scorecardresearch

WhatsApp update 2025: व्हाट्सऐप AI और सिक्योरिटी से हुआ और भी स्मार्ट, क्या आपने ट्राई किए इसके टॉप 5 फीचर्स?

चैट बॉक्स में आए मैसेज को सिर्फ एक टैप में ट्रांसलेट कर पढ़ने से लेकर और AI बेस्ड मैसेज समरी के साथ WhatsApp अब पहले से ज्यादा पावरफुल और यूजर-फ्रेंडली हो गया है.

चैट बॉक्स में आए मैसेज को सिर्फ एक टैप में ट्रांसलेट कर पढ़ने से लेकर और AI बेस्ड मैसेज समरी के साथ WhatsApp अब पहले से ज्यादा पावरफुल और यूजर-फ्रेंडली हो गया है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
new feature in whats app, WhatsApp new features 2025, WhatsApp update 2025, Meta WhatsApp update, WhatsApp AI features, WhatsApp AI message summary, WhatsApp message translation feature, WhatsApp chat translate option, WhatsApp HD photo video sharing, WhatsApp high quality media sharing, WhatsApp passkey security feature, WhatsApp fingerprint face unlock, WhatsApp security update, WhatsApp multiple accounts one phone, WhatsApp dual account feature, WhatsApp hidden features, WhatsApp smart features, WhatsApp tips and tricks, WhatsApp user experience update, WhatsApp latest news, WhatsApp new tools explained

Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो चुका है. Photograph: (Image : FE)

मेटा (Meta) के मालिकाना हक वाली इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो चुका है. कंपनी लगातार नए फीचर्स जोड़ रही है, ताकि यूजर्स का चैटिंग एक्सपीरियंस आसान, फॉस्ट और ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सके. खास बात यह है कि WhatsApp में कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं, जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स को अब भी पूरी जानकारी नहीं है.

आज व्हाट्सऐप सिर्फ मैसेज भेजने तक सीमित नहीं रहा. बेहतर फोटो-वीडियो शेयरिंग से लेकर AI की मदद से मैसेज समरी तक, ऐप को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है. इसका मकसद साफ है कि यूजर्स को ज्यादा पावरफुल और यूजर-फ्रेंडली अनुभव दिया जाए और साथ ही सिक्योरिटी को भी मजबूत किया जाए.

Advertisment

Also read : EPFO का बड़ा फैसला, अब छुट्टियों की वजह से नहीं अटकेगा EDLI बीमा क्लेम, कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगा पूरा हक

अब बेस्ट क्वालिटी में फोटो और वीडियो शेयरिंग

WhatsApp पर अब हाई क्वालिटी में फोटो और वीडियो शेयर किए जा सकते हैं. इससे तस्वीरों और वीडियो की कलर क्वालिटी, डिटेल और क्लैरिटी बनी रहती है. यूजर्स सेटिंग में जाकर HD अपलोड ऑप्शन चुन सकते हैं, हालांकि इससे डेटा और स्टोरेज ज्यादा इस्तेमाल होता है.

AI से मिलेगी मैसेज की समरी

ग्रुप चैट में सैकड़ों मैसेज पढ़ना अब जरूरी नहीं. WhatsApp का AI आधारित मैसेज समरी फीचर अनरीड मैसेज का छोटा सा सार दिखा देता है. इससे यूजर्स बिना पूरा चैट स्क्रॉल किए ही जरूरी बातें समझ सकते हैं. यह फीचर समय बचाने के साथ-साथ अपडेट रहने में भी मदद करता है.

चैट के अंदर ही मैसेज ट्रांसलेशन

अब किसी दूसरी भाषा में आए मैसेज को समझने के लिए अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं. WhatsApp चैट के अंदर ही मैसेज ट्रांसलेट करने की सुविधा देता है. बस मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करें, ट्रांसलेट ऑप्शन चुनें और मैसेज आपकी पसंदीदा भाषा में दिख जाएगा. यूजर्स चाहें तो लैंग्वेज पैक डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे ट्रांसलेशन और भी आसान हो जाता है.

Also read : बैंक अकाउंट नंबर की जगह 11111111111, बंद ट्रेनिंग सेंटर और एक ही फोटो का कई बार इस्तेमाल, PMKVY में CAG को मिलीं चौंकाने वाली गड़बड़ियां

पासकी से बढ़ी सिक्योरिटी

WhatsApp अब अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए पासकी का विकल्प देता है. यानी हर बार OTP डालने की जरूरत नहीं. यूजर्स अपने फोन के फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक से लॉग-इन कर सकते हैं. इससे अगर किसी के हाथ सिम कार्ड भी लग जाए, तब भी WhatsApp अकाउंट तक पहुंचना आसान नहीं होगा.

एक ही फोन में दो अकाउंट की सुविधा

पर्सनल और ऑफिस के लिए अलग-अलग नंबर इस्तेमाल करने वालों के लिए यह फीचर काफी काम का है. WhatsApp अब एक ही फोन में एक से ज्यादा अकाउंट चलाने की सुविधा देता है. यूजर्स ऐप के अंदर ही दूसरा नंबर जोड़ सकते हैं और सिर्फ एक टैप में अकाउंट बदल सकते हैं. इसके लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप या दूसरे फोन की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Whatsapp Whatsapp Updates