scorecardresearch

आंवला क्यों है विंटर सुपरफूड? जानें कैसे बढ़ाता है इम्युनिटी और कम करता है वजन

आंवला सर्दियों का सुपरफूड है, जो विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. यह इम्युनिटी, पाचन, त्वचा, लिवर, दिल और ब्लड शुगर सुधारता है, वजन घटाने में मदद करता है और खून की कमी दूर करता है. सुबह खाली पेट इसका सेवन सबसे लाभकारी है.

आंवला सर्दियों का सुपरफूड है, जो विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. यह इम्युनिटी, पाचन, त्वचा, लिवर, दिल और ब्लड शुगर सुधारता है, वजन घटाने में मदद करता है और खून की कमी दूर करता है. सुबह खाली पेट इसका सेवन सबसे लाभकारी है.

author-image
Vani Ray
New Update
awala

सर्दी का मौसम आते ही तमाम बीमारियां हमें परेशान करने लगती है. सर्दी, खांसी जुखाम, रूखी त्वचा और ना जाने क्या क्या सर्दी के आते ही हमारी परेशानी का सबब बन जाता है. लेकिन प्रकृति ने इन सब से लड़ने के लिए बहुत सारी चीज़ें भी हमें दी हुई है. ज़रुरत है तो इन पर ध्यान देने की और इन्हे सही तरह से इस्तेमाल करने की.  
 
ऐसा ही एक फल है आंवला जो सर्दी के मौसम में आसानी से मिल जाता है और ना जाने कितनी ही बीमारियों और समस्याओं से लड़ने में हमारी मदद करता है. एक छोटे से आंवले में इतने गुण छिपे होते हैं जिसका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते.  शायद यही वजह है कि आयुर्वेद में इसे जीवन दायी अमृत कहा गया है. ना जाने कितने वर्षों से लोग आंवले का सेवन अलग अलग रूप में करते रहे हैं . सर्दियों का यह सुपरफूड हमारे लिए किस तरह से उपयोगी है आइए जानते हैं.  

Also Read: IndiGo Flight Cancellation: इंडिगो ने दिल्ली और बेंगलुरु से 250 से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं, 7वें दिन भी परेशानी बरकार

Advertisment

क्या कुछ छुपाए हुए है आंवला अपने अंदर 

कहते है एक 1 आंवले में 6 किलो संतरे कि बराबर विटामिन C होता है. आंवले में विटामिन C के अलावा विटामिन A, एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.  इन सभी चीजों के अपने अलग अलग फायदें हैं.  

मजबूत पाचन और इम्युनिटी बढ़ाता है 

हम सभी जानते हैं कि आंवले में विटामिन C बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है.  लिहाजा रोज आंवला का सेवन करने से हमारी इम्युनिटी मजबूत होती है.  इम्युनिटी मजबूत होने का मतलब है कि सर्दी जुखाम, वायरल इंफेक्शन आदि कास खतरा कम हो जाता है. आंवले में मौजूद विटामिन C हेनरी शरीर में सेल डैमेज को भी रोकता है.  विटामिन C हमारे पाचन को भी दुरुस्त करता है. यह हमारे ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रखता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है.  

Also Read: Aadhaar New Rule : इन कामों के लिए नहीं चलेगी आधार की फोटो कॉपी, वेरिफिकेशन के लिए नया सिस्टम जल्द

त्वचा में लाए निखार 

सर्दी में त्वचा का रूखापन बहुत आम है. आंवले में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स सर्दियों में हमारी त्वचा का निखार बनाये रखते है. भरपूर फाइबर होने के कारण आंवला हमारे डायजेशन को दुरुस्त रखता है जिससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं और हमारी त्वचा में निखार आ जाता है. 
आंवले में पाया जाने वाला विटामिन A कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाता है. कोलेजन हमारी त्वचा की इलास्टिसिटी को बनाए रखने में मदद करते हैं जिससे त्वचा में जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती और त्वचा जवान बनी रहती है.  

लिवर की सेहत में मददगार 

अगर हमारा लिवर सही काम करे तो समझिए आधी समस्या हल हो गई.  इसमें हमारा साथ देता हैं  आंवला. आंवला एक नेचुरल डेटॉक्सीफायर है. ये शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकल कर हमारा मेटाबोलिज्म अच्छा बनाए रखता है.  इससे लिवर के साथ पूरा शरीर सेहतमंद बना रहता है.  

