scorecardresearch

GATE 2023 Registration: IIT कानपुर ने जारी किया शेड्यूल, 30 अगस्त से कर सकेंगे अप्लाई, देखें सभी जरूरी डेट्स

GATE 2023 Registration Date, Official Website to register: अगर आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आपको GATE 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाना होगा.

GATE 2023 Registration Date, Official Website to register: अगर आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आपको GATE 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाना होगा.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
GATE 2023 Schedule | GATE 2023 Registration Date |

GATE 2023 Registration from August 30: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन डेट समेत अन्य अहम डेट्स जारी कर दिए गए हैं.

GATE Exam 2023 Exam Dates (Out): इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन डेट समेत अन्य अहम डेट्स जारी कर दिए हैं. अगर आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो 30 अगस्त से इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आपको GATE 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाना होगा.

GATE 2023: 30 सितंबर है लास्ट डेट

ऑफिशियल GATE 2023 वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त से शुरू होगा. उम्मीदवारों के पास GATE 2023 के लिए आवेदन करने के लिए 30 सितंबर तक का समय होगा. इसके बाद, उम्मीदवारों को 7 अक्टूबर 2022 तक लेट फीस के साथ आवेदन भरने का अवसर दिया जाएगा.

Advertisment

2022 KTM RC 390 बाइक के बढ़े दाम, खरीदने से पहले देख लें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

GATE 2023: यहां देखें पूरा शेड्यूल

  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट- 30 अगस्त 2022
  • रजिस्ट्रेश की लास्ट डेट - 30 सितंबर 2022
  • लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट -7 अक्टूबर 2022
  • एडमिट कार्ड जारी होने की डेट- 3 जनवरी 2023
  • एग्जाम डेट - 4,5,11,12 फरवरी 2023
  • प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की डेट- 21 फरवरी 2023
  • आपत्ति दर्ज कराने की डेट- 22 फरवरी 2023 से 25 फरवरी 2023
  • रिजल्ट घोषित होने की डेट- 16 मार्च
  • स्कोरकार्ड जारी होने की डेट- 21 मार्च 2023

Bank Holidays in August 2022: अगस्त में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, स्वतंत्रता दिवस के चलते 3 दिन लगातार रहेगी छुट्टी

GATE 2023: क्या है एग्जाम पैटर्न

GATE 2023 एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) फॉर्मेट में आयोजित की जाएगी. यह तीन घंटे की लंबी परीक्षा होगी. इसमें जनरल एप्टीट्यूड (GA) सेक्शन और उम्मीदवार के चयनित विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे. कुल 65 प्रश्न होंगे, जिसमें 10 (GA) से + 55 (विषय) से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे. प्रत्येक सही उत्तर पर छात्र को एक या दो अंक मिलेंगे. 1-अंक वाले MCQ में गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे. इसी तरह, 2-अंक वाले MCQ में गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक काटे जाएंगे. हालांकि, MSQ या NAT प्रश्न के गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. 2022 में, GATE एग्जाम IIT खड़गपुर द्वारा आयोजित की गई थी और परीक्षा 12 और 13 फरवरी, 2022 को हुई थी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी - सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक.

Education