scorecardresearch

Economic Survey 2023 Live Updates: सीईए नागेश्वरन को उम्मीद, अगले वित्त वर्ष के दौरान नियंत्रण में रहेगी महंगाई दर, सर्वे में FY24 की ग्रोथ रेट 6-6.8% रहने का अनुमान

Budget Economic Survey 2023-24 LIVE News: बजट से एक दिन पहले पेश आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक FY23 में देश की जीडीपी विकास दर 7% रहने की उम्मीद है.

Budget Economic Survey 2023-24 LIVE News: बजट से एक दिन पहले पेश आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक FY23 में देश की जीडीपी विकास दर 7% रहने की उम्मीद है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Economic Survey of India 2023 Live, Budget Economic Survey 2023-24 Live

Economic Survey of India 2023 Live : बजट से एक दिन पहले वित्त मंत्री आर्थिक सर्वेक्षण को संसद के पटल पर रखती हैं, जबकि चीफ इकनॉमिक एडवाइजर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सर्वेक्षण की मुख्य बातों की जानकारी देते हैं.

Economic Survey 2023 India Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2023 को संसद के पटल पर रख दिया है. सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान देश की जीडीपी विकास दर 6 से 6.8 फीसदी तक रहने का अनुमान जाहिर किया गया है. पिछले साल के आर्थिक सर्वेक्षण में 2022-23 के दौरान देश की जीडीपी विकास दर 8-8.5 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया गया था. इससे पहले संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ.

आर्थिक सर्वेक्षण एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे चीफ इकनॉमिक एडवाइजर (CEA) की देखरेख में तैयार किया जाता है. देश के मौजूदा CEA वी अनंत नागेश्वरन हैं. आर्थिक सर्वेक्षण में मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान देश के आर्थिक आंकड़ों के साथ ही साथ अगले वित्त वर्ष के अनुमान भी दिए जाते हैं.


Advertisment
  • 15:40 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध का असर खत्म होने पर तेजी से बढ़ेगी हमारी इकॉनमी- CEA

    चीफ इकनॉमिक एडवाइजर (CEA) वी अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से दुनिया भर में लगे आर्थिक झटकों का असर खत्म हो जाने के बाद भारत की इकॉनमी ज्यादा तेज रफ्तार से बढ़ेगी.


  • 15:37 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: तेल की कीमतें 100 डॉलर से नीचे रहीं तो विकास दर अनुमान सही साबित होंगे - CEA

    सीईए वी अनंत नागेश्वरन का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतें अगर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बनी रहीं, तो विकास दर के हमारे अनुमान सही साबित होंगे.


  • 15:34 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: FY24 में महंगाई दर नियंत्रण में रहने की उम्मीद - CEA नागेश्वरन

    सीईए वी अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि अगर कोई असामान्य चुनौतियां सामने नहीं आईं तो अगले वित्त वर्ष (FY24) के दौरान देश में महंगाई दर मोटे तौर पर नियंत्रण में रहने की उम्मीद है. उन्होंने यह बात आर्थिक सर्वेक्षण 2023 को संसद में पेश किए जाने के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही.


  • 15:31 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: दशक के बाकी वर्षों में 6.5-7% रहेगी ग्रोथ रेट - CEA नागेश्वरन

    चीफ इकनॉमिक एडवाइजर (CEA) वी अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि मौजूदा दशक के बाकी वर्षों के दौरान भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 6.5 से 7 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद है.


  • 14:49 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: MSME की क्रेडिट ग्रोथ रेट शानदार, ECLGS से मिली मदद

    आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक देश के माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइज (MSME) की आर्थिक रिकवरी शानदार रही है. यह रिकवरी इस सेक्टर की ऊंची क्रेडिट ग्रोथ रेट और जीएसटी के ऊंचे कलेक्शन में झलकती है. सर्वे के मुताबिक MSME की इस बेहतर हालत में इमरजेंसी क्रेडिट लिंक्ड गारंटी स्कीम (ECLGS) का काफी योगदान रहा है. देश में 6 करोड़ से ज्यादा MSME इकाइयां हैं, जिनमें 12 करोड़ से ज्यादा लोग काम करते हैं. ये सेक्टर देश की जीडीपी में करीब 35 फीसदी का योगदान करता है.


