के बाद टी20 टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने संजू सैमसन की जगह ली थी, लेकिन एशिया कप से ओपनिंग करते हुए उनका प्रदर्शन औसत रहा और 15 पारियों में वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके. यही वजह मानी जा रही है कि चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा नहीं जताया. 

यहां स्कॉड में शामिल सभी खिलाड़ियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं

Team India T20 WC 2026 Squad: फिर से T20 वर्ल्ड कप जीतने उतरेगी टीम इंडिया?

  • सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
  • अभिषेक शर्मा
  • संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  • तिलक वर्मा
  • हार्दिक पांड्या
  • शिवम दुबे
  • अक्षर पटेल (उपकप्तान)
  • रिंकू सिंह
  • जसप्रीत बुमराह
  • हर्षित राणा
  • अर्शदीप सिंह
  • कुलदीप यादव
  • वरुण चक्रवर्ती
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • ईशान किशन (विकेटकीपर)

टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि इसका 10वां संस्करण 8 मार्च तक खेला जाएगा.

Also read : बैंक अकाउंट नंबर की जगह 11111111111, बंद ट्रेनिंग सेंटर और एक ही फोटो का कई बार इस्तेमाल, PMKVY में CAG को मिलीं चौंकाने वाली गड़बड़ियां

टीम चयन को लेकर रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर के बीच संतुलन भी चर्चा का विषय है. टूर्नामेंट उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में खेला जाएगा, ऐसे में अगर फिनिशर के तौर पर हार्दिक पांड्या और जितेश शर्मा पर भरोसा रहता है, तो टीम मैनेजमेंट बहु-आयामी खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर को तरजीह दे सकता है.

Indian Cricket Team T20 World Cup Team India