दिल का मामला भी रखे दुरुस्त 

सर्दियों में सर्दी जुखाम के अलावा हार्ट की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.  क्या आप जानते हैं आंवला हमारे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार साबित होता है. आंवले में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स LDL यानी ख़राब कोलेस्ट्रॉल को रोकते हैं.  इससे आर्टरीज में प्लाक बनने की प्रकिया स्लो हो जाती है और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है. आंवला ब्लड फ्लो को भी बेहतर करता है जिससे ब्लॉकेज की समस्या कम होती है.  

Also Read: Goa Nightclub Fire: सभी 25 मृतकों की पहचान हुई, मृतकों में 20 स्टाफ और 5 पर्यटक शामिल

ब्लड शुगर को करे कंट्रोल

आंवले में पॉलीफेनोल पाया जाता है.  ये इन्सुलिन के उत्पादन में मदद करता है. आंवला ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है और कार्बोहायड्रेट मेटाबोलिज्म को नियंत्रण में रखता है.  इसलिए , आंवले का सेवन शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद मन गया है.  

मोटापे को करे कम

आंवला और मोटापे पर नियंत्रण कुछ अजीब लगता हैं ना. पर ये सच है.  दरअसल आंवले में ढेर सारा फाइबर होता है जिसकी वजह से हम काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस करते हैं.  इसका फ़ायदा ये होता है कि हम इधर उधर के हाई कैलोरी वाले स्नैक्स नहीं खाते हैं.  कैलोरी इन्टेक कम होने से वजन अपने आप कम होने लगता हैं.  

खून की कमी करे दूर 

आंवला आयरन का भी अच्छा सोर्स है.  खून कि कमी होने पर हमें इसका रोज सेवन करना चाहिए.   हमे देश में लगभग हर महिला एनिमिक होती है ऐसे में आंवले का सेवन उनके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है.  महिलाओं के अलावा हर वो व्यक्ति जो खून की कमी या कमजोरी महसूस करता हो इस अमृत फल को अपनी डाइट में शामिल कर सकता है.  

Also Read: Goa Nightclub Fire Survivor: “मैं बस रो रही थी”: गोवा नाइटक्लब डांसर ने बताया क्या कुछ घटा उस पल

कब और कितना खाएं 

अब सवाल ये उठता है कि आंवला कब खाया जाए और कितना खाया जाए.  इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आंवले का सबसे अधिक फ़ायदा तब मिलता है जब हम इसे सुबह खाली पेट खाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बच्चे और युवा एक दिन में एक या दो आंवले खा सकते हैं. वहीं, बड़े लोग एक दिन में दो या तीन आंवले खा सकते हैं.  ये तो थी बात रॉ आंवले को खाने की. अगर यहिओ आंवला आप जूस के रूप में ले रहे हैं तब एक दिन में 20 से 30 मिलीलीटर जूस लिया जा सकता है.  

कहते हैं ना कि हर फायदेमंद चीज स्वादिष्ट नहीं होती. आंवले के साथ भी कुछ ऐसा ही है. इसका खट्टा स्वाद हर किसी को इतना नहीं भाता लेकिन बात जब सेहत कि हो तो हमें ये जरूर सोचना चाहिए कि हम इसे अपनी रोज कि डाइट में शामिल कैसे करें.  तो चलिए हम बताते है कुछ ऐसे तरीके जो ना सिर्फ आपकी सेहत को सुधारेंगे बल्कि आपकी स्वाद को भी बड़ा देंगें.  

बच्चों को आंवला खिलाना बड़ा मुश्किल हो जाता है.  ऐसे में अगर आप उन्हें आंवला कैंडी देंगे तो वे मन नहीं कर पाएंगे.  इसे आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं वैसे मार्किट में ये आसानी से मिल जाती है.  इसका खट्टा मीठा स्वाद बच्चों के बहुत पसंद आता है.  

जूस बच्चे और बड़ो सभी को पसंद होता है.  अपने पसंदीदा जूस में एक दो आंवला मिला कर आप जूस का स्वाद और अपनी सेहत दोनों बढ़ा सकते हैं.   

आंवले को धुप में सूखा कर उसका पाउडर बना लेने से उसे लम्बे समय तक स्टोर किया जा सकता है.  इस पाउडर को आप पूरे साल पानी में घोल कर, चटनी में मिला कर या फिर अपनी दाल सब्जी में मिला कर भी खा सकते हैं.  

health