  • 13:59 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: FY23 में पूरा होगा 7.5 लाख करोड़ रु के CAPEX का लक्ष्य

    आर्थिक सर्वेक्षण में उम्मीद जाहिर की गई है कि मौजूदा वित्त वर्ष (FY23) के दौरान केंद्र सरकार 7.5 लाख करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडीचर (CAPEX) का लक्ष्य पूरा कर लेगी. सरकार ने कैपेक्स के लिए यह लक्ष्य पिछले बजट में तय किया था. सर्वे के मुताबिक केंद्र सरकार के इस कैपेक्स की वजह से प्राइवेट इनवेस्टमेंट में भी तेजी नजर आने लगी है. सर्वे के मुताबिक FY23 के पहले 8 महीनों के दौरान केंद्र सरकार के कैपेक्स में सालाना आधार पर 63.4 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसने देश की इकॉनमी के लिए ग्रोथ ड्राइवर का काम किया है.


  • 13:27 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: FY23 में महंगाई दर 6.8% रहने का अनुमान

    आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान देश की महंगाई दर 6.8 फीसदी रहने का अनुमान है. इसके साथ ही सर्वे में यह दावा भी किया गया है कि महंगाई की यह दर इतनी अधिक नहीं है, जिससे प्राइवेट कंजप्शन घट जाए या इनवेस्टमेंट पर इसका बुरा असर पड़े.


  • 13:22 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: भारत ने बेहतर ढंग से किया चुनौतियों का सामना

    आर्थिक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि भारत ने असाधारण आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के मामले में दुनिया के ज्यादातर देशों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है.


  • 13:20 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: दूसरी छमाही में एक्सपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय हालात का असर

    आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि वर्ल्ड ग्रोथ के धीमा पड़ने और ग्लोबल ट्रेड में गिरावट आने का असर मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के दौरान देश के एक्सपोर्ट पर पड़ा है.


  • 13:17 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: मजबूत डोमेस्टिक डिमांड से इंपोर्ट बिल बढ़ने के आसार

    आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में कहा गया है कि देश की अंदरूनी डिमांड में मजबूती के कारण इंपोर्ट बिल बढ़ने के आसार हैं.


  • 13:13 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: FY24 में नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ 11% रहने का अनुमान

    आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक FY24 के दौरान देश की बेसलाइन नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ रेट 11% रहने का अनुमान है.


  • 13:12 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: CAD में इजाफा हुआ तो रुपये पर बढ़ेगा दबाव

    आर्थिक सर्वक्षण में कहा गया है कि अगर देश के करेंट एकाउंट डेफिसिट (CAD) यानी चालू खाते के घाटे में इजाफा हुआ तो रुपये पर दबाव बढ़ सकता है.


  • 13:11 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: FY24 में बेसलाइन रियल जीडीपी ग्रोथ रेट 6.5% रहने का अनुमान

    आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के मुताबिक FY24 में देश की बेसलाइन रियल जीडीपी ग्रोथ रेट 6.5% रहने का अनुमान है.


  • 13:10 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: FY24 में नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ 11% रहने का अनुमान

    आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक FY24 के दौरान देश की बेसलाइन नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ रेट 11% रहने का अनुमान है.


  • 13:09 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: FY23 में जीडीपी ग्रोथ 7% रहने का अनुमान

    अब से थोड़ी देर पहले संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष यानी 2022-23 के दौरान देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 7% रहने का अनुमान है.


  • 13:08 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: FY23 में जीडीपी ग्रोथ 7% रहने का अनुमान

    अब से थोड़ी देर पहले संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष यानी 2022-23 के दौरान देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 7% रहने का अनुमान है.


  • 13:06 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश, FY24 में जीडीपी ग्रोथ 6-6.8% रहने का अनुमान

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2023 को संसद के पटल पर रख दिया है. सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान देश की जीडीपी विकास दर 6 से 6.8 फीसदी तक रहने का अनुमान जाहिर किया गया है. पिछले साल के आर्थिक सर्वेक्षण में 2022-23 के दौरान देश की जीडीपी विकास दर 8-8.5 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया गया था. इससे पहले संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ.


  • 13:06 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश, FY24 में जीडीपी ग्रोथ 6-6.8% रहने का अनुमान

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2023 को संसद के पटल पर रख दिया है. सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान देश की जीडीपी विकास दर 6 से 6.8 फीसदी तक रहने का अनुमान जाहिर किया गया है. पिछले साल के आर्थिक सर्वेक्षण में 2022-23 के दौरान देश की जीडीपी विकास दर 8-8.5 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया गया था. इससे पहले संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ.


  • 12:55 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: आर्थिक सर्वेक्षण संसद में रखे जाने के बाद होगी CEA की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    अब से कुछ देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण 2023 को संसद के पटल पर रखेंगी. इसके बाद चीफ इकनॉमिक एडवाइजर (Chief Economic Advisor) वी अनंत नागेश्वरन (V. Anantha Nageswaran) दोपहर करीब 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वे सर्वे की थीम, उसमें कही गई मुख्य बातों और भविष्य के अनुमानों के बारे में अपनी बात विस्तार से रखेंगे और पत्रकारों के सवालों के जवाब भी देंगे.


  • 12:51 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 Live: आर्थिक सर्वेक्षण में क्या होगा खास?

    आर्थिक सर्वेक्षण 2023 की जिन खास बातों पर सबकी नजर टिकी होगी, वे हैं -

  • महंगाई दर और कीमतों का ब्योरा
  • रोजगार और सोशल सेक्टर की हालत.
  • स्वास्थ्य और शिक्षा (Health and Education) जैसे क्षेत्रों की स्थिति
  • कृषि और फूड सेक्टर से जुड़े आंकड़े.
  • इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की स्थिति
  • उद्योगों और सर्विस सेक्टर की आर्थिक स्थिति.
  • देश की आर्थिक हालत का ब्योरा, जिसमें सरकारी खजाने की हालत और विदेशी व्यापार शामिल है.
  • देश के मौद्रिक प्रबंधन (Monetary Management) की हालत, वित्तीय संस्थानों की स्थिति.

  • 12:45 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 LIVE: राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण खत्म, अब पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण

    बजट सत्र के पहले दिन संसद के साझा सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण अब से थोड़ी देर पहले पूरा हो गया. जिसके बाद उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अभिभाषण के चुने हुए अंशों को अंग्रेजी में पढ़ा. थोड़ी ही देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण 2023 (Economic Survey 2023) को सदन के पटल पर रखेंगी.


  • 12:44 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 LIVE: राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण खत्म, अब पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण

    बजट सत्र के पहले दिन संसद के साझा सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण अब से थोड़ी देर पहले पूरा हो गया. जिसके बाद उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अभिभाषण के चुने हुए अंशों को अंग्रेजी में पढ़ा. थोड़ी ही देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण 2023 (Economic Survey 2023) को सदन के पटल पर रखेंगी.


  • 12:41 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 LIVE: भारत के पास स्थिर, निर्भय और निर्णायक सरकार - राष्ट्रपति मुर्मू

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाष में कहा, ‘‘भारत के पास आज एक ऐसी सरकार है जो स्थिर, निर्भय और निर्णायक है और बड़े सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रही है. यह सरकार ईमानदारी का सम्मान करती है, लोगों की समस्याओं का समाधान करती है. राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने समाज के वंचित तबकों की आकांक्षाओं को पूरा किया है. उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर है और भारत के बारे में दुनिया का नजरिया बदला है.


  • 12:38 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 LIVE: दुनिया की समस्याओं का समाधान कर रहा भारत - राष्ट्रपति मुर्मू

    राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पहले भारत अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए अन्य देशों पर निर्भर रहता था. लेकिन अब वह दुनिया की समस्याओं का समाधान कर रहा है. उन्होंने कहा कि लोगों को वे बुनियादी सुविधाएं अब मिल रही हैं, जो दशकों से गायब थीं. देश भर में आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण हो रहा है.


  • 12:36 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 LIVE: राष्ट्रपति ने कहा, मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पहली बार हुए कई सकारात्मक बदलाव

    राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार के पिछले करीब 9 साल के कार्यकाल के दौरान देश के लोगों ने कई सकारात्मक बदलाव पहली बार देखे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने देश की स्वतंत्रता के 100 साल पूरा होने के अंतिम 25 वर्षों को ‘‘अमृत काल’’ का नाम दिया है. यह अमृत काल विकसित भारत के निर्माण का समय है.


  • 12:33 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 LIVE: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की साझा बैठक में कहा, ‘‘हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर हो और जो अपने मानवीय दायित्वों को पूरा करने में समर्थ हो.’’ यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू ने संसद के साझा सत्र को संबोधित किया है


  • 12:30 (IST) 31 Jan 2023
    Economic Survey 2023 LIVE: राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू हुआ बजट सत्र

    संसद के बजट सत्र की शुरुआत आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई. राष्ट्रपति ने देश के लोगों से कहा कि वे अगले 25 वर्ष में ऐसे राष्ट्र का निर्माण करने के लिए भरसक प्रयास करने करें, जिसमें आधुनिकता के स्वर्णिम अध्याय के साथ ही साथ अतीत के गौरव से जुड़ाव भी शामिल हो.


  • Economic Survey Union Budget 2023