/financial-express-hindi/media/post_banners/SjaUDx4OORbXoX0Twqyy.jpg)
WhatsApp ने अकाउंट डिलीट करने की जानकारी एक श्वेत पत्र के जरिए दी है. (Reuters)
WhatsApp ने अकाउंट डिलीट करने की जानकारी एक श्वेत पत्र के जरिए दी है. (Reuters)इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपने प्लेटफॉर्म से हर माह 20 लाख अकाउंट डिलीट कर रहा है. यह कदम फेक न्यूज की समस्या पर लगाम लगाने के लिए उठाया जा रहा है. व्हाट्सऐप ने अकाउंट डिलीट करने की जानकारी एक श्वेत पत्र के जरिए दी है.
व्हाट्सऐप ने यह भी कहा है कि इसका प्लेटफॉर्म इस बात के लिए अपने यूजर्स पर निर्भर है कि वे ऐसे अकाउंट्स की रिपोर्ट करें, जो बल्क यानी भारी संख्या में मैसेज भेज रहे हैं.
मशीन लर्निंग का ले रहा सहारा
व्हाट्सऐप संदेह वाले अकाउंट्स को हटाने का फैसला करने के लिए मशीन लर्निंग का भी इस्तेमाल करता है. फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसके चलते असामान्य गतिविधि पाए जाने पर लगभग 95 फीसदी व्हाट्सऐप अकाउंट डिलीट हो जाते हैं.
WhatsApp का नया सेफ्टी फीचर, कोई दूसरा नहीं पढ़ पाएगा आपका मैसेज
हर यूजर का मैसेज शेयरिंग को लेकर अलग उद्देश्य
फोर्ब्स के वेंचरबीट के मुताबिक, व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने कहा कि जैसा कि किसी भी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के साथ देखा गया है, कई बार लोग व्हाट्सऐप सर्विस का भी गलत इस्तेमाल करते हैं.
आगे कहा कि कुछ यूजर्स ऐसे क्लिक बेट लिंक्स शेयर करना चाहते हैं, जिन्हें लोगों की पर्सनल इनफॉरमेशन ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है. वहीं कुछ अन्य लोग किसी आइडिया को प्रोत्साहित करना चाहते हैं.
यूजर का क्या उद्देश्य है, इस बात पर गौर किए बिना ऑटोमेटेड और बल्क मैसेजिंग व्हाट्सऐप की सर्विस के टर्म्स को तोड़ती है और कंपनी की प्राथमिकता अपने प्लेटफॉर्म के गलत इस्तेमाल को रोकना है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us