scorecardresearch

Stock Market : सेंसेक्स 769 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 23853 पर, ETERNAL टॉप गेनर, SUNPHARMA टॉप लूजर

Share Market Today : मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज जोरदार खरीदारी दिख रही है. आज की ट्रेडिंग में सेंसेक्स (Sensex) मेंकरीब 770 अंकों की बढ़त देखने को मिली है

Share Market Today : मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज जोरदार खरीदारी दिख रही है. आज की ट्रेडिंग में सेंसेक्स (Sensex) मेंकरीब 770 अंकों की बढ़त देखने को मिली है

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
Indian equity market outlook 2026, Nifty 50 target December 2026, India stock market forecast 2026, Nifty outlook 2026 Large cap vs mid cap vs small cap

Stock Market News : आज शेयर बाजार, बिजनेस और इकोनॉमी से जुड़ी हर खबर का अपटेड. Photograph: (Pixabay)

Share market Updates Today : मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) में आज जोरदार खरीदारी दिख रही है. आज की ट्रेडिंग में सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों इंडेक्‍स मजबूत होकर हरे निशान में बंद हुए हैं. सेंसेक्स (Sensex) आज करीब 770 अंकों की बढ़त देखने को मिली है. जबकि निफ्टी (Nifty) आज 24,850 के पार निकलकर बंद हुआ है. प्रमुख इंडेक्स की बात करें तो आज निफ्टी पर सिर्फ फार्मा इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ है. जबकि बैंक, फाइनेंशियल, मेटल, आटो, एफएमसीजी, आईटी और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं.

फिलहाल सेंसेक्‍स में 769 अंकों की बढ़त देखने को मिली है और यह 81,721 के लेवल पर बंद हुआ है. जबकि निफ्टी में 243 अंकों की बढ़त देखने को मिली है और यह 24,853 के लेवल पर बंद हुआ है. आज सेंसेक्स 30 के 28 शेयर हरे निशान में तो 2 लाल निशान में बंद हुए हैं. आज के टॉप गेनर्स में ETERNAL, POWERGRID, ITC, BAJAJFINSV, NESTLEIND, AXISBANK शामिल हैं. टॉप लूजर्स में SUNPHARMA, BHARTIARTL शामिल हैं.

Advertisment

Stock Market News : Dow Jones लाल निशान में बंद

अमेरिकी बाजार गुरूवार को मिले जुले बंद हुए थे. गुरूवार को Dow Jones Industrial में 1 अंक की गिरावट रही और यह 41,859.09 के लेवल पर बंद हुआ था. NASDAQ Composite में 53 अंकों की तेजी रही और यह 18,925.73 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि S&P 500 इंडेक्स 3 अंकों की गिरावट रही और यह 5,842.01 के लेवल पर बंद हुआ. 

Stock Market Live : एशियाई बाजारों में हल्की बढ़त

आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है. एशिया की बात करें तो GIFT NIFTY में 0.11 फीसदी बढ़त दिख रही है तो निक्केई 225 में  0.79 फीसदी तेजी देखने को मिल रही है. स्ट्रेट टाइम्स में 0.16 फीसदी गिरावट है तो हैंगसेंग में 0.28 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. ताइवान वेटेड में 0.01 फीसदी तो कोस्पी में  0.04 फीसदी बढ़त नजर आ रही है. जबकि शंघाई कंपोजिट में 0.01 फीसदी तेजी देखी जा रही है. 

Stock Market News : क्रूड 64 डॉलर के नीचे

ब्रेंट क्रूड में हल्की गिरावट नजर आ रही है. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड 0.70 फीसदी कमजोर होकर 63.99 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि WTI क्रूड 0.79 फीसदी कमजोर होकर 60.72 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. डॉलर इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ 99.85 पर है, अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड हल्की नरमी के साथ 4.529% पर रही है.

Stock Market News : F&O बैन में स्‍टॉक

आज 23 मई 2025 को एनएसई पर F&O बैन के तहत लिस्‍ट में Dixon Technologies, Manappuram Finance, RBL Bank, Titagarh Rail Systems शामिल हैं. एनएसई के अनुसार जिन सिक्‍योरिटीज में डेरिवेटिव कांट्रैक्‍ट मार्केट वाइड पोजिशन लिमिट का 95 फीसदी पार कर जाता है, उन्हें स्टॉक एक्सचेंज के बैन पीरियड में रखा जाता है.

Stock Market News : FII और DII डाटा

एनएसई पर उपलब्‍ध प्रोविजनल आंकड़ों के अनुसार 22 मई 2025 को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक यानी FII नेट सेलर्स रहे थे और उन्‍होंने 5,045.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं घरेलू संस्‍थागत निवेशक इस दौरान नेट बायर्स रहे और उन्‍होंने 22 मई 2025 को 3,715.00 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे.

Stock Market Sensex Nifty Dow Jones Industrial