/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/21/nothing-os-4-0-2025-11-21-10-41-26.jpg)
Nothing 4.0 OS Will be Available from Today Onwards: लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 बेस्ड बताया जा रहा है. (Image: Nothing)
Nothing OS 4.0 Update Released Today: महीनों की अटकलों और लगातार टीजर्स के बाद चाइनीज फोन निर्माता नथिंग (Nothing) आज अपना एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम Nothing OS 4.0 लॉन्च करने वाला है. अपने एक्स पोस्ट में कंपनी ने यह जानकारी दी है. पोस्ट में फोन निर्माता ने लिखा है कि Nothing OS 4.0 आ रहा है. मोस्टअवेडेट अपडेट आपके फोन के इस्तेमाल को और स्मूद और बेहतर बनाएगा. इसका जनरल रिलीज 21 नवंबर यानी आज से शुरू होगा. लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 बेस्ड बताया जा रहा है
शुक्रवार, 21 नवंबर से एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम Nothing OS 4.0 का पब्लिक रिलीज के लिए रोल-आउट होना शुरू होगा. कंपनी इसे अपने AI-फर्स्ट सॉफ्टवेयर विजन का केंद्र बिंदु बता रही है, जिससे Nothing इकोसिस्टम में एक नया यूज़र-एक्सपीरियंस तैयार होने की उम्मीद है.
नथिंग ने इस साल अक्टूबर के अंत में Nothing OS 4.0 का ओपन बीटा लॉन्च किया था, जिसमें हजारों यूजर्स ने हिस्सा लिया. कंपनी ने नथिंग कम्युनिटी पर एक नोट में टेस्टर्स को धन्यवाद देते हुए बताया कि फीडबैक के आधार पर अब स्टेबल वर्जन रिलीज के लिए तैयार है.
किन डिवाइसों को मिलेगा अपडेट?
हालांकि नथिंग ने स्टेबल रिलीज के लिए आधिकारिक सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट अभी साझा नहीं की है, लेकिन ओपन बीटा में शामिल मॉडल साफ संकेत देते हैं कि शुरुआत इन फोन्स से होगी.
- Nothing Phone 2
- Nothing Phone 3
- Nothing Phone 2a
- Nothing Phone 2a Plus
- Nothing Phone 3a
- Nothing Phone 3a Pro
इसके बाद Phone 3a Lite जैसे नए मॉडल और CMF सब-ब्रांड के डिवाइस भी अपडेट सूची में शामिल होने की उम्मीद है, क्योंकि वे भी Nothing OS पर चलते हैं और अपडेट सपोर्ट के दायरे में आते हैं.
Also read : Income Tax Refund Status: कब आएगा आपका ITR रिफंड, क्यों हो रही है देरी? ऐस चेक करें स्टेटस
Nothing OS 4.0 अपडेट में मिलेंगे ये नए फीचर्स
नया OS Android 16 की खूबियों और Nothing की अपनी मिनिमल, डिजाइन-ड्रिवन फिलॉसफी का मिश्रण है. प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हैं:
- Extra Dark Mode – गहरे कलर टोन के साथ बेहतर कंट्रास्ट
- Pop-Up View – मल्टीटास्किंग के लिए फ्लोटिंग विंडोज़
- 2×2 Quick Settings Tile – एक नया, बड़े आकार का टाइल लेआउट
- नए लॉक स्क्रीन क्लॉक डिज़ाइन्स
- Essential Apps और
- यूज़र-क्रिएटेड विजेट्स, जिन्हें Nothing Playground पर शेयर किया जा सकेगा
शुक्रवार से शुरू होने वाले जनरल रिलीज के बाद, सपोर्टेड डिवाइसेज पर अपडेट अगले कुछ दिनों में बैचेस में पहुंचेगा. Nothing OS 4.0 इस साल का कंपनी का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट माना जा रहा है, जो नया इंटरफेस, AI टूल्स और डीप कस्टमाइजेशन के साथ Nothing के सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम को एक नए स्तर पर ले जाने का दावा करता है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us