scorecardresearch

RealmeP 4x 5G लॉन्च ऑफर के साथ 2,500 रुपये सस्ते में खरीद सकेंगे फोन, इस दिन शुरु होगी सेल

Realme P4x 5G Launched in India : रियलमी के नए फोन की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है. इसकी सेल अगले हफ्ते शुरू होगी. इस दिन फर्स्ट सेल ऑफर पहले 12 घंटे तक ही उपलब्ध रहेगा. इस दौरान ग्राहक पैसे बचा सकेंगे.

Realme P4x 5G Launched in India : रियलमी के नए फोन की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है. इसकी सेल अगले हफ्ते शुरू होगी. इस दिन फर्स्ट सेल ऑफर पहले 12 घंटे तक ही उपलब्ध रहेगा. इस दौरान ग्राहक पैसे बचा सकेंगे.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Realme P4x 5G Smartphone Launch

Realme P4x 5G को फर्स्ट सेलर ऑफर के साथ 13,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा. (Image: X)

Realme P4x 5G India Launch: इंतजार खत्म! रियलमी ने अपने मोस्ट-अवेडेट फोन Realme P4x 5G को आखिरकार आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर ही दिया. दमदार बैटरी से लैस फोन कंपनी की P-सीरीज का नया हैंडसेट है. इसमें 7000 mAh की बैटरी लगी है. बेहतर परफार्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है, जो अपने सेगमेंट में काफी तगड़ा है. इसमें 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगा. कई एडवांस फीचर से लैस बजट फोन की कीमत क्या है, इसकी सेल कब से शुरू हो रही है, लेटेस्ट फोन कितने वेरिएंट में ग्राहकों के लिए आएगी, यहां सभी जरूरी डिटेल देखें. 

कीमत, वेरिएंट और सेल ऑफर

फोन निर्माता कंपनी ने अपने फोन Realme P4x 5G को 15,999 रुपये की शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया है. बेस वेरिएंट में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा. वहीं मिड वेरिएंट 8GB RAM + 128GB की कीमत 16,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है. कलर विकल्प की बात करें, तो ये फोन मुख्य रुप से तीन विकल्प - मैट सिल्वर, एलिगेंट पिंक और लेक ग्रीन कलर में आएगी.

Advertisment

Also read : e-Aadhaar Alert : किसी भी डिवाइस पर न डाउनलोड करें आधार कार्ड, UIDAI ने क्यों किया अलर्ट

2,500 रुपये सस्ते में कैसे मिलेगा Realme P4x 5G

रैम-स्टोरेज और कलर के आधार पर तीन विकल्प में आ रहे इस फोन की सेल 10 दिसंबर से शुरू होगी. ग्राहक इसे Flipkart और Realme.com जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से खरीद सकेंगे. एक्स पर किए पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि Realme P4x 5G फोन पहले दिन फर्स्ट सेल ऑफर के साथ बेची जाएगी. जिसके तहत ग्राहक 2500 रुपये तक की बचत कर सकेंगे. पोस्ट में बताया गया है कि फर्स्ट सेल ऑफर के साथ ये बजट फोन 13,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर ग्राहकों को मिल सकेगी.

ध्यान देने वाली बात है कि यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए है. सेल शुरू होने के पहले दिन ग्राहकों के लिए फर्स्ट सेल ऑफर शुरूआत के 12 घंटे तक उपलब्द रहेगा. यानी अगर 10 दिसंबर को सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी तो ग्राहकों के पास इस दिन रात 12 बजे करे ऑफर भुनाने का मौका होगा. बताया जा रहा है कि इस ऑफर में 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 1500 रुपये का बैंक ऑफर शामिल है.

Also read : IPPB Merchant: चाय स्टाल से लेकर लग्जरी शोरुम तक, Paytm, Phonepe की तरह इंडिया पोस्ट भी अपने ग्राहकों को दे रहा है QR पेमेंट सर्विस

नए फोन में मिलेंगे ये फीचर्स

Realme P4x 5G में लगी डिस्प्ले की साइज 6.72 इंज है. Full-HD LCD वाले डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz है. स्क्रीन की ब्राइटनेस को 1000 निट्स तक घताया बढ़ाया जा सकेगा. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलेगा. फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से 2TB तक एक्सपैंड कर सकते हैं.

फोटोग्राफी के लिहाज से देखें, तो फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ रहा है. जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP और सेकेंडरी सेंसर 2MP का शामिल है. वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया है. इसमें IP64 रेटिंग मिलती है. हैंडसेट को पावर देने के लिए 7000mAh की बैटरी लगी है, जिस चार्ज करने के लिए 45W का चार्जिंग सपोर्ट है.

Realme Smartphone