प्लास्टिक बोतल से पीते हैं पानी तो जान लें ये जरूरी बात
प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं. अगर आप पानी पीने के लिए इसका यूज करते हैं तो इसके संभावित नुकसान के बारे में जान लें.
प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं. अगर आप पानी पीने के लिए इसका यूज करते हैं तो इसके संभावित नुकसान के बारे में जान लें.
प्लास्टिक की बोतल में फ्लोराइड, आर्सेनिक जैसे कई हानिकारक केमिकल होते हैं, ऐसे में इसकी पानी शरीर के लिए एक धीमे जहर की तरह काम करती है.
प्लास्टिक में मौजूद सीसा, कैडमियम, पारा जैसे हानिकारक केमिकल्स पानी के जरिए शरीर में प्रवेश करते हैं और ये कैंसर, विकलांगता जैसी गंभीर समस्याओं को बुलावा दे सकते हैं.
प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से न सिर्फ हमें गंभीर बीमारी होने का खतरा है बल्कि इससे शरीर की इम्युन सिस्टम भी कमजोर पड़ सकता है. ऐसे में रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता पर बुरा असर पड़ने का डर है.
पानी पीने के लिए लगातार प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करने से उसमें मौजूद केमिकल्स महिलाओं और पुरुषों में प्रजनन संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकती हैं.
आजकल ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्यादातर प्लास्टिक की बोतलें विटामिन युक्त बताकर बेची जा रही हैं. लेकिन वास्तव में ये और भी हानिकारक है, क्योंकि इसमें फूड शुगर और हाई फ्रुक्टोज कार्न सिरप जैसे हानिकारक तत्व होते हैं.
एक स्टडी में सामने आया है कि 1 लीटर पानी की बोतल में करीब 2,40,000 नैनो प्लास्टिक के कण होते हैं. ये कण साइज में माइक्रोप्लास्टिक्स से भी बहुत छोटे होते हैं. जो कोरी आंखों से नजर नहीं आते हैं.
प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस में पब्लिश स्टडी के मुताबिक ये नैनो प्लास्टिक हमारे शरीर के टिश्यू में जा रहे हैं. प्लास्टिक के ये बारिक कण हमारे लिए कितने खतरनाक हैं इस पर रिसर्च जारी है.
एक अन्य रिसर्च में ये बात पहले ही सामने आ चुकी है कि प्लास्टिक की बोतलों पर टायलेट सीट से ज्यादा कीटाणु होते हैं. जो इंसान को गंभीर रूप से बीमार कर सकते हैं.
सलाह है कि पानी पीने के लिए BPA फ्री प्लास्टिक बोतल या कांच या स्टेनलेस स्टील की बोतल यूज करें. बता दें कि BPA एक केमिकल है जो प्लास्टिक बनाने में यूज की जाती है.