/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/15/jio-happy-new-year-offer-2026-2025-12-15-14-35-45.jpg)
Jio के Happy New Year 2026 प्लान्स सिर्फ डेटा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें AI टेक्नोलॉजी, OTT एंटरटेनमेंट और कस्टमाइज्ड विकल्पों का शानदार कॉम्बिनेशन दिया गया है. (Image : Jio)
Jio Happy New Year 2026 Plans : नया साल आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और इसी मौके पर Jio ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए हैप्पी न्यू ईयर (Happy New Year 2026) स्पेशल रिचार्ज प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं. ये प्लान उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जो नए साल में ज्यादा डेटा, बेहतर एंटरटेनमेंट और लेटेस्ट AI सुविधाओं का फायदा लेना चाहते हैं. अगर आप जल्द ही Jio रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं, तो ये ऑफर्स आपके लिए खास साबित हो सकते हैं.
Jio Happy New Year 2026 प्लान्स: कीमत और फायदे
Jio ने इस खास मौके पर तीन अलग-अलग कैटेगरी के प्लान पेश किए हैं, ताकि हर तरह के ग्राहक की जरूरत पूरी हो सके. एक-एक कर सभी प्लान और उसके साथ मिलने वाले बेनिफिट के बारे में जानें
3,599 रुपये वाली हीरो एनुअल रिचार्ज प्लान (Jio Hero Annual Recharge)
- यह Jio का सबसे प्रीमियम न्यू ईयर प्लान है. इसमें ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं.
- इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन, जिसकी कीमत करीब 35,100 रुपये बताई जा रही है.
- इसके साथ यूज़र्स को Google की AI सुविधाओं का पूरा एक्सेस और 2TB क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है, जो इसे बाकी प्लान्स से अलग बनाता है.
500 रुपये वाला सुपर सेलिब्रेशन मंथली प्लान ( Jio Super Celebration Monthly Plan)
- 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS दिए जाते हैं.
- इसके अलावा, इस प्लान में लगभग 500 रुपये वैल्यू वाले OTT ऐप्स का मंथली एक्सेस मिलता है, जिसमें YouTube Premium, JioHotstar, Amazon PVME, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Chaupal, FanCode, Hoichoi जैसे कई प्लेटफॉर्म शामिल हैं.
- इस प्लान के साथ भी 18 महीने का Gemini Pro सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है.
103 रुपये वाला जियो प्लेक्सी पैक (Jio Flexi Pack)
सबसे सस्ता Happy New Year प्लान ₹103 का है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिन की है. इसमें कुल 5GB डेटा मिलता है. इस प्लान की खास बात यह है कि ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से एक एंटरटेनमेंट पैक चुन सकते हैं.
- हिंदी पैक (JioHotstar, Zee5, SonyLiv)
- इंटरनेशनल पैक (JioHotstar, FanCode, Lionsgate, Discovery+)
- रीजनल पैक (JioHotstar, Sun NXT, Kancha Lanka, Hoichoi)
इस तरह यूजर अपनी पसंद के मुताबिक कंटेंट चुन सकते हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us