scorecardresearch

Realme C85 5G Launch : भारत में 7000mAh बैटरी वाला ‘वॉटरप्रूफ’ स्‍मार्टफोन लॉन्च, कितनी है कीमत

Realme C85 5G Smartphone Launched in India : ये फोन दिसंबर की शुरुआत में देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस फोन में 7000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी.

Realme C85 5G Smartphone Launched in India : ये फोन दिसंबर की शुरुआत में देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस फोन में 7000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Realme C85 5G Launched in India, Realme C85 5G Smartphone India Launch

Realme C85 5G Prices and Specifications: कंपनी का दावा है कि फोन एक साथ 17 ऐप तक चला सकता है. (Realme)

Realme C85 5G Review : भारत में Realme C85 5G Mobile को लॉन्च कर दिया गया है. ये फोन दिसंबर की शुरुआत में देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस फोन में 7000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी, साथ ही इस हैंडसेट में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर, डुअल बैंड वाई-फाई, 5G और 4जी LTE जैसी खूबियां दी गई है. कंपनी का दावा है कि फोन एक साथ 17 ऐप तक चला सकता है. 

इसमें 7,000mAh की बैटरी के बारे में दावा किया गया है कि ये 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 50 घंटे की कॉलिंग और 145 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देती है. फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है. इसे 4GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. फोन (Smartphone) में हीट को कूल डाउन करने के लिए वैंपर चेंबर दिया गया है जो हीट को दूर करने में मदद करता है. इसे दो कलर और RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है.

Advertisment

भारत में Realme C85 5G की कीमत 

भारत में Realme C85 5G की कीमत 4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 14,999 रुपये रखी गई है. वहीं, टॉप-ऑफ-द-लाइन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले ऑप्शन की कीमत 16,499 रुपये है. फोन देश में 1 दिसंबर को दोपहर में बिक्री के लिए आएगा। Realme C85 5G पैरट पर्पल और पीकॉक ग्रीन कलर में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट पर मिलेगा.

realme C85 5G के फीचर्स 

फोन को दो कलर, पैरट पर्पल और पीकॉक ग्रीन में लाया गया है. इसकी मोटाई 8.38mm और वजन 215 ग्राम है. realme C85 5G में 6.8 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 144 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसके डिस्‍प्‍ले में 1200 निट्स की ब्राइटनैस मिलती है.

रियलमी सी85 5जी में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट की ताकत है।. इस वजह से फोन को 5जी कनेक्‍ट‍िविटी मिलती है. यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्‍ड रियलमी यूआई 6 की लेयर पर चलता है.

realme C85 5G में 50 मेगापिक्‍सल का सोनी IMX852 मेन कैमरा सेंसर दिया गया है. इसमें तेज फोकस के लिए PDAF मिलता है. कैमरा ऐप में कई सारे फीचर जैसे- नाइट, पोर्ट्रेट, प्रो, स्‍ट्रीट, हाई-रेस, डुअल व्‍यू वीडियो आदि मिल जाते हैं. एआई फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं, जिनका इस्‍तेमाल फोटोज को एड‍िट करने के लिए किया जा सकता है. फोन में 7 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 45 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Realme Smartphone