scorecardresearch

Stocks to Watch : आज Kotak Bank, SBI Life, SBI Cards, NCC, RIL, Adani Energy समेत इन शेयरों में रहेगा एक्‍शन

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Stocks to Watch, Stocks in News, Stocks in Action, Stocks in Focus

Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 27 अक्टूबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)

Stocks in Focus Today : आज 27 अक्टूबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में Kotak Mahindra Bank, SBI Life, SBI Cards, NCC, RIL, Adani Energy Solutions, Bata, GIC, CONCOR, RailTel, Ola Electric, HUL, Infosys, IRCON, PTC Industries, IOC, Bharat Rasayan, Mazagon Dock Shipbuilders, PNB Housing, SRF शामिल हैं. 

Kotak Mahindra Bank

कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 3% घटकर 3,253.33 करोड़ रुपये रहा है. मुनाफे में गिरावट का कारण है कि बैंक को पिछले साल की तुलना में ज्यादा प्रोविजन रखना पड़ा. बैंक की प्रोविजन और कंटिनजेंसी 43.5% बढ़कर 947 करोड़ रुपये हो गई. नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 4% बढ़कर 7,311 करोड़ रुपये रही. 

Advertisment

SBI Life 

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का मुनाफा 6.6% घटकर 494.6 करोड़ रुपये रहा. नेट प्रीमियम इनकम 22.6% बढ़कर 24,848.3 करोड़ रुपये रही. नेट कमीशन 22.2% बढ़कर 1,240.3 करोड़ रुपये हो गया. 

SBI Cards

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज का नेट प्रॉफिट सालाना बेसिस पर 10% बढ़कर 445 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि पिछली तिमाही की तुलना में मुनाफा 20% घटा है. रिटेल और कॉरपोरेट खर्चों में बढ़ोतरी से मुनाफे में बढ़ोतरी हुई. रिटेल खर्च 17% बढ़कर 89,611 करोड़ रुपये हुआ. 
कॉरपोरेट खर्च 218% बढ़कर 17,452 करोड़ रुपये हो गया.

NCC

एनसीसी कंपनी को सेंट्रल कोलफील्ड्स से 6,828.94 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह झारखंड के अमरपाली ओसीपी, चंद्रगुप्त क्षेत्र में ओवरबर्डन (OB) और कोयले की खुदाई व ढुलाई के काम के लिए है.

RIL

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस ने रिलायंस एंटरप्राइज इंटेलिजेंस (REIL) नाम की एक नई कंपनी बनाई है. यह कंपनी फेसबुक ओवरसीज (Meta Platforms Inc. की सहायक कंपनी) के साथ एक ज्वॉइंट वेंचर (JV) के रूप में काम करेगी.

JV समझौते के अनुसार रिलायंस इंटेलिजेंस की हिस्सेदारी 70% होगी. फेसबुक की हिस्सेदारी 30% होगी. दोनों मिलकर ₹855 करोड़ का शुरुआती निवेश करेंगे.

CONCOR

कॉनकॉर ने अडानी सीमेंट के साथ दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.
इन समझौतों का उद्देश्य है — रेल के जरिए बल्क सीमेंट (थोक सीमेंट) की ढुलाई को बढ़ावा देना. इसके लिए स्पेशल टैंक कंटेनर का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि सीमेंट की ट्रांसपोर्टेशन आसान और सुरक्षित हो सके.

RailTel

बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल ने 209.78 करोड़ रुपये के वर्क ऑर्डर को रद्द कर दिया है. यह रद्दीकरण कुछ अपरिहार्य कारणों से किया गया है. यह वर्क ऑर्डर 13 सितंबर 2025 को रेलटेल को मिला था, जो पीएम श्री योजना (PM SHRI) के तहत बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार परियोजना के लिए दिया गया था.

Ola Electric

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने कहा है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1,500 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कंपनी यह पैसा जुटाने के लिए इक्विटी शेयर (शेयर बेचकर) या कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज, वॉरंट्स या अन्य वित्तीय साधनों के जरिए फंड जुटा सकती है.

Stocks In Focus stocks to watch stocks in news Stocks in Focus Today