/financial-express-hindi/media/post_banners/VNW5qMIq1gsRfK1BYs3j.jpg)
AP Inter Supply Results 2022 declared today, Check Result at bie.ap.gov.in: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIE AP) ने एपी इंटर सप्लीमेंट्री 2022 के नतीजे घोषित कर दिए हैं.
BIEAP Inter Supplementary Results 2022 Released today on bie.ap.gov.in: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIE AP) ने एपी इंटर सप्लीमेंट्री 2022 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इसका रिजल्ट आज 30 अगस्त 2022, मंगलवार को जारी किया गया है. BIE AP ने फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर IPASE एग्जाम का रिजल्ट जारी किया है. आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट - bie.ap.gov.in पर चेक कर सकते हैं. इससे पहले, एपी EAMCET काउंसलिंग की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए केवल सेकंड ईयर का रिजल्ट घोषित किया जाना था. हालांकि, अब BIE AP ने दोनों वर्षों के परिणाम जारी किए हैं.
NEET UG 2022 Answer Key: NEET-UG 2022 आंसर की आज होगी जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
इस तरह भी देख सकते हैं रिजल्ट
अगर आप आधिकारिक वेबसाइट को एक्सेस नहीं कर पाते हैं, तो अपने नतीजे ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल - resultsbie.ap.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, आप थर्ड पार्टी वेबसाइट जैसे manabadi.co.in और school9.com पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. छात्रों के लिए इन वेबसाइटों का डायरेक्ट लिंक यहां साझा किया गया है. छात्रों को अपने हॉल टिकट नंबर दर्ज करने होंगे और इन थर्ड पार्टी वेबसाइटों पर अपना परिणाम देखने के लिए ऊपर बताई गई प्रक्रिया का पालन करना होगा. BIE AP ने 3 अगस्त से 12 अगस्त, 2022 तक AP इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022 या IPASE आयोजित की थी.
Tamilnad Mercantile Bank ने IPO के लिए 500-525 रु तय किया प्राइस बैंड, 5 सितंबर से निवेश का मौका
AP Inter Supply Results 2022: रिजल्ट चेक करने का तरीका
- सबसे पहले आपको बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश की ऑफिशिल वेबसाइट पर जाना होगा.
- होमपेज पर आपको IPASE Results 2022 लिंक पर क्लिक करना होगा.
- यहां अपना हाल टिकट नंबर, जन्म तारीख और पूछी गई अन्य जानकारी दर्ज करें.
- सबमिट पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपका AP Inter Supply Results 2022 आ जाएगा.
- अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट रख लें.