Miss World 2023: मिस वर्ल्ड 2023 में भारत की ओर से भाग लेंगी सिनी शेट्टी, मिस वर्ल्ड 2022 कैरोलिना बिलावस्का भी मौजूद

Jun 08, 2023

rajiv.chaturvedi

दिल्ली के ओबेरॉय होटल में मिस वर्ल्ड 2023 का आयोजन चल रहा है और इस दौरान मिस वर्ल्ड 2022 कैरोलिना बिलावस्का आकर्षण का केंद्र रही.

इस कार्यक्रम को अटेंड करने के लिए 140 देशों के प्रतिनिधि भारत में 30 दिनों के लिए मौजूद हैं.

मिस वर्ल्ड 2023 में ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, थाईलैंड, क्रोएशिया, लेबनान और भारत समेत कई देश शामिल हैं.

22 साल की सिनी शेट्टी 71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं. उन्होंने पिछले साल फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया था.

फेमिना मिस इंडिया 2022, सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2022 कैरोलिना बिलावस्का के साथ एक झलक

सिनी शेट्टी का जन्म साल 2000 में मुंबई में हुआ था, हालांकि वह मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं.

मिस वर्ल्ड 2023 के विनर को ताज मिस वर्ल्ड 2022 की विजेता कैरोलिना बिलावस्का पहनाएंगी.