scorecardresearch

FREE Metro Tickets : मैजिकपिन दे रहा है फ्री मेट्रो टिकट और कैशबैक ऑफर, फुल डिटेल

मैजिकपिन ऐप के जरिए पहली बार मेट्रो टिकट बुक करने वाले ग्राहकों को एक टिकट मुफ्त मिलेगी. साथ ही 'कैशबैक' भी मिलेगा. इसके बाद मैजिकपिन, स्टेशन पर उपलब्ध मेट्रो टिकट की तुलना में टिकट पर 20 फीसदी की छूट देगा.

मैजिकपिन ऐप के जरिए पहली बार मेट्रो टिकट बुक करने वाले ग्राहकों को एक टिकट मुफ्त मिलेगी. साथ ही 'कैशबैक' भी मिलेगा. इसके बाद मैजिकपिन, स्टेशन पर उपलब्ध मेट्रो टिकट की तुलना में टिकट पर 20 फीसदी की छूट देगा.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
magicpin First Metro Ticket Free

magicpin : हाइपरलोकल ई-कॉमर्स कंपनी मैजिकपिन ने दिल्ली और मुंबई में मेट्रो टिकट बुकिंग सर्विस शुरू कर दी है. (Screenshots : Insta/mymagicpin)

Special Offer on Mumbai Delhi Metro: Get your first ticket free and assured savings on every ticket : दिल्ली और मुंबई में रह रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब मेट्रो टिकट खरीदना और भी आसान और सस्ता हो गया है. हाइपरलोकल ई-कॉमर्स कंपनी मैजिकपिन ने दिल्ली और मुंबई में मेट्रो टिकट बुकिंग सेवा शुरू कर दी है. खास बात यह है कि यह सुविधा सरकार समर्थित ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के जरिए उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे यूजर्स को सीधे मैजिकपिन प्लेटफॉर्म पर रियायती दरों पर टिकट मिलेंगे.

पहली बुकिंग पर फ्री टिकट, साथ में कैशबैक

मैजिकपिन ऐप के जरिए पहली बार मेट्रो टिकट बुक करने वाले यूजर्स को एक टिकट मुफ्त दी जाएगी. इसके अलावा कंपनी कैशबैक भी ऑफर कर रही है. शुरुआती ऑफर के बाद भी मैजिकपिन का दावा है कि प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले मेट्रो टिकट स्टेशन काउंटर के मुकाबले करीब 20% तक सस्ते होंगे.

Advertisment

Also read : Train Fare Hike : ट्रेन सफर आज से महंगा, यात्रियों को 500 किमी की यात्रा पर चुकाने होंगे 10 रुपये एक्ट्रा

मेट्रो टिकट बुकिंग के डिजिटल सेगमेंट में पहले से ही Paytm, Amazon, PhonePe, Rapido समेत कई बड़े प्लेटफॉर्म मौजूद हैं. ऐसे में मैजिकपिन का फोकस भारी छूट, फ्री टिकट और ONDC नेटवर्क के जरिए ज्यादा पहुंच बनाने पर है.

मेट्रो टिकट बुकिंग सर्विस का जल्द होगा विस्तार

मैजिकपिन के सीईओ व को-फाउंडर अंशु शर्मा (Anshu Sharma) ने अपने एक बयान में कहा है कि कंपनी इस सेर्विस को सिर्फ दिल्ली और मुंबई तक सीमित नहीं रखना चाहती. आने वाले समय में अन्य शहरों में भी मेट्रो टिकट बुकिंग सुविधा शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है.

टिकट बुकिंग के अलावा मैजिकपिन ऐप पर शॉपिंग, फूड और एंटरटेनमेंट जैसे सेगमेंट के खर्चों पर भारी छूट है.  गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक मैजिकपिन पर साइन-अप करते ही यूजर को 70% तक की छूट, खास मैजिक डील्स, फ्री फूड डिलीवरी और नाइटलाइफ, फैशन, मूवी, डाइन-आउट, ब्यूटी और ऑनलाइन शॉपिंग पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल सकता है.

Delhi Metro E Commerce Mumbai Metro