/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/15/air-purifier-plants-2025-12-15-11-30-54.jpg)
ये इनडोर प्लांट्स, आपके घर को ज़हरीले तत्वों से मुक्त कर, 24 घंटे ऑक्सीजन सप्लाई करते हैं. Photograph: (Gemini AI)
तेज़ रफ्तार ज़िंदगी, बढ़ता प्रदूषण और कंक्रीट के जंगलों के बीच इंसान आज सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को तरस रहा है, वह है—शुद्ध हवा. बदलते मौसम और बढ़ती सांस की बीमारियों ने यह सवाल और भी अहम बना दिया है कि हम अपने घरों के भीतर हवा की क्वालिटी को कैसे बेहतर करें. विशेषज्ञों के अनुसार, हम अपने दिन का लगभग 90% समय घर के अंदर बिताते हैं. ऐसे में, एयर क्वालिटी पर ध्यान देना और भी जरूरी हो जाता है. इसका एक सरल, सस्ता और सबसे प्राकृतिक समाधान है- ऑक्सीजन बूस्टर इनडोर प्लांट्स. घर के भीतर ही प्रकृति का छोटा-सा संसार बसाना न केवल घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी वरदान साबित होता है.
विशेषज्ञों के अनुसार कुछ ऐसे पौधे हैं जो घर में लगाने पर न सिर्फ ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं, बल्कि हवा को शुद्ध कर मानसिक सुकून भी प्रदान करते हैं. ये पौधे सिर्फ़ कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलने का सामान्य काम नहीं करते, बल्कि ये वैज्ञानिक रूप से खतरनाक वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स (VOCs) जैसे फॉर्मल्डिहाइड, बेंजीन, और ट्राइक्लोरोएथिलीन को अब्सॉर्ब करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. नासा के क्लीन एयर स्टडी ने यह प्रमाणित किया है कि ये पौधे अपनी पत्तियों और जड़ों के माध्यम से इन विषैले तत्वों को खींच लेते हैं. वहीं मिट्टी में मौजूद माइक्रो ऑर्गनिज़्म्स इन्हें हानिरहित पदार्थों में बदल देते हैं.
आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्लांट्स के बारे में जिन्हें हम सभी को अपने घर पर जरूर लगाना चाहिए:
1. एलोवेरा (Aloe Vera): डबल रोल वाला 'सुपरहीरो' पौधा
एलोवेरा को औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन यह सिर्फ़ त्वचा और पाचन के लिए ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन एयर-प्यूरिफाइंग पौधे के रूप में भी बहुत खास है. यह रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है और हवा में मौजूद हानिकारक गैसों को कम करता है. यह पौधा टफ कंडीशंस को भी आराम से झेल जाता है. कम पानी और धूप में भी पनपने वाला यह पौधा घर के अंदर रखने के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है.
2. स्नेक प्लांट (Snake Plant): 'नाइट-शिफ्ट' प्यूरीफायर
स्नेक प्लांट को ‘बेडरूम प्लांट’ भी कहा जाता है क्योंकि यह रात में कार्बन डाइऑक्साइड को अब्सॉर्ब कर ऑक्सीजन छोड़ता है. यह फॉर्मल्डिहाइड और बेंजीन जैसे प्रदूषकों (pollutants) को भी कम करता है. रख-रखाव में आसान होने के कारण यह शहरी घरों की पहली पसंद बनता जा रहा है. स्नेक प्लांट को भी कम पानी की जरूरत होती है. मिट्टी जब पूरी तरह सूख जाए इसे तभी पानी दें. अत्यधिक पानी देना इसकी जड़ों को सड़ा सकता है.
Also Read: Sahyog website: क्या है सहयोग पोर्टल और आम लोगों के लिए क्यों है अहम?
3. तुलसी (Holy Basil): भारत की प्राचीन 'ऑक्सीजन फैक्ट्री'
भारतीय संस्कृति में तुलसी को पवित्र माना गया है. इसका धार्मिक महत्व तो है ही, साथ ही यह दवाई के रूप में और हमारे पर्यावरण के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद है. इसकी सुगंध मानसिक तनाव कम करने में भी सहायक होती है.आयुर्वेदिक चिकित्सक मानते हैं कि तुलसी की सुगंध मेंटल स्ट्रेस को कम करती है और रेस्पिरेटरी सिस्टम को साफ़ रखती है. तुलसी दिन में लगभग 20 घंटे ऑक्सीजन छोड़ती है और हवा को शुद्ध रखने में मदद करती है. यह वातावरण में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणुओं को कम करने में मदद करती है.
तुलसी का पौधा आप बालकनी, खुली खिड़की के पास या घर के मैं डोर पर रख सकते हैं. सर्दियों में इसे पाले (Frost) से बचाना ज़रूरी है. इसकी सूखी या पीली पत्तियों को नियमित रूप से हटाते रहें. गर्मियों में तुलसी के पौधे को रोजाना पानी दें . इसकी मिट्टी को सूखने न दें, लेकिन गमले में पानी जमा नहीं होना चाहिए.
Also Read: साल 2026 की मस्ट-वाच लिस्ट : ये 5 फिल्में 2026 में तोड़ेंगी कमाई के सारे रिकॉर्ड
4. पीस लिली (Peace Lily): सौंदर्य और शुद्धता का संगम
पीस लिली अपनी ख़ूबसूरत सफ़ेद पंखुड़ियों और गहरे हरे पत्तों के कारण इनडोर गार्डनिंग की दुनिया में एक 'स्टाइल स्टेटमेंट' है. लेकिन इसका काम सिर्फ़ सुंदरता बढ़ाना नहीं है. NASA की क्लीन एयर स्टडी में इसे एक बेहतरीन एयर प्यूरीफायर घोषित किया गया है. यह हवा से एसीटोन, अमोनिया, बेंजीन और फॉर्मल्डिहाइड जैसे तत्वों को साफ़ करने में माहिर है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है पीस लिली हमारे आस-पास शांत और सुकून भरा माहौल बनाती है, जो मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है.
Also Read: साल 2026 की मस्ट-वाच लिस्ट : ये 5 फिल्में 2026 में तोड़ेंगी कमाई के सारे रिकॉर्ड
5. मनी प्लांट (Money Plant): समृद्धि के साथ शुद्धता का वादा
मनी प्लांट हम में से ज्यादातर लोगो के घर में होता है पर क्या आप जानते है कि ये भी एक बेहतरीन एयर प्यूरीफायर प्लांट है. मनी प्लांट की खासियत यह है कि ये अपनी देखभाल खुद ही कर लेता है यानी इसे भी ज्यादा केयर कि जरूरत नहीं होती. आसानी और तेज़ी से बढ़ने के कारण ये लोगो को काफीपसंद आता है. मनी प्लांट कार्बन मोनोऑक्साइड और बेंजीन जैसे हानिकारक प्रदूषकों को प्रभावी ढंग से हटाता है. यह घर के वातावरण में नमी बनाए रखने में मदद करता है जिससे सूखी हवा से होने वाली सांस की प्रॉब्लम्स भी कम होती है. यह कार्बन मोनोऑक्साइड और बेंजीन जैसे हानिकारक प्रदूषकों को प्रभावी ढंग से हटाता है. इस प्लांट को आप हैंगिंग बास्केट में या ऊंचे शेल्फ पर रख सकते हैं.
आज के समय में जब प्रदूषण इतना बढ़ गया है, अगर हम सब अपने घर में बस कुछ पौधे लगा लें, तो यह हमारे और हमारे परिवार के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा. तो देर मत कीजिए! अपने घर को शुद्ध हवा की कमी से बचाइए. आज ही इन बेहतरीन पौधों को अपने घर लाइए और देखिए कि ये छोटे-छोटे पौधे कैसे आपके जीवन को शांति और सेहत से भर देते हैं. एक पौधा लगाना, खुद को और अपने परिवार को एक बेहतर कल देने जैसा है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us