scorecardresearch

JEE Main City Slip: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, इस लिंक से करें चेक

JEE Main 2025 City Slip Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए एडवांस सिटी अलॉटमेंट स्लिप जारी कर दी है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जेईईमेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
CUET Exam 2025, CUET 2025 Postponed, CUET New Exam Date 2025

जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर उम्मीदवार अपना एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं. (Image: IE File)

JEE Main 2025 City Intimation Slip released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए एडवांस सिटी अलॉटमेंट स्लिप जारी कर दी है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब जेईईमेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं. इस एडवांस सिटी अलॉटमेंट स्लिप में उम्मीदवारों को उस शहर के बारे में जानकारी दी गई है जिसमें उनका एग्जाम सेंटर पड़ रहा है.

यहां से चेक करें एग्जाम सिटी स्लिप

सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.

JEE Main Session 1 Exam
Photograph: (Screengrab/JEE Main)

Advertisment

होमपेज पर नीचे की तरफ दायीं ओर कैंडिडेट सेक्शन में नजर आ रहे 'जेईई मेन 2025 सेशन 1 सिटी अलॉटमेंट स्लिप' एक्विव लिंक पर क्लिक करें.

अब एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक कर दें.

ऐसा करते ही एग्जाम सिटी अलॉटमेंट स्लिप डाउनलोड हो जाएगा.

उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि एडवांस एग्जाम सिटी अलॉटमेंट स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है. जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आने वाले दिनों में जारी की जाएगी.

Also read : Maha Kumbh Mela Suraksha: महाकुंभ मेले के लिए स्पेशल ऑफर, 59 रुपये में 50 हजार का मेडिकल कवरेज, बेनिफिट, वैलिडिटी समेत हर डिटेल

कब होनी है जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा

एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा के लिए अपडेटेड एग्जाम शेड्यूल की घोषणा की है, जो नीचे दिए लिस्ट में चेक कर सकते हैं.

एग्जाम डेटपेपरशिफ्ट
22 जनवरी 2025Paper 1 (B.E./B. Tech)

पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

23 जनवरी 2025Paper 1 (B.E./B. Tech)

पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

24 जनवरी 2025Paper 1 (B.E./B. Tech)

पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

28 जनवरी 2025Paper 1 (B.E./B. Tech)

पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

29 जनवरी 2025Paper 1 (B.E./B. Tech)

पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

30 जनवरी 2025Paper 2A (B. Arch), Paper 2B (B. Planning), Paper 2A & 2B

तीनों परीक्षाएं दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 से शाम 6:30 के बीच होगी.

Also read : ITR Filing: बिलेटेड रिटर्न भरने के लिए अब आपके पास बचे हैं 5 दिन, चूके तो होगा भारी नुकसान

पेपर 1 बी.ई./बी. के लिए है.

पेपर 2ए बी. आर्क के लिए है, और बी प्लानिंग के उम्मीदवारों के लिए पेपर 2बी है.

Jee NTA