scorecardresearch

Realme P4x 5G अब से कुछ ही देर में होगा लॉन्च, नए फोन में मिलेंगी 7000mAh बैटरी, AI बेस्ड कैमरा समेत ये खूबियां

Realme P4x 5G Launch soon: रियलमी अब से कुछ ही देर में एक नया बजट फोन Realme P4x 5G लॉन्च करने वाला है. नए फोन में 7000mAh बैटरी, AI बेस्ड कैमरा समेत तमाम एडवांस फीचर मिलेंगे.

Realme P4x 5G Launch soon: रियलमी अब से कुछ ही देर में एक नया बजट फोन Realme P4x 5G लॉन्च करने वाला है. नए फोन में 7000mAh बैटरी, AI बेस्ड कैमरा समेत तमाम एडवांस फीचर मिलेंगे.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Realme P4x 5G Launch soon

Realme P4x 5G Launch soon : अब से कुछ ही देर में 7000mAh बैटरी से लैस फोन होगा लान्च. फोन निर्माता कंपनी इस दौरान कीमतों से भी पर्दा हटाएगी. (Image: X)

Realme P4x 5G to Launch Today:रियलमी (Realme) अब से कुछ ही देर में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4x 5G लॉन्च करने वाला है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और कुछ अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया था, जिससे साफ दिखता है कि यह फोन अपने सेगमेंट में कड़ा मुकाबला देने वाला है. पिल शेप वाले कैमरा मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा, तीन आकर्षक कलर विकल्प, मिलिट्री ग्रेड टिकाऊपन का दावा और फोन को ठंडा रखने के लिए VC FrostCare कूलिंग सिस्टम जैसी खूबियां इसे खास बनाती हैं. गेमिंग और लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए यह फीचर बेहद काम का साबित हो सकता है.

लॉन्च टाइमिंग और संभावित कीमत

लॉन्च की जानकारी Realme P4x 5G आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होने जा रहा है. कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि लॉन्च लाइव इवेंट के जरिए होगा या सॉफ्ट लॉन्च के रूप में, लेकिन संकेत यह हैं कि इसकी घोषणा बिना बड़े इवेंट के ही की जा सकती है. कंपनी ने कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि फोन की शुरुआती कीमत लगभग 16000 रुपये हो सकती है. यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए मानी जा रही है. 8GB RAM और 128GB मॉडल की अनुमानित कीमत करीब 18000 रुपये हो सकती है. वहीं 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 20000 रुपये से कम होने की उम्मीद है.

Advertisment

Also read : Sanchar Saathi App : विवाद के बाद सरकार ने वापस लिया आदेश, अब मोबाइल में पहले से इंस्टाल करना नहीं होगा जरूरी

फोन में मिलेंगे ढेरों एडवांस फीचर्स

डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 144Hz तक का स्क्रीन रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है, जो काफी स्मूथ एक्सपीरियंस देगा. साथ ही, फोन में 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस वाला शानदार डिस्प्ले हो सकता है. फोन का स्क्रीन साइज क्या होगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.

परफॉर्मेंस के मामले में कंपनी का कहना है कि यह फोन AnTuTu बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर 7,80,000 से ज्यादा का स्कोर देगा. फोन में 4nm मीडियाटेक 7400 अल्ट्रा 5G चिपसेट होने वाला है, जिसका मतलब है कि यह फोन काफी पावरफुल होने वाला है.

इसके अलावा, हैवी इस्तेमाल करते समय या गेमिंग करते समय फोन को ओवर हीटिंग से बचने के लिए, फोन में VC फ्रॉस्टकेयर कूलिंग सिस्टम है. डिवाइस में 5,300 sq mm हीट डिसिपेशन एरिया होगा.

दावा है कि VC सिस्टम Realme P4x 5G को CPU टेम्परेचर को 20-डिग्री सेल्सियस तक कम करने में मदद करने वाला है. Realme P4x 5G में 50-मेगापिक्सल का AI कैमरा होगा, जो 4K रिज़ॉल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकेगा. साथ ही डिवाइस में 7000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलेगी.

Realme Smartphone