scorecardresearch

NEET 2022 Answer Key: NTA कल जारी करेगा आंसर-की, क्या है इसे डाउनलोड करने का तरीका

NEET 2022 Answer Key: आंसर-की के ज़रिए NEET 2022 के परिणाम घोषित होने से पहले उम्मीदवार अपने NEET स्कोर की गणना कर सकते हैं.

NEET 2022 Answer Key: आंसर-की के ज़रिए NEET 2022 के परिणाम घोषित होने से पहले उम्मीदवार अपने NEET स्कोर की गणना कर सकते हैं.

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
NEET 2022 Answer Key

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल यानी 30 अगस्त को NEET UG 2022 की आंसर-की जारी कर सकता है.

NEET 2022 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल यानी 30 अगस्त को NEET UG 2022 की आंसर-की जारी कर सकता है. एनटीए ने कहा है कि कैंडिडेट्स को ये डॉक्यूमेंट्स उनके ईमेल पर भी प्राप्त होंगे. एनटीए शेड्यूल के अनुसार नीट 2022 आंसर-की कल, 30 अगस्त को जारी की जाएगी और नतीजे 7 सितंबर को आएंगे. आंसर-की के साथ, NTA उन कैंडिडेट्स की NEET OMR शीट भी जारी करेगा जो NEET UG 2022 परीक्षा में शामिल हुए थे. आंसर-की के ज़रिए NEET 2022 के परिणाम घोषित होने से पहले उम्मीदवार अपने NEET स्कोर की गणना कर सकते हैं. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एनटीए ने अभी तक नीट आंसर-की जारी करने की तारीख के को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

Maruti Suzuki Baleno Cross: आ रही है मारुति की नई कार, 2023 ऑटो एक्सपो में उठ सकता है पर्दा

Advertisment

आप NEET आंसर-की को एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसे चुनौती भी दे सकते हैं. इसके लिए उन्हें प्रति प्रश्न 200 का नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा. एनटीए ने कहा, "उम्मीदवारों को OMR ग्रेडिंग के खिलाफ अपील करने का मौका दिया जाएगा. इसके लिए आपको प्रति प्रश्न 200 रुपये का नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस देना होगा."

NEET 2022 Answer Key: आंसर-की डाउनलोड करने का तरीका

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद होम पेज पर NEET Answer Key 2022 लिंक पर क्लि करें.
  • लॉग-इन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • आप यहां आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने स्कोर की गणना कर सकते हैं.
Education Neet