/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/28/upcoming-apple-products-in-2026-canva-apple-2025-12-28-18-06-06.jpg)
Apple का एंट्री-लेवल MacBook नए साल में लॉन्च हो सकता है. ये A-series चिपसेट से लैस होगा. (Image : Apple, Canva)
अगर आपको लगता है कि iPhone 17 Pro हाल के समय में Apple का सबसे बड़ा लॉन्च था, तो अभी और बड़े सरप्राइज़ के लिए तैयार रहिए. दरअसल, साल 2026 Apple के इतिहास का सबसे अहम साल साबित हो सकता है. Steve Jobs द्वारा सह-स्थापित यह टेक कंपनी 2026 में अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है और इसी मौके पर Apple एक बड़े हार्डवेयर लॉन्च प्लान पर काम कर रहा है.
इंडस्ट्री से जुड़ी लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple 2026 में 20 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकता है. इनमें बजट सेगमेंट के MacBook से लेकर लंबे समय से चर्चा में चल रहा फोल्डेबल iPhone तक शामिल हो सकता है.
सबसे दिलचस्प बात यह है कि Apple के मौजूदा CEO Tim Cook का एक खास और प्राथमिकता वाला प्रोजेक्ट भी सामने आया है, जिसे Apple Glasses कहा जा रहा है. माना जा रहा है कि Tim Cook 2026 में रिटायर हो सकते हैं और उनकी जगह Apple के सीनियर एग्जीक्यूटिव John Turner जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. ऐसे में Apple Glasses को Tim Cook के कार्यकाल का सबसे अहम और यादगार प्रोडक्ट माना जा रहा है.
नए साल की शुरुआत में आ सकते हैं कई प्रोडक्ट्स
नए साल की शुरुआत में Apple का फोकस सस्ते और आम यूज़र्स के लिए प्रोडक्ट्स पर रहेगा. कंपनी खास तौर पर स्टूडेंट्स और पहली बार Apple प्रोडक्ट खरीदने वालों को ध्यान में रखकर नए डिवाइस लॉन्च कर सकती है. इस दौरान Apple से जिन प्रोडक्ट्स की उम्मीद है, वे कुछ इस तरह हो सकते हैं:
एंट्री-लेवल MacBook: एक कम कीमत वाला लैपटॉप, जिसमें iPhone में इस्तेमाल होने वाला A-series चिप लगाया जा सकता है. इसमें नए कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं.
MacBook Air M5: दुनिया के सबसे लोकप्रिय लैपटॉप का नया वर्जन, जिसमें Apple का नया M5 प्रोसेसर मिलेगा.
iPhone 17e: आईफोन का एक ज्यादा किफायती मॉडल, जिसमें Dynamic Island, नया A19 चिप और Center Stage कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं.
New iPad Models: बेस iPad को बेहतर प्रोसेसर मिल सकता है, जबकि iPad Air को M4 चिप पर शिफ्ट किया जा सकता है.
2026 के मिड से अंत तक: प्रीमियम ऐपल प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
नए साल की दूसरी छमाही में, खासकर हर साल की तरह सितंबर–अक्टूबर के लॉन्च सीज़न में, Apple अपने सबसे बड़े और सबसे एडवांस प्रोडक्ट्स पेश कर सकता है. इस दौरान कंपनी कई सालों में सबसे बड़े बदलाव करने की तैयारी में है. संभावित बड़े लॉन्च इस तरह हो सकते हैं:
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max: इनमें नया A20 Pro चिप मिल सकता है. चर्चा है कि इनमें स्क्रीन के नीचे Face ID दिया जाएगा, यानी नॉच या कटआउट की ज़रूरत नहीं होगी. साथ ही Apple पहली बार अपना खुद का C2 मॉडेम इस्तेमाल कर सकता है.
iPhone Fold (Foldable iPhone): ऐपल आखिरकार फोल्डेबल फोन की दुनिया में कदम रख सकता है. यह एक प्रीमियम बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन होगा, जिसमें टाइटेनियम बॉडी और बिना क्रीज़ (शिकन) वाली डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है.
New Design MacBook: M6 MacBook Pro पहले से ज्यादा पतले डिजाइन के साथ आ सकता है. इसमें OLED टच डिस्प्ले भी मिलने की चर्चा है, जो MacBook के लिए बड़ा बदलाव होगा.
Apple Watch Series 12: इसमें नए हेल्थ सेंसर्स जोड़े जा सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, घड़ी के बॉडी में ही Touch ID देने पर भी काम चल रहा है.
टिम कुक का ‘लीगेसी प्रोडक्ट’ हो सकता है Apple Glasses
फोल्डेबल iPhone को लेकर भले ही काफी चर्चा हो रही हो, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐपल सीईओ टिम कुक (Tim Cook) की सबसे बड़ी प्रॉयरिटी दरअसल ऐपल ग्लासेस (Apple Glasses) हैं. एक रिपोर्ट की मानें तो ऐपल की ये ऑगमेंटेड रियलिटी ग्लासेस (AR Glasses) साल 2026 के आखिर में पेश की जा सकती हैं. बताया जा रहा है कि Apple Glasses को टिम कुक अपने कार्यकाल का सबसे खास और विरासत छोड़ने वाला प्रोडक्ट मानते हैं. जिस तरह iPhone ने मोबाइल दुनिया को पूरी तरह बदल दिया था, उसी तरह Apple Glasses के जरिए वियरेबल टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us