scorecardresearch

टाटा मोटर्स, मारुति की बाजार हिस्सेदारी सितंबर में बढ़ी, हुंडई, टोयोटा की बिक्री में आई गिरावट

Best selling car brands in September 2025: फेस्टिव सीजन के बीच सितंबर में टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी की बाजार हिस्सेदारी बढ़ी, जबकि हुंडई और टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई.

Best selling car brands in September 2025: फेस्टिव सीजन के बीच सितंबर में टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी की बाजार हिस्सेदारी बढ़ी, जबकि हुंडई और टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
टाटा मोटर्स सितंबर बिक्री, मारुति सुजुकी खुदरा बिक्री, हुंडई मोटर इंडिया बिक्री गिरावट, टोयोटा किर्लोस्कर बाजार हिस्सेदारी, यात्री वाहन बिक्री सितंबर 2025, टाटा मोटर्स बाजार हिस्सेदारी वृद्धि, मारुति सुजुकी कार बिक्री, महिंद्रा एंड महिंद्रा PV बिक्री, किआ इंडिया बिक्री अपडेट, हीरो मोटोकॉर्प बाजार हिस्सेदारी, होंडा दोपहिया बिक्री घटाव, टीवीएस मोटर बाजार वृद्धि, भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट सितंबर 2025, फेस्टिव सीजन कार बिक्री, पीवी रजिस्ट्रेशन ट्रेंड भारत, दोपहिया वाहन खुदरा बिक्री वृद्धि, टॉप कार ब्रांड्स इंडिया, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री सितंबर रिपोर्ट

टाटा मोटर्स की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 13.75 फीसदी हो गई. एक साल पहले इसी महीने में कंपनी की 32,586 गाड़ियां बिकी और जिससे इसकी बाजार हिस्सेदारी 11.52 फीसदी रही थी. (AI Image)

फेस्टिव सीजन के बीच टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी की बिक्री में पिछले महीने सालाना आधार पर बढ़ोतरी हुई है. सितंबर के पैसेंजर व्हीकल रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है. वहीं दूसरी ओर सितंबर में हुंडई मोटर इंडिया और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बाजार हिस्सेदारी में सालाना आधार पर गिरावट आई है.

टाटा मोटर्स की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर हुई 13.75%

टाटा मोटर्स की बाजार हिस्सेदारी में सितंबर 2025 में सुधार देखी गई. पिछले साल की समान अवधि की तुलना में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 13.75 फीसदी हो गई. एक साल पहले इसी महीने में कंपनी की 32,586 गाड़ियां बिकी थी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 11.52 फीसदी रही थी.

Advertisment

Also read : एनडीए में सीटों का फॉर्मूला तय, भाजपा और जेडीयू 101-101 सीटों पर लड़ेंगी, 29 पर चिराग पासवान की पार्टी, RLM, HAM को मिली 6-6 सीटें

मारुति की बाजार हिस्सेदारी में मामूली सुधार

आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2025 में मारुति सुजुकी ने कुल 1,23,242 गाड़ियां बेची, जिससे उसकी बाजार हिस्सेदारी 41.17 फीसदी हो गई. एक साल पहले इसी महीने में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 40.83 फीसदी और 1,15,530 गाड़ियां बिकी थी. कुल मिलाकर, पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 2,99,369 यूनिट रही, जो पिछले साल सितंबर के 2,82,945 यूनिट के आंकड़े की तुलना में 6 फीसदी अधिक है.

सितंबर 2025 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 37,659 यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री की, जिससे उसकी बाजार हिस्सेदारी 12.58 फीसदी रही. पिछले साल इसी अवधि में उसने 35,863 वाहन बेचे थे और उसकी बाजार हिस्सेदारी 12.67 फीसदी रही थी.

Also read : बिहार में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए कैसे करें अप्लाई, अब कितनी मिल रही है रकम, किन्हें मिलेगा फायदा

हुंडई, टोयोटा की बिक्री में आई गिरावट

हुंडई मोटर इंडिया की बिक्री पिछले महीने 35,812 यूनिट रही, जिससे उसकी बाजार हिस्सेदारी 11.96 फीसदी रही. पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 38,833 वाहन बेचे थे और उसकी बाजार हिस्सेदारी 13.72 फीसदी रही थी. इसी तरह, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बाजार हिस्सेदारी पिछले महीने घटकर 6.78 फीसदी रह गई, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 7.35 फीसदी थी. कंपनी की रिटेल सेल पिछले महीने 20,303 यूनिट रही, जबकि सितंबर, 2024 में यह 20,792 यूनिट थी.

किआ इंडिया की बाजार हिस्सेदारी पिछले महीने सालाना आधार पर मामूली घटकर 6.78  फीसदी रही. कंपनी ने पिछले महीने 16,727 गाड़ियां बेचीं, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 16,062 यूनिट था.

हीरो की बाजार हिस्सेदारी बढ़ी, होंडा की बिक्री में आई गिरावट

टू-व्हीलर सेगमेंट में, हीरो मोटोकॉर्प की बाजार हिस्सेदारी पिछले महीने बढ़कर 25.10 फीसदी हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 22.48 फीसदी थी. पिछले महीने कंपनी की खुदरा बिक्री बढ़कर 3,23,268 यूनिट हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 2,71,820 यूनिट थी.

दूसरी ओर, उसकी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की बाजार हिस्सेदारी पिछले महीने घटकर 25.05 फीसदी रह गई, जबकि सितंबर, 2024 में यह 27.7 फीसदी थी.

Also read : Ladli Bahna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त दिवाली से पहले जारी, आपके खाते में पैसे आए या नहीं, पेमेंट स्टेटस करें चेक

TVS की बिक्री में सुधार

टीवीएस मोटर कंपनी की बाजार हिस्सेदारी एक साल पहले की समान अवधि के 18.36 फीसदी से बढ़कर 19.11 फीसदी हो गई. कुल दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 6.5 फीसदी बढ़कर 12,87,735 यूनिट हो गई, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 12,08,996 यूनिट थी.

Maruti Suzuki Tata Motors Hyundai Toyota Tata Motors Stock